Uttarkashi Cloudburst Live: आपदा प्रभावितों को पांच लाख की मदद देगी सरकार, युद्धस्तर पर राहत-बचाव कार्य
{"_id":"6896b5bf03dc84b8b6084d15","slug":"uttarkashi-cloudburst-dharali-rescue-operation-day-five-missing-using-modern-tech-weather-heli-support-2025-08-09","type":"live","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi Cloudburst Live: आपदा प्रभावितों को पांच लाख की मदद देगी सरकार, युद्धस्तर पर राहत-बचाव कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 09 Aug 2025 05:55 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून/उत्तरकाशी।
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून/उत्तरकाशी।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 09 Aug 2025 05:55 PM IST
खास बातें
लापता लोगों की तलाश में धराली में हर तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। सुबह से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 296 लोगों को अभी तक निकाला जा चुका है। यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट...
विज्ञापन
रेस्क्यू
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
05:35 PM, 09-Aug-2025
296 लोगों को रेस्क्यू कर लाया गया
हर्षिल धराली से आईटीबीपी मातली के लिए हेली द्वारा 296 लोगों को रेस्क्यू कर लाया गया। चिन्यालीसौड़ के लिए चिनुक, MI-17 और ए.एल.एच द्वारा 153 लोगों को रेस्क्यू कर लाया गया।
04:31 PM, 09-Aug-2025
प्रभावित परिवारों को अगले छह महीने का राशन उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धराली रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में बताते हुए कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता लोगों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाने की थी। खराब मौसम के बावजूद अब तक 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है। जिसमें स्थानीय लोगों के साथ देश भर से आए तीर्थ यात्री भी शामिल हैं। घायलों को जिला अस्पताल, एम्स में भर्ती किया गया है। सभी को अच्छा इलाज मिले इसकी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया हर्षिल व धराली क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में दवाइयां, दूध, राशन, कपड़े पहुंचाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के स्तर से प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद की जा रही है। उन्होंने बताया प्रभावित परिवारों को अगले छह महीने का राशन राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
04:23 PM, 09-Aug-2025
समग्र पुनरुद्धार और आजीविका सुदृढ़ीकरण के लिए समिति का गठन
मुख्यमंत्री ने आपदा से प्रभावित ग्राम वासियों के पुनर्वास, समग्र पुनरुद्धार, एवं स्थायी आजीविका के सुदृढ़ीकरण के लिए एक तीन सदस्यीय समिति के गठन की घोषणा की है। यह समिति सचिव, राजस्व की अध्यक्षता में गठित की गई है, जो एक सप्ताह के भीतर अपनी प्राथमिक रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत करेगी। समिति धराली गांव के भविष्य के लिए दीर्घकालिक एवं प्रभावी नीति का खाका तैयार करेगी, जिससे स्थानीय समुदाय की सुरक्षा और आजीविका सुनिश्चित की जा सके।03:44 PM, 09-Aug-2025
मृतकों के परिजनों को भी पांच लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी
मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि ग्राम धराली, तहसील भटवाड़ी, जनपद उत्तरकाशी में आपदा से जिन लोगों के मकान पूर्णतः क्षतिग्रस्त या नष्ट हुए हैं, उनके पुनर्वास/विस्थापन के लिए पांच लाख की तत्काल सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, आपदा में मृतकों के परिजनों को भी पांच लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी, ताकि उन्हें इस कठिन समय में आर्थिक सहारा मिल सके।
02:56 PM, 09-Aug-2025
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दो महत्वपूर्ण घोषणाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के धराली गांव में हालिया आपदा से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और राहत के लिए दो महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। आपदा में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए पांच लाख रुपये की तत्काल सहायता राशि दी जाएगी। वहीं समग्र पुनरुद्धार और आजीविका सुदृढ़ीकरण के लिए समिति का गठन किया जाएगा।02:22 PM, 09-Aug-2025
हर्षिल घाटी में राहत और बचाव अभियान जारी
हर्षिल में रुके लोगों को निकालने के लिए शनिवार सुबह से ही यूकाडा तथा सेना के हेलीकॉप्टरों के माध्यम से रेस्क्यू अभियान जारी है। 11 बजे तक हर्षिल से कुल 95 लोगों को मातली से 107 लोगों को चिन्यालीसौड़ लाया गया है। जिला प्रशासन द्वारा लोगों को मातली और चिन्यालीसौड़ से उनके गंतव्य के लिए रवाना किए जाने के भी प्रबंध किए गए हैं। शासन के वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न स्थानों में राहत और बचाव कार्यों की मॉनीटरिंग करते हुए उन्हें संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन रेस्क्यू अभियान की निगरानी कर रहे हैं। सहस्त्रधारा हेलीपैड, जौलीग्रांट एयरपोर्ट, मातली, हर्षिल तथा चिन्यालीसौड़ में तैनात शासन तथा जिला प्रशासन के अधिकारी पल-पल की अपडेट राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र को भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:53 PM, 09-Aug-2025
11 लोगों को आज MI-17 से देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचाया गया
उत्तरकाशी के धराली आपदा के कारण गंगोत्री क्षेत्र में फंसे तीर्थयात्रियों का रेस्क्यू जारी है। उत्तरकाशी आपदा में फंसे 11 लोगों को आज MI-17 से देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचाया गया।12:55 PM, 09-Aug-2025
277 लोगों को रेस्क्यू किया गया
आज शनिवार दोपहर 12:00 बजे तक 170 लोगों को आईटीबीपी मातली लाया गया। जबकि 107 लोगों को हवाई पट्टी चिन्यालीसौड़। कुल 277 लोगों को रेस्क्यू कर लाया गया है।12:52 PM, 09-Aug-2025
डीएम कर रहे लगातार समीक्षा
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य द्वारा धराली हर्षिल आपदा प्रभावित क्षेत्र में आपदा के बाद से ही लगातार कैंप किया हुआ है। जिलाधिकारी प्रशासनिक तत्परता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रभावितों को दी जाने वाली सुविधाओं और सहायता की स्वयं निगरानी कर रहे है। जिलाधिकारी आपदा प्रभावित क्षेत्र में स्थापित किए गए राहत शिविरों का निरंतर निरीक्षण कर रहे हैं तथा प्रभावितों को भोजन, पेयजल, चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की भी लगातार समीक्षा कर रहे हैं।
12:08 PM, 09-Aug-2025
मातली हेलीपैड पहुंची टिहरी सांसद
मातली हेलीपैड पर टिहरी सांसद माला लक्ष्मी राज्य शाह पहुंची और रेस्क्यू कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान हेलीपैड पर आपदा प्रभावित के धराली गांव की कुछ महिलाओं ने संसद से मुलाकात कर वहां फंसे स्थानीय लोगों को जल्द जल्द निकालने की गुहार लगाई। बताया कि जो लोग वहां फंसे हैं उनके पास अब खाने-पीने के लिए कुछ भी समान नहीं बचा हुआ है उनके होटल घर सब कुछ वहां तबाह हो चुके हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन