WPL Opening Ceremony: महिला प्रीमियर लीग का हुआ धमाकेदार आगाज, कियारा और कृति सेनन ने डांस से जीता फैंस का दिल
WPL Opening Ceremony 2023 News in Hindi : नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। महिला प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सीजन की शुरुआत हो गई है। मुंबई के दो स्टेडियम डीवाई पाटिल और ब्रेबोर्न में सारे मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच गुजरात जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। उससे पहले डीवाई पाटिल स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रम हुआ। इस दौरान अभिनेत्री कृति सेनन, कियारा आडवाणी और पॉप सिंगर एपी ढिल्लों ने परफॉर्म किया।
लाइव अपडेट
WPL Opening Ceremony Live: महिला प्रीमियर लीग का हुआ आगाज
महिला प्रीमियर लीग का धमाकेदार आगाज मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हुआ। इस दौरान अभिनेत्री कियारा आडवाणी और कृति सेनन ने अपने ठुमके से सबका दिल जीत लिया। वहीं, मशहूर पॉप सिंगर एपी ढिल्लों ने अपने गाने से सबको झुमाया। अंत में बीसीसीआई के सभी अधिकारी स्टेज पर पहुंचे। उनके साथ पांचों टीमों की कप्तान भी पहुंचीं। सभी कप्तानों ने मिलकर ट्रॉफी का अनावरण किया।WPL Opening Ceremony Live: एपी ढिल्लों ने अपने गाने से झुमाया
मशहूर पॉप सिंगर एपी ढिल्लों ने अपने पंजाबी गानों से सबको झुमा दिया। उन्होंने 'दिल तेरा' और 'क्या बात है' गाकर लोगों का दिल जीत लिया। इसके अलावा उन्होंने कई गाने गए। एपी ढिल्लों के परफॉर्मेंस को स्टेडियम में बैठे दर्शकों ने काफी एंजॉय किया।Brown munde..#apdhillon #WPL2023 pic.twitter.com/nKDnzaq7aV
— Alkesh dora 🇮🇳 (@iam_Alkesh) March 4, 2023
WPL Opening Ceremony Live: सचिन तेंदुलकर ने किया ट्वीट
महिला प्रीमियर लीग के शुरू होने पर सचिन तेंदुलकर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ''याद रखें कि हर बाउंड्री को तोड़कर पार्क के बाहर छक्का लगाया जाएगा, और हर विकेट क्रिकेट में लैंगिक समानता की जीत होगी। आइए उनकी कहानी बनाने वाली अविश्वसनीय महिलाओं का उत्साहवर्धन करें!''WPL Opening Ceremony Live: कृति सेनन ने चकदे इंडिया के गाने पर किया डांस
कृति सेनन ने चकदे इंडिया के गाने पर अपने परफॉर्मेंस की शुरुआत की। उन्होंने 'बादल पे पांव है' पर डांस किया। उसके बाद चकदे इंडिया के टाइटल ट्रैक पर भी डांस किया। उसके बाद उन्होंने 'लुका छुपी' फिल्म के सांग 'कोका कोला तू' पर भी डांस किया। उन्होंने अपने मशहूर सांग 'परम सुंदरी' पर डांस कर लोगों का दिल जीत लिया।WPL Opening Ceremony Live: उद्घाटन समारोह शुरू
मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में उद्घाटन समारोह शुरू हो गया है। कार्यक्रम की होस्ट मशहूर एंकर मंदिरा बेदी हैं। सबसे पहले परफॉर्म करने के लिए कियारा आडवाणी आई हैं। कियारा ने अपने गाने 'क्या बात है' से परफॉर्मेंस की शुरुआत की है। उन्होंने अपनी फिल्म भूल भुलैया 2 के टाइटल ट्रैक पर भी डांस किया।Historic day for women’s cricket and loving opening ceremony of wpl 2023
— Sumit Kumar (@2_sumit_kumar) March 4, 2023
Well done @bcci
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳#WPL2023 pic.twitter.com/BworkBMGN9
WPL Opening Ceremony Live: उद्घाटन समारोह की तैयारियां पूरी
मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में उद्घाटन समारोह की तैयारियां पूरी हो गई हैं। कुछ देर में बॉलीवुड की अभिनेत्रियां परफॉर्म करेंगी। कृति सेनन और कियारा आडवाणी का जलवा देखने को मिलेगा।Happy @wplt20 day! 🥳 #WPL pic.twitter.com/TujhgUd4kw
— Kate Cross (@katecross16) March 4, 2023
WPL Opening Ceremony Live: थोड़ी देर में शुरू होगा उद्घाटन समारोह
महिला प्रीमियर लीग का उद्घाटन थोड़ी देर में होगा। दर्शक धीरे-धीरे स्टेडियम पहुंचने लगे हैं। उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड का तड़का लगेगा।It all boils down to this! 👌 👌
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) March 4, 2023
It is almost time for the historic #TATAWPL 2023 ⏳
It is time for #GGvMI 👏 👏
GET READY FOR THE EXTRAVAGANZA TO UNFOLD! 🎉 🙌@GujaratGiants | @mipaltan pic.twitter.com/rYpcwVfx9O