फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Budget Session Live: सदन में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को किया गया याद, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

Wed, 19 Feb 2025 03:20 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 19 Feb 2025 03:20 PM IST
खास बातें

Uttarakhand Budget Session 2025 Live News in Hindi: उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दूसरे दिन हुई कैबिनेट बैठक में सख्त भू-कानून पर मुहर लग गई। मुख्यमंत्री धामी ने इसे ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि प्रदेश की जनभावनाओं के अनुरूप हमने काम किया। यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट...

विज्ञापन
Budget Session Uttarakhand 2025 Live Updates Congress Protest Against Provision of Live in Ucc News in Hindi
विधानसभा बजट सत्र 2025 - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

02:36 PM, 19-Feb-2025

पूर्व पीएम का जीवन परिचय हम सबको दिशा देने वाला - प्रीतम सिंह

विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का जीवन परिचय हम सबको दिशा देने वाला है। हमने ऐसा व्यक्तित्व खोया है जिसकी देश को आवश्यकता थी। उन्होंने पूर्व विधायक चंद्रशेखर भट्टे वाले को भी याद किया।
02:04 PM, 19-Feb-2025

सदन में सीएम की घोषणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समाज में काम करने वालों की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान से हो, हमारा ये प्रयास होता है। सीएम ने सदन में घोषणा की कि जो भी पूर्व विधायक होंगे या समाज में उल्लेखनीय काम किया होगा, उनकी अंत्येष्टि राजकीय सम्मान से की जाएगी।

 
विज्ञापन
01:16 PM, 19-Feb-2025

पूर्व पीएम का कार्यकाल एतिहासिक

मंत्री सतपाल महाराज ने पूर्व पीएम स्व. डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वित्त मंत्री के रूप में उनका कार्यकाल ऐतिहासिक माना जाता है। 
12:39 PM, 19-Feb-2025

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि

पूर्व विधायक स्व. चंद्रशेखर को भी नेता प्रतिपक्ष ने श्रधांजलि दी। विधायक मोहम्मद शहजाद ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे देश को बहुत आर्थिक ऊंचाई पर ले गए हैं, मैं इस बात को स्वीकार करता हूं। उन्होंने पूर्व विधायक स्व. चंद्रशेखर को भी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह बहुत सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। पूर्व विधायक को अंत्येष्टि में जो राजकीय सम्मान मिलना चाहिए, वो नहीं मिल रहा है। मैं खुदा से दुआ करूंगा कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और भट्टे वाले जी को जन्नत में मुकाम मिले।
12:37 PM, 19-Feb-2025

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने दी पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन हम उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेते हैं। सरलता और गंभीरता की प्रतिमूर्ति थे। उनका देश के लिए योगदान आने वाली पीढ़ियों तक याद किया जाएगा। वह आर्थिक सलाहकार, योजना आयोग के उपाध्यक्ष, आरबीआई के गवर्नर रहे। देश को उन्होंने ऊँचाई पर ले जाने की दिशा में जो काम किया, उसकी छाप आज भी भारत की आर्थिक व्यवस्था में नजर आता है। वर्ष 1987 में उन्हें पद्मविभूषण की उपाधि से सुशोभित किया गया। इसके बाद तमाम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय पुरुस्कार से उन्हें सम्मानित किया गया। जाहिर होता है कि उनका कद कितना बड़ा था।
12:30 PM, 19-Feb-2025

सदन में मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

अब सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  पूर्व प्रधानमंत्री स्व. डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने ज्वालापुर के पूर्व विधायक स्व. चंद्रशेखर भट्टे वाले को भी श्रद्धांजलि दी। सीएम ने कहा कि वह जो प्रेरणा समाज को देकर गए निश्चित रूप से लोग उससे आगे बढ़ेंगे। जितने वो साधारण थे उतना ही उनका असाधारण व्यक्तित्व भी था। उनका योगदान बहुत बड़ा है। उनका निधन सबके लिए अपूरणीय क्षति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:29 PM, 19-Feb-2025

मंत्री रेखा आर्य और सुमित हृदयेश के बीच तीखी बहस

देहरादून और हल्द्वानी के स्टेडियम के पूरे नाम न लिखने पर विपक्ष के विधायक सुमित हृदयेश ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि दो पूर्व प्रधानमंत्री का पूरा नाम निमंत्रण पत्र पर सम्मान से लिखने के बजाय सरकार ने शार्ट में क्यों लिखा। इस पर मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि उनका नाम लिखा गया है, लेकिन दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। इसी के साथ प्रश्नकाल समाप्त हुआ।
12:19 PM, 19-Feb-2025

सदन की कार्यवाही में शामिल होने पहुंचे सीएम

प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सीएम धामी भी विधानसभा सदन की कार्यवाही में शामिल होने पहुंच गए है। सदन में राशन कार्ड को लेकर सत्तापक्ष के विधायकों ने भी सवाल किए। नए राशन कार्ड बनने पुराने की समीक्षा पर सवाल किए गए। मंत्री ने कहा, राशन कार्डों की समीक्षा को लेकर अभियान चलाए जाते हैं। रिक्ति के सापेक्ष ही नए राशन कार्ड बन सकते हैं
12:18 PM, 19-Feb-2025

प्रदेश में 168 आंगनबाड़ी कम क्रेच केंद्रों को मिली स्वीकृति

मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि प्रदेश में 168 आंगनबाड़ी कम क्रेच केंद्रों को स्वीकृति मिली है। अभी बजट का इंतजार। कामकाजी महिलाओं के 6 माह से 6 साल तक के बच्चे इन क्रेच(पालन) में रख सकते हैं।
12:16 PM, 19-Feb-2025

विधायक उमेश कुमार ने किए सवाल

विधायक उमेश कुमार ने कहा कि हरिद्वार में एक साल में 144 पीले, अंत्योदय 44 कार्ड ही बने हैं। नेशनल फ़ूड सिक्योरिटी पोर्टल नहीं चलता। ये कब खुलेगा। प्राथमिक परिवार के कार्ड की संख्या कब बढ़ेगी। इसपर मंत्री रेखा आर्य ने जवाब दिया कि हरिद्वार को 37006 अंत्योदय, प्राथमिक परिवार के 9 लाख यूनिट आवंटित हैं। 41 अंत्योदय के कार्ड एक साल में बने, प्राथमिक परिवार के 374 निरस्त हुए थे और 144 बने हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed