अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान 2023: सीएम धामी ने किया 10वीं-12वीं के टॉपर्स को सम्मानित, दी शुभकामनाएं
{"_id":"64c3400769b3d6a1190dfd03","slug":"amar-ujala-medhavi-samman-samaroh-dehradun-uttarakhand-board-toppers-honoured-by-cm-dhami-live-update-2023-07-28","type":"live","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान 2023: सीएम धामी ने किया 10वीं-12वीं के टॉपर्स को सम्मानित, दी शुभकामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 28 Jul 2023 01:41 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 28 Jul 2023 01:41 PM IST
खास बातें
कार्यक्रम देहरादून में सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में होगा। कार्यक्रम में उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के मेधावियों को सीएम पुष्कर सिंह धामी सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
01:30 PM, 28-Jul-2023
मेधावियों को दिए लैपटॉप
समारोह में छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के साथ ही लैपटॉप भी दिए गए। सीएम धामी ने कहा कि लैपटॉप मेधावियों को उच्च शिक्षा की पढ़ाई में मदद करेगा।11:48 AM, 28-Jul-2023
सीएम धामी ने टॉपर छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
सीएम पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने सबसे पहले 10वीं के टॉपर्स सुशांत चंद्रवंशी, आयुष सिंह रावत, रोहित पांडे, शिल्पी और शौर्य को सम्मानित किया। इसके बाद 12वीं की टॉपर्स तनु चौहान, हिमानी और राज मिश्रा को सम्मानित किया। इसके साथ ही प्रत्येक जिले के 10वीं और 12वीं के टॉपर छात्र-छात्राओं को को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
11:39 AM, 28-Jul-2023
आप हर क्षेत्र के नेता बनें- सीएम धामी
सीएम धामी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आप जिस भी क्षेत्र में आगे जाएं उस क्षेत्र के नेता बनें। यानी उस क्षेत्र में नेतृत्व करें। इससे अन्य छात्रों को भी आपसे प्रेरणा मिलेगी। कहा आप देश का भविष्य हैं। जो ये अमृतकाल है इसे आगे बढ़ाने का काम आप ही करेंगे। सरकार आपकी सहायता के लिए खड़ी है।
11:34 AM, 28-Jul-2023
सफलता पाने का कोई शॉर्टकट नहीं होता: सीएम धामी
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अमर उजाला की यह अच्छी पहल है कि वे छात्रों का सम्मानित करते हैं। इससे बच्चों का हौसला बढ़ता है। कहा कि मुझे हर्ष हो रहा है कि मैं प्रदेश के मेधावियों से मिल रहा हूं। पहले के समय में बेहद ही कम बच्चों की प्रथम श्रेणी आती थी। आज मैं आश्चर्यचकित हूं कि हमारे बीच इतने होनहार हैं। लाइफ में सफलता पाने का कोई शॉर्टकट नहीं होता और प्रयास का कोई विकल्प नहीं होता। प्रयास ही एकमात्र माध्यम है सफलता पाने का। शिक्षा में भक्ति जैसी भावना होनी चाहिए। जीवन में अहंकार न पालें। ये ना सोंचें कि हमने 95 फीसदी इससे ज्यादा अंक हासिल कर लिए तो आगे पढ़ने की जरूरत नहीं। आप लगातार प्रयास करें और इससे ज्यादा आगे बढ़ें। आप जिस क्षेत्र में जाएं पूरी लगन से काम करें।
11:27 AM, 28-Jul-2023
ग्रीष्मकालीन छुट्टियां कम करने और आपदा के दौरान छुट्टियां बढ़ाने पर विचार
मंत्री धनसिंह ने कहा कि सरकार ग्रीष्मकालीन छुट्टी कम कर अपदा के समय 10-12 छुट्टी बढ़ाने पर विचार कर रही है। जल्द ही इसका प्रस्ताव कैबिनेट में आएगा। इसके लिए शिक्षा संघ को भी वार्ता के लिए बुलाया गया है।
11:24 AM, 28-Jul-2023
मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना से हजारों बच्चों को होगा फायदा
शिक्षामंत्री धनसिंह रावत ने कहा कि यह सीएम की अच्छी पहल है कि उन्होंने टॉपर बच्चों को अपने आवास पर रात्रिभोज दिया। इस दौरान बच्चों ने उनसे संवाद में 21 सवाल भी पूछे। बच्चों के लिए सरकार चार छात्रवृत्ति योजना चला रही है। पहले केवल श्रीदेव सुमन और डॉ. सेवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति योजना ही थी। इसें कम ही बच्चों को फायदा मिलता था। लेकिन अब सरकार ने मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना शुरू की है। जिससे इसमें हजारों बच्चों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:12 AM, 28-Jul-2023
कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत सम्मान समारोह में पहुंच चुके हैं। इस दौरान अमर उजाला की ओर से उनका पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया है।09:57 AM, 28-Jul-2023
94 होनहारों का होगा सम्मान
आज अमर उजाला की ओर से प्रदेश के 94 होनहारों का सम्मान होगा। इसमें स्टेट व प्रत्येक जिले के 10वीं व 12वीं के टॉप थ्री छात्र शामिल हैं।09:49 AM, 28-Jul-2023
कुछ देर में शुरू होगा कार्यक्रम
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राएं व उनके परिजन पहुंच चुके हैं। कुछ ही देर में कार्यक्रम शुरू होगा। छात्र सम्मान समारोह में पहुंचकर गदगद नजर आए।09:46 AM, 28-Jul-2023
12वीं के स्टेट टॉपर्स
1 - जसपुर के आरएलएस चौहान एसवीएमआई कॉलेज (यूएस नगर) की तनु चौहान ने 97.60% अंकों के साथ प्रदेश में टॉप किया था।
2- राजकीय कन्या इंटर कॉलेज चिन्यालीसौण उत्तरकाशी हिमानी ने प्रदेश की वरीयता सूची में 97% अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
3- एसवीएम इंटर कॉलेज सितारगंज ऊधमसिंह नगर के राज मिश्रा ने प्रदेश की वरीयता सूची में 96.60% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
2- राजकीय कन्या इंटर कॉलेज चिन्यालीसौण उत्तरकाशी हिमानी ने प्रदेश की वरीयता सूची में 97% अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
3- एसवीएम इंटर कॉलेज सितारगंज ऊधमसिंह नगर के राज मिश्रा ने प्रदेश की वरीयता सूची में 96.60% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है।