फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NZ WTC Final: न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास, भारत को 8 विकेट से हराकर जीता डब्ल्यूटीसी फाइनल का खिताब

Wed, 23 Jun 2021 11:05 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 23 Jun 2021 11:05 PM IST
खास बातें

WTC Final IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने भारत को आठ विकेट से हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का खिताब अपने नाम कर लिया है। वर्षाबाधित इस खिताबी मुकाबले में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 217 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 249 रन बनाए। वहीं, टीम इंडिया की दूसरी पारी 170 रन पर सिमट गई और न्यूजीलैंड की जीत के लिए 139 रन का लक्ष्य मिला, जिसे कीवी टीम ने आसानी से हासिल कर लिया। बता दें कि बारिश के कारण करीब ढाई दिन का खेल धुलने के बाद यह मुकाबला रिजर्व डे में चला गया था।

विज्ञापन
WTC Final India vs New Zealand Live Cricket Score Reserve Day 6 Southampton Test Match News Updates
न्यूजीलैंड ने जीता WTC FINAL का खिताब - फोटो : icc

लाइव अपडेट

11:05 PM, 23-Jun-2021

न्यूजीलैंड ने जीता डब्ल्यूटीसी फाइनल का खिताब

न्यूजीलैंड ने भारत को आठ विकेट से हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का खिताब अपने नाम कर लिया है। वर्षाबाधित इस खिताबी मुकाबले में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 217 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 249 रन बनाए। वहीं, टीम इंडिया की दूसरी पारी 170 रन पर सिमट गई और न्यूजीलैंड की जीत के लिए 139 रन का लक्ष्य मिला, जिसे कीवी टीम ने आसानी से हासिल कर लिया। कीवी टीम की तरफ से कप्तान केन विलियमसन (52*) और रॉस टेलर 47 रन बनाकर नाबाद लौटे। इससे पहले टीम इंडिया की तरफ से दूसरी पारी में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 41 रन बनाए। वहीं, रोहित शर्मा (30), रवींद्र जडेजा (16), अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा ने 15-15 रनों का योगदान दिया। न्यूजीलैंड की तरफ से दूसरी पारी में टिम साउथी ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए। इसके अलावा ट्रेंट बोल्ट ने तीन और काइल जेमीसन ने दो विकेट लिए जबकि नील वैगनर को 1 विकेट से संतोष करना पड़ा। जैमीसन को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने दोनो पारियों में कुल मिलाकर 61 रन देकर सात विकेट चटकाए।
 
10:56 PM, 23-Jun-2021

इतिहास रचने से केवल 6 रन दूर न्यूजीलैंड, विलियमसन ने जड़ा 33वां अर्धशतक

न्यूजीलैंड इतिहास रचने से केवल 6 रन दूर है। 44वें ओवर की आखिरी गेंद पर विलियमसन ने चौके के साथ अपना 33वां अर्धशतक लगाया। 
 
विज्ञापन
10:25 PM, 23-Jun-2021

न्यूजीलैंडको जीत के लिए 39 रन की दरकार

37 ओवर्स की समाप्ति के बाद न्यूजीलैंड ने दो विकेट के नुकसान 100 रन बना लिए हैं। केन विलियमसन 26 और रॉस टेलर 34 रन बनाकर नाबाद हैं। यहां से न्यूजीलैंड को जीत के लिए 39 रनों की जरूरत है जबकि उसके हाथ में अभी भी आठ विकेट शेष हैं।
10:19 PM, 23-Jun-2021

टेलर और विलियमसन के बीच हुई 50 रन की साझेदारी

रॉस टेलर और केन विलियमसन के बीच तीसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी हो चुकी है।
 
10:15 PM, 23-Jun-2021

IND vs NZ WTC Final: 18 ओवर्स का खेल बचा है  

35 ओवर्स की समाप्ति के बाद न्यूजीलैंड ने दो विकेट के नुकसान 92 रन बना लिए हैं। केन विलियमसन 22 और रॉस टेलर 30 रन बनाकर नाबाद हैं। यहां से न्यूजीलैंड को जीत के लिए 47 रनों की जरूरत है जबकि उसके हाथ में अभी भी आठ विकेट शेष हैं।
10:03 PM, 23-Jun-2021

न्यूजीलैंड डब्ल्यूटीसी खिताब से 50 रन दूर

न्यूजीलैंड डब्ल्यूटीसी फाइनल का खिताब जीतने से महज 50 रन दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:00 PM, 23-Jun-2021

टेलर को मिला जीवनदान

31वें ओवर (बुमराह) की चौथी गेंद पर स्लिप में खड़े पुजारा ने रॉस टेलर का कैच छोड़ा। इस समय टेलर 26 रन बनाकर खेल रहे थे।
09:54 PM, 23-Jun-2021

WTC Final: रोमांचक मोड़ पर मैच

  • न्यूजीलैंड डब्ल्यूटीसी खिताब से 55 रन दूर
  • भारत को आठ विकेट लेने की दरकार
  • 23 ओवर है बचा हुआ
09:50 PM, 23-Jun-2021

पंत की जगह ऋद्धिमान साहा विकेटकीपिंग करने आए

09:42 PM, 23-Jun-2021

अश्विन ने कमिंस को छोड़ा पीछे, डब्ल्यूटीसी में सबसे ज्यादा 71* विकेट झटके

कॉन्वे का विकेट लेने के साथ ही अश्विन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा 71 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को पीछे छोड़ दिया है।

 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed