Char Dham Yatra Live: गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुले; सीएम ने किए दर्शन, पीएम के नाम से हुई पहली पूजा
{"_id":"681192e1f61b5c046f0beaa3","slug":"chardham-yatra-2025-live-updates-yamunotri-to-kedarnath-registration-route-know-details-in-hind-2025-04-30","type":"live","status":"publish","title_hn":"Char Dham Yatra Live: गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुले; सीएम ने किए दर्शन, पीएम के नाम से हुई पहली पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 30 Apr 2025 02:03 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 30 Apr 2025 02:03 PM IST
खास बातें
Char Dham Yatra Registration, Route Map, Helicopter Booking News Live: चारधाम यात्रा का आज श्रीगणेश हो गया है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। पीएम मोदी के नाम से धाम में पहली पूजा की गई। वहीं सीएम धामी ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूरा धाम हर-हर गंगे के जयकारों से गूंज उठा। उधर यमुनोत्री धाम जाने के लिए भक्तों का रेला निकलने लगा है। यहां पढ़ें चारधाम यात्रा को लेकर पल-पल के अपडेट...
विज्ञापन
गंगोत्री धाम के कपाट खुले
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
01:48 PM, 30-Apr-2025
हरिद्वार से यात्रियों के जत्था रवाना
चारधाम यात्रा को लेकर यात्रियों का उत्साह अपने चरम पर है। यात्रा के पहले दिन प्रवेश द्वार हरिद्वार से यात्रियों के जत्था रवाना किया गया। पर्यटन सलाहकार राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि के साथ साधु संतों की अगुवाही में मुंबई के तीर्थ यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
12:39 PM, 30-Apr-2025
सीएम धामी ने दी देशवासियों को चारधाम यात्रा की बधाई
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देशवासियों को चारधाम यात्रा की बधाई दी। कहा की सुगम यात्रा के लिए सभी प्रकार की तैयारी हो चुकी है। वहीं संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए भी लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
11:26 AM, 30-Apr-2025
यमुनोत्री धाम के कपाट भी खुले
यमुनोत्री धाम के कपाट भी विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। धाम में कपाटोद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।10:28 AM, 30-Apr-2025
पीएम मोदी के नाम से पहली पूजा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम पहुंचकर यहां विशेष पूजा अर्चना की। पीएम मोदी के नाम से पहली पूजा की गई।
10:11 AM, 30-Apr-2025
विश्वा प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं दर्शन के लिए खोल दिए गए। अब निरंतर छह माह तक गंगोत्री धाम माँ गंगा के दर्शन करेंगे। बुधवार सुबह 10 बजकर 30 मिनट के अभिजीत मुहूर्त पर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए। कपाटोद्धघाटन मौके पर समूचा गंगोत्री धाम माँ गंगे के जयकारो से गूंज उठा। कपाटोद्धघाटन मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम पहुंचकर माँ गंगा के दर्शन किए।
09:58 AM, 30-Apr-2025
केदारनाथ मंदिर को सजाने का काम शुरू
दो मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। मंदिर को सजाने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:40 AM, 30-Apr-2025
मुख्यमंत्री धामी हर्षिल हेलीपैड पहुंचे
गंगोत्री धाम के कपाट कुछ ही देर में खुलेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हर्षिल हेलीपैड पहुंच गए हैं। जहां कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता द्वारा उनका स्वागत किया गया।09:19 AM, 30-Apr-2025
यमुनोत्री धाम जाने के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी में हजारों श्रद्धालुओं को पुलिस ने पुल के पास रोक दिया, जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही श्रद्धालुओं में नाराजगी जताई। हालांकि पुलिस प्रशासन का कहना है कि एक हजार करीब श्रद्धालुओं को सुबह यमुनोत्री की ओर भेज दिया गया है। शेष को सुरक्षा के लिहाज से रोका हुआ है। विभिन्न राज्यों से आए हुए श्रद्धालुओं का कहना है कि वह सुबह पांच बजे से छोटे-छोटे बच्चों को लेकर जानकीचट्टी में है।
08:54 AM, 30-Apr-2025
प्लान ए, बी और सी के आधार पर यातायात प्रबंधन
यमुनोत्री धाम जाने के लिए उमड़ी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
08:35 AM, 30-Apr-2025