फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Weather Update: टिहरी में दो कांवड़ियों के ऊपर पहाड़ी से गिरा मलबा, एक की मौत, दूसरा सुरक्षित

Thu, 13 Jul 2023 09:04 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 13 Jul 2023 09:04 PM IST
खास बातें

Uttarakhand Weather Live News: आज देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जनपदों के अधिकांश स्थानों, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Live Update Imd Orange Alert Heavy Rain Continues Weather News in Hindi
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:43 PM, 13-Jul-2023

ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर पलटी यात्रियों से भरी बस

ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर महादेव चट्टी पर एक यात्री बस सड़क पर पलट गई। बस 19 यात्रियों को लेकर श्रीनगर से ऋषिकेश जा रही थी। एसएचओ देवराज शर्मा ने बताया कि दुर्घटना में सभी सवारी सुरक्षित हैं। चालक को चोट आई हैं। उसे उपचार के लिए ऋषकेश भेज दिया गया है।
08:40 PM, 13-Jul-2023

कांवड़ियों के ऊपर पहाड़ी से गिरा मलबा

टिहरी-घनसाली रोड पर नंदगांव के पास गदेरा पार करते समय दो कांवड़ियों पर पहाड़ी से अचानक मलबा आ गिरा। बताया जा रहा है कि दोनों यात्री मेरठ के हैं और वे गंगोत्री से केदारनाथ जा रहे थे। हादसे में एक युवक सकुशल है। वहीं, दूसरा खाई में गिरने से लापता हो गया है। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कर बाहर निकाला। तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
07:28 PM, 13-Jul-2023

आनेकी नदी पर बना पुल टूटा, कई गांव में कमर तक भरा पानी

लगातार हो रही वर्षा के कारण आनेकी नदी में बहुत अधिक पानी आने से पुल टूट गया। जिससे गांव वासियों का संपर्क शहर से बंद हो गया। उप जिलाधिकारी हरिद्वार पूर्ण सिंह राणा ने गांव में जाकर कमर तक के पानी में उतर कर नदी को पार कर ग्राम वासियों के बीच राहत एवं बचाव सामग्री पहुंचाई। वहीं, जेसीबी मशीन पर बैठकर टूटे हुए पुल का निरीक्षण भी पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ किया गया। उधर, पुरानी कुंडी गांव में भी पानी भर गया।
04:56 PM, 13-Jul-2023

पुल टूटने से नदी में बहा युवक

कोटद्वार में मालन पुल के टूटने से हल्दूखाता मल्ला निवासी प्रशांत डबराल(40) पुत्र प्रकाश डबराल बह गया। उसके दो साथी हुकुम सिंह और रविंद्र ने पुल की रेलिंग पकड़कर किसी तरह जान बचाई। घायल अवस्था में दोनों को बेस अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, दो युवकों के बाइक सहित पुल से गिरकर नदी में बहने की भी सूचना  है। 
02:58 PM, 13-Jul-2023

रुड़की उप जिला कारागार में भरा पानी

रुड़की में भारी बारिश से उप जिला कारागार में भारी जलभराव हो गया है। उप कारागार परिसर के अंदर सरकारी क्वार्टरों में भी पानी भर गया है। जबकि कई बंदी बैरक में भी जलभराव होने के साथ छत भी टपक रही है। ऐसी स्थिति में उप कारागार प्रशासन ने अलग-अलग बैरक में बंद 19 महिला बंदियों को हरिद्वार की रोशनाबाद जेल में शिफ्ट किया है। जेलर जेपी द्विवेदी ने बताया कि उपकारागार परिसर से पंप के जरिए पानी बाहर निकाला जा रहा है।
02:58 PM, 13-Jul-2023

उफान पर नदियां

प्रदेश में गंगा समेत कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। इसके अलावा बरसाती नदियां भी उफान पर हैं। शासन प्रशासन की ओर से नदी तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट किया गया है। अलकनंदा और भागीरथी सहित टोंस व यमुना का जलस्तर लगातार हो रही बारिश के कारण बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:50 PM, 13-Jul-2023

14 व 15 जुलाई को बंद रहेंगे सभी स्कूल

भारी बारिश के अलर्ट के चलते 14 व 15 जुलाई को प्रदेश के सभी निजी व सरकारी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। शासन ने इसका आदेश जारी कर दिया है। 
01:21 PM, 13-Jul-2023

प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे सीएम धामी

रुड़की के खानपुर क्षेत्र में बुधवार को दो जगह तटबंध टूटने से बाढ़ आ गई थी। गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे। इससे पहले उन्होंने देहरादून में आपदा कंट्रोल रूम में प्रदेश में अतिवृष्टि और आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को प्रभावितों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। 
12:23 PM, 13-Jul-2023

त्यूणी-चकराता-धनोल्टी-मलेथा हाईवे पर भूस्खलन

राष्ट्रीय राजमार्ग 707 ए मसूरी के फरकला के पास भूस्खलन होने से रास्ता बंद हो गया। पेड़ गिरने से बिजली की लाइनें और पोल टूटकर राजमार्ग पर आ गए। जिससे काफी देर तक रास्ता बंद रहा। पुलिस विद्युत विभाग, एनएच ,फायर सर्विस की टीमें आवश्यक आपदा उपकरण सहित मौके पर पहुंची। तब एक घंटे बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। 
11:16 AM, 13-Jul-2023

आकाशीय बिजली गिरने से गौशाला खाक

नैनीताल के समीपवर्ती मांगोली क्षेत्र में देर रात आकाशीय बिजली गिर गई। इस दौरान गौशाला जलकर खाक हो गई। वहीं, दो गायों की मौत हो गई। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed