IND vs NZ WTC Final : खराब रोशनी के कारण जल्दी खत्म हुआ दूसरे दिन खेल, भारत का स्कोर 146/3
WTC Final IND vs NZ : भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के दूसरे दिन का खेल खराब रोशनी के कारण जल्दी खत्म हो गया। दरअसल, दूसरे दिन का खेल 98 ओवर का होना था, लेकिन खराब रोशनी के कारण 64.4 ओवर ही हो सका। भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 146 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 44 और अजिंक्य रहाणे 29 रन बनाकर नाबाद हैं। अंपायरों ने रोशनी की स्थिति का आकलन करने के बाद भारतीय समयानुसार रात दस बजकर 40 मिनट (स्थानीय समयानुसार शाम छह बजकर 10 मिनट) पर दिन का खेल समाप्त करने की घोषणा की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
98 ओवर का होना था दूसरे दिन का खेल पर...
खराब रोशनी के कारण जल्दी खत्म हुआ दूसरे दिन खेल
Bad light plays spoilsport and that's stumps in Southampton!
— ICC (@ICC) June 19, 2021
India finish day two on 146/3 with Virat Kohli on 44* and Ajinkya Rahane keeping him company on 29*.#WTC21 Final | #INDvNZ | https://t.co/4vtSUyliQF pic.twitter.com/Xq9vD448Zk
किसको कितनी इनामी राशि
- विजेता : 11.72 करोड़ रुपये (साथ में चैंपियनशिप गदा)
- उपविजेता : 5.86 करोड़ रुपये
- तीसरा स्थान : 3.3 करोड़ रुपये
- चौथा स्थान : 2.5 करोड़ रुपये
- पांचवां स्थान : 1.46 करोड़ रुपये ( जबकि बाकी बची चारों टीमों को लगभग 73 लाख रुपये दिए जाएंगे)
मैदान पहुंचे अंपायर
The umpires are out in the middle, but the conditions don't look promising 😞https://t.co/gGHlFO4eE2 | #WTCFinal pic.twitter.com/oFgMS9JB5A
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) June 19, 2021
फाइनल के लिए हैं खास नियम
- मौसम के लिए छठा दिन यानी 23 जून को रिजर्व रखा गया है
- मैच टाई या ड्रॉ होने पर दोनों ही टीमें संयुक्त विजेता होगी
- खिताबी मुकाबला ड्यूक बॉल से खेला जाएगा
- संयुक्त विजेता होने पर इनामी राशि दोनों टीमों के बीच बांटी जाएगी।