Uttarakhand Monsoon Session Live: सदन कल तक स्थगित, विधानसभा अध्यक्ष से कांग्रेस विधायकों की वार्ता बेनतीजा
{"_id":"68a3ee788355a0845b05728f","slug":"uttarakhand-monsoon-session-2025-live-updates-cm-pushkar-singh-dhami-bjp-vs-congress-news-in-hindi-2025-08-19","type":"live","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Monsoon Session Live: सदन कल तक स्थगित, विधानसभा अध्यक्ष से कांग्रेस विधायकों की वार्ता बेनतीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 19 Aug 2025 06:41 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 19 Aug 2025 06:41 PM IST
खास बातें
Uttarakhand Monsoon Session 2025 News: प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आज 19 से 22 अगस्त तक विधानसभा का मानसून सत्र चलेगा। सदन पटल पर सदस्यों के लगभग 550 से अधिक प्रश्न मंत्रियों की परीक्षा लेंगे। वित्त मंत्री के तौर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अनुपूरक बजट पेश करेंगे। यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट...
विज्ञापन
सदन में विपक्ष का हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
09:43 PM, 19-Aug-2025
मुख्यमंत्री ने की विपक्षी नेताओं से फोन पर बात
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह से फोन पर बातचीत कर उनकी मांगों को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी जो भी मांगें हैं, उन पर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने दोनों नेताओं से धरना समाप्त करने और विधायक आवास पर लौटने की अपील की।
06:40 PM, 19-Aug-2025
विधानसभा अध्यक्ष से वार्ता बेनतीजा
विधानसभा अध्यक्ष से मिलने पहुंचे कांग्रेस विधायकों की वार्ता बेनतीजा रही। कांग्रेस विधायकों ने कहा कि वे सदन के भीतर ही बैठे रहेंगे।
विज्ञापन
06:15 PM, 19-Aug-2025
विधानसभा अध्यक्ष से मिलने पहुंचे सभी कांग्रेसी विधायक
सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद अब सभी कांग्रेसी विधायक विधानसभा अध्यक्ष से मिलने पहुंचे। सत्र स्थगित होने के बाद से ये विधायक सदन में ही बैठे हुए थे।
04:11 PM, 19-Aug-2025
सदन की सदन की कार्यवाही स्थगित
विपक्ष के हंगामे के बीच सीएम धामी ने अनुपूरक बजट रखा। इसके बाद सदन की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
04:08 PM, 19-Aug-2025
ये नौ विधेयक सदन पटल पर रखे गए
- उत्तराखंड विनियोग 2025-26 का अनुपूरक विधेयक 2025
- उत्तराखंड उत्तर प्रदेश श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ मंदिर अधिनियम 1939 संशोधन विधेयक 2025
- उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता एवं विधि विरुद्ध प्रतिषेध संशोधन विधेयक 2025
- उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2025
- उत्तराखंड साक्षी संरक्षण निरसन विधेयक 2025
- उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक 2025
- समान नागरिक संहिता उत्तराखंड संशोधन विधेयक 2025
- उत्तराखंड पंचायती राज संशोधन विधेयक 2025
- उत्तराखंड लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक 2025
04:04 PM, 19-Aug-2025
सीएम धामी ने अनुपूरक बजट पेश किया
विपक्ष के हंगामे के बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 5315 करोड़ का अनुपूरक बजट सदन पटल पर रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:03 PM, 19-Aug-2025
सदन की कार्रवाई शुरू
सदन की कार्यवाही फिर शुरू की गई। इस दौरान विपक्ष का वेल में हंगामा जारी है।03:33 PM, 19-Aug-2025
सदन की कार्यवाही फिर स्थगित
सत्र के दौरान विपक्ष का हंगामा जारी है। सदन की कार्यवाही चार बजे तक के लिए स्थगित की गई है।02:32 PM, 19-Aug-2025
विपक्ष के हंगामे पर बोले सीएम धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा सत्र को लेकर कहा कि सदन में बहस होनी चाहिए थी। जनता के मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए थी, लेकिन विपक्ष ने जिस तरह से कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई हैं, वह पूरा देश देख रहा है। हम सदन चलाना चाहते थे। पंचायत चुनाव में भाजपा को भारी जीत मिली है। जिस तरह से जनता ने पंचायत चुनाव, लोकसभा चुनाव, विधानसभा, नगर निकाय चुनाव में सभी क्षेत्रों के विकास की जिम्मेदारी भाजपा को सौंपी है, उससे विपक्ष का निराश होना स्वाभाविक है। सीएम ने कहा कि जनता देख रही है। पूरे देश में इनकी पार्टी की ये परंपरा बन गई है कि जहां भी हारते हैं वहां ये ईवीएम कभी चुनाव आयोग, प्रशासन, सरकार को दोष देते हैं। नैनीताल में हमारी पार्टी का उम्मीदवार अध्यक्ष और कांग्रेस का उम्मीदवार उपाध्यक्ष चुना गया, अगर ये निष्पक्ष चुनाव नहीं होता तो दोनों पद भाजपा के पास होने चाहिए थे। सदन में चर्चा होनी चाहिए थी, हम चर्चा के लिए तैयार थे। हमें अपने राज्य को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए काम करना है।
01:43 PM, 19-Aug-2025
सदन की कार्यवाही तीन बजे तक के लिए स्थगित की गई
सदन की कार्यवाही तीन बजे तक के लिए स्थगित की गई है। वहीं विपक्ष का हंगामा जारी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन