फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Bihar Board 12th Result 2022 Live: प्रभात काल से इंतजार कर रहे छात्रों के लिए आई अच्छी खबर, जानें कौन बना परीक्षा में टॉपर

Wed, 16 Mar 2022 07:42 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 16 Mar 2022 07:42 PM IST
खास बातें

Bihar Board BSEB 12th Result 2022: बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति की ओर से बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं यानी इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा के परिणामों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। आज राज्य के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी दोपहर 3 बजे परिणाम जारी करेंगे। हम आपको परिणाम से जुड़े हर अपडेट यहां देते रहेंगे। 
 

विज्ञापन
Bihar Board 12th Result 2022 Live Topper Prabhat Kaal Check Detailed Khabar In Hindi
Bihar Board 12th Result 2022 Live - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

07:41 PM, 16-Mar-2022

BSEB Toppers Award: क्या मिलेगा पुरस्कार में?

  • रैंक 1 - एक लैपटॉप , 1 लाख नकद पुरस्कार और किंडल ई-रीडर।
  • रैंक 2 - एक लैपटॉप , 75 हजार नकद पुरस्कार और किंडल ई-रीडर।
  • रैंक 3 - एक लैपटॉप , 50 हजार नकद पुरस्कार और किंडल ई-रीडर।
06:55 PM, 16-Mar-2022

Bihar Board Result: टॉपर्स को मिलेगा पुरस्कार

इस बीच परीक्षा में जिन छात्रों ने टॉप किया है उनके लिए एक और खुशखबरी की बात सामने आई है। बिहार बोर्ड परीक्षा परिणाम में टॉपर बनने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी करेगा। 
विज्ञापन
06:07 PM, 16-Mar-2022

BSEB Result: कितना प्रतिशत रहा परिणाम

12वीं की परीक्षा में कु़ल 13 लाख 45 हजार परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। इनमें से 80.15 फीसदी सफल हुए हैं। यानी कुल रिजल्ट 80.15 फीसदी रहा है। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2022 में कला संकाय का रिजल्ट 79.53%, वाणिज्य संकाय का परिणाम 90.38% तथा विज्ञान संकाय का रिजल्ट 79.81 फीसदी रहा है। 
05:12 PM, 16-Mar-2022

Bihar Board 12th Result: बीते साल क्या रहा था प्रतिशत

साल 2021 में बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से जारी किए गए 12वीं कक्षा के परिणाम में कुल 78.04 फीसदी छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की थी। इनमें 80.57 फीसदी लड़कियां और 75.71 फीसदी लड़कों ने बाजी मारी थी।
04:42 PM, 16-Mar-2022

BSEB Inter Result 2022 : इतने छात्र हुए थे शामिल

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी, 2022 से लेकर 14 फरवरी, 2022 तक किया गया था। परीक्षा  राज्य भर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए दो पाली में आयोजित की गई थी। बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में इस बार 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया था।   
04:15 PM, 16-Mar-2022

बिहार बोर्ड रिजल्ट: यहां देखें किसने किया टॉप

  • संगम राज (आर्ट्स) - 96.40
  • अंकित कुमार गुप्ता (कॉमर्स) - 94.60
  • सौरव कुमार (विज्ञान) - 94.40
  • अर्जुन कुमार (विज्ञान) - 94.40
विज्ञापन
विज्ञापन
04:06 PM, 16-Mar-2022

Bihar Board 12th Result: आधिकारिक वेबसाइट जारी हुई 

Bihar Board 12th Result 2022 Declared Live:12वीं का परिणाम छात्र बड़ी संख्या में चेक कर रहे हैं। ऐसे में बोर्ड की वेबसाइट का क्रैश होना लाजमी हैं। हालांकि, अब बोर्ड की वेबसाइट दोबारा से जारी हो गई है। छात्र अपना परिणाम इसपर चेक कर सकते हैं।  
03:54 PM, 16-Mar-2022

 BSEB Inter Result 2022 : कितना रहा छात्रों का सफलता प्रतिशत

बिहार बोर्ड की बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में इस साल कुल 80.15 फीसदी छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है। इनमें 82.39 फीसदी लड़कियां और 78.04 फीसदी लड़के शामिल हैं। यानी यह बात साबित हो गई है कि 12वीं बोर्ड में एक बार फिर से लड़कियों ने बाजी मार ली है। 
03:49 PM, 16-Mar-2022

सरकारी रिजल्ट: बिहार बोर्ड 80.15 फीसदी रहा रिजल्ट

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजों के अनुसार, बिहार बोर्ड से इस बार रिजल्ट 80.15 फीसदी रहा है।  
03:45 PM, 16-Mar-2022

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे जारी

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे इन वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, biharboard.ac.in, bsebssresult.com पर जारी किए गए हैं।
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed