फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SA vs AFG Live Score: डबल सुपर ओवर में हारा अफगानिस्तान, द. अफ्रीका के खिलाफ आखिरी गेंद पर 5 रन नहीं बना पाए

Wed, 11 Feb 2026 03:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 11 Feb 2026 03:25 PM IST
खास बातें

SA vs AFG T20 World Cup 2026: टी20 विश्वकप 2026 के 13वें मैच में आज दक्षिण अफ्रीका का सामना अफगानिस्तान से था। इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने डबल सुपर ओवर में जीत हासिल की। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया।

विज्ञापन
SA vs AFG Live Score: ICC T20 World Cup South Africa vs Afghanistan Today Match Scorecard and Result
रहमनुल्लाह गुरबाज - फोटो : IANS

लाइव अपडेट

03:18 PM, 11-Feb-2026

डबल सुपर ओवर में हारा अफगानिस्तान

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कांटे की टक्कर में दक्षिण अफ्रीका ने डबल सुपर ओवर में अफगानिस्तान को हरा दिया है। दोनों टीमों ने 20-20 ओवर के खेल के बाद 187-187 रन बनाए थे। मैच टाई रहने पर सुपर ओवर में पहुंचा था। इसके बाद अफगानिस्तान ने पहले सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने भी 17 रन बना डाले। सुपर ओवर में स्कोर टाई रहने के बाद मैच दूसरे सुपर ओवर में पहुंचा।

दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 23 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम ने शुरुआती दो गेंद में कोई रन नहीं बनाए थे, साथ ही नबी भी आउट हो गए थे। इसके बाद गुरबाज बल्लेबाजी के लिए आए और अगली तीन गेंद पर तीन छक्के लगाए। ऐसे में केशव महाराज की आखिरी गेंद पर अफगानिस्तान को छह रन चाहिए थे। फिर महाराज ने वाइड गेंद फेंकी। ऐसे में अफगानिस्तान को मैच टाई कराने के लिए चार रन और जीत के लिए पांच रन चाहिए थे। हालांकि, आखिरी गेंद पर गुरबाज कैच दे बैठे और आउट हो गए। ऐसे में अफगानिस्तान की टीम हार गई। यह हार अफगानिस्तान के लिए दिल तोड़ देने वाली है। गुरबाज मैच के बाद भावुक दिखे।
03:09 PM, 11-Feb-2026

दूसरे सुपर ओवर में अफगानिस्तान की बल्लेबाजी

अफगानिस्तान के लिए दूसरे सुपर ओवर में मोहम्मद नबी और अजमतुल्लाह ओमरजई बल्लेबाजी के लिए आए हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज गेंदबाजी कर रहे हैं।
  • पहली गेंद पर नबी कोई रन नहीं बना पाए।
  • दूसरी गेंद पर नबी कैच आउट हो गए।
  • तीसरी गेंद पर गुरबाज ने छक्का लगाया।
  • चौथी गेंद पर गुरबाज ने फिर से छक्का लगाया। कुल स्कोर 12 रन है।
  • पांचवीं गेंद पर गुरबाज ने फिर छक्का लगाया। स्कोर 18 रन है।
  • अगली गेंद वाइड रही। अब अफगानिस्तान को पांच रन चाहिए
  • आखिरी गेंद पर गुरबाज कैच आउट हो गए और अफगानिस्तान चार रन से मैच हार गया है।
विज्ञापन
03:01 PM, 11-Feb-2026

दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका की पहले बल्लेबाजी

दक्षिण अफ्रीका के लिए दूसरे सुपर ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर बल्लेबाजी के लिए आए हैं। वहीं, अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह ओमरजई गेंदबाजी के लिए आए।
  • पहली गेंद पर स्टब्स ने छक्का लगाया।
  • दूसरी गेंद पर स्टब्स ने एक रन लिया।
  • तीसरी गेंद पर मिलर ने दो रन लिए।
  • चौथी गेंद पर मिलर ने छक्का लगाया। कुल स्कोर 15 रन है।
  • पांचवीं गेंद पर मिलर फिर छक्का लगाया। कुल स्कोर 21 रन है।
  • आखिरी गेंद पर मिलर ने दो रन लिए और कुल स्कोर 23 रन बना। अफगानिस्तान को जीत के लिए 24 रन बनाने होंगे।
02:59 PM, 11-Feb-2026

डबल सुपर ओवर

मैच अब डबल सुपर ओवर में पहुंच चुका है। पहला सुपर ओवर टाई रहने के बाद अब दूसरा सुपर ओवर खेला जाएगा। जो बल्लेबाज पहले सुपर ओवर में आउट हुए, वो फिर से बल्लेबाजी के लिए नहीं आ सकते और वही गेंदबाज फिर से गेंदबाजी नहीं कर सकते। अब दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।
02:46 PM, 11-Feb-2026

SA vs AFG Live Score: दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी

दक्षिण अफ्रीका के लिए डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस बल्लेबाजी के लिए उतरे। वहीं, अफगानिस्तान के लिए फजलहक फारूकी ने गेंदबाजी की।
  • पहली गेंद पर मिलर ने एक रन लिया।
  • ब्रेविस ने दूसरी गेंद पर छक्का लगाया। द. अफ्रीका का कुल स्कोर सात रन है।
  • तीसरी गेंद पर ब्रेविस आउट हो गए। स्लोअर बाउंसर पर कैच आउट हो गए। द. अफ्रीका का स्कोर अभी भी सात रन है।
  • चौथी गेंद पर स्टब्स ने चौका लगाया। द. अफ्रीका का कुल स्कोर अभी 11 रन है।
  • पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं बना। द. अफ्रीका को स्कोर बराबर करने के लिए छह रन और जीत के लिए सात रन चाहिए, जो कि संभव नहीं।
  • आखिरी गेंद पर स्टब्स ने छक्का लगाकर स्कोर बराबर कर दिया और मैच डबल सुपर ओवर में जा चुका है। 
02:39 PM, 11-Feb-2026

SA vs AFG Live Score: सुपरओवर में अफगानिस्तान की पहले बल्लेबाजी

अफगानिस्तान के लिए रहमनुल्लाह गुरबाज और अजमतुल्लाह ओमरजई बल्लेबाजी के लिए आए। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के लिए एनगिडी ने गेंदबाजी की।
  • पहली गेंद पर ओमरजई ने चौका लगाया।
  • दूसरी गेंद पर ओमरजई ने छक्का लगाया।
  • तीसरी गेंद पर एक रन आया। गुरबाज के पास स्ट्राइक।
  • चौथी गेंद पर भी एक रन आया। ओमरजई के पास स्ट्राइक।
  • पांचवीं गेंद पर ओमरजई ने चौका लगाया। अफगानिस्तान का कुल स्कोर 16 रन हो गए हैं।
  • छठी गेंद पर एक रन आया। इस तरह अफगानिस्तान ने सुपर ओवर में 17 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 18 रन बनाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:32 PM, 11-Feb-2026

SA vs AFG Live Score: सुपर ओवर में पहुंचा मुकाबला

अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला सुपर ओवर में पहुंच गया है। अहमदाबाद में खेले गए ग्रुप डी के इस मुकाबले में दोनों टीमों ने 187-187 रन बनाए। अब सुपर ओवर में पहले अफगानिस्तान की टीम बल्लेबाजी करेगी, फिर दक्षिण अफ्रीका की टीम उस स्कोर को चेज करेगी। 

आखिरी दो ओवर में अफगानिस्तान को जीत के लिए 24 रन चाहिए थे। तब राशिद खान और मुजीब उर रहमान क्रीज पर थे। इसी ओवर में तीसरी गेंद पर राशिद खान कैच आउट हो गए। इसके बाद नूर ने आकर छक्का लगाया। हालांकि, ओवर की आखिरी गेंद पर मुजीब रन आउट हो गए। 

आखिरी ओवर का रोमांच
  • ऐसे में अफगानिस्तान को आखिरी ओवर में 13 रन की दरकार थी। कगिसो रबाडा के ओवर की पहली गेंद पर नूर का कैच कवर्स पर लिया गया, लेकिन यह गेंद नो बॉल निकली।
  • ऐसे में अफगानिस्तान को एक रन भी मिला और फ्री हिट भी। इसके बाद अगली गेंद वाइड रही और ऐसे में अफगानिस्तान को बिना किसी गेंद के दो रन मिल गए।
  • इसकी अगली गेंद पर कोई रन नहीं बना। ओवर की दूसरी ऑफिशियल गेंद पर नूर ने छक्का लगाया।
  • इसके बाद अफगानिस्तान को चार गेंद में पांच रन की जरूरत थी। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना।
  • इसके बाद अगली गेंद रबाडा ने फिर नो बॉल फेंकी। यानी अफगानिस्तान को तीन गेंद पर दो रन की दरकार थी।
  • अगली गेंद पर दो रन के चक्कर में फारूकी रन आउट हो गए। हालांकि, एक रन से स्कोर बराबर हो चुका था और मैच सुपरओवर में गया।
02:18 PM, 11-Feb-2026

SA vs AFG Live Score: अफगानिस्तान के सात विकेट गिरे

अफगानिस्तान ने 18 ओवर के बाद सात विकेट पर 164 रन बना लिए हैं। फिलहाल राशिद और मुजीब रहमान क्रीज पर हैं। अफगानिस्तान को 12 गेंद में 24 रन चाहिए। अजमतुल्लाह ओमरजई 22 रन और मोहम्मद नबी पांच रन बनाकर आउट हुए।
01:46 PM, 11-Feb-2026

SA vs AFG Live Score: गुरबाज शतक से चूके

अफगानिस्तान की टीम को 13वें ओवर में 121 के स्कोर पर दो झटके लगे। केशव महाराज ने तूफानी बल्लेबाजी कर रहे रहमनुल्लाह गुरबाज को लिंडे के हाथों कैच कराया। गुरबाज शतक से चूक गए। उन्होंने 42 गेंद में चार चौके और सात छक्के की मदद से 84 रन की पारी खेली। इसके बाद ओवर की पांचवीं गेंद पर दरविश रसूली रन आउट हो गए। वह 18 गेंद में 15 रन बना सके। रसूली और गुरबाज के बीच 69 रन की साझेदारी हुई। 13 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर पांच विकेट पर 121 रन है। उन्हें 42 गेंद में 67 रन की जरूरत है। फिलहाल मोहम्मद नबी और अजमतुल्लाह ओमरजई क्रीज पर हैं।
01:15 PM, 11-Feb-2026

SA vs AFG Live Score: अफगानिस्तान को तीसरा झटका

अफगानिस्तान ने सात गेंद में तीन विकेट गंवा दिए हैं। इनमें से दो विकेट लुंगी एनगिडी और एक विकेट कगिसो रबाडा ने लिया। पांचवें ओवर में एनगिडी ने इब्राहिम जादरान (12) और गुलबदीन नईब (0) को आउट किया था। इसके बाद छठे ओवर में कगिसो रबाडा ने सेदिकुल्लाह अटल को पवेलियन भेजा। अटल भी खाता नहीं खोल सके। फिलहाल रहमनुल्लाह गुरबाज और दरविश रसूली क्रीज पर हैं। छह ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 56 रन है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed