फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MI vs UP: मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को 72 रन से हराया, महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में बनाई जगह

Fri, 24 Mar 2023 10:50 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Fri, 24 Mar 2023 10:50 PM IST
खास बातें

WPL UP vs MUM Women's IPL League 2023 :  महिला प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को 72 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने फाइनल में जगह बना ली। 26 मार्च को खिताबी मुकाबले में अब उसका सामना मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स से होगा। यूपी वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मुंबई ने 20 ओवर में चार विकेट पर 182 रन बनाए। यूपी की टीम जवाब में 17.4 ओवर में 110 रन पर सिमट गई।

विज्ञापन
UP vs MI highlights UP vs Mumbai WPL Scorecard News Updates in Hindi
मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स - फोटो : WPL

लाइव अपडेट

10:44 PM, 24-Mar-2023

MI vs UP Live Score: मुंबई की बड़ी जीत

मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर मुकाबले में यूपी वॉरियर्स के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की। उसने 72 रन से मुकाबले को अपने नाम कर फाइनल में जगह बनाई। वहां उसका मुकाबला अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली दिल्ली कैपिटल्स से होगा। यह मुकाबला 26 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल में अंक तालिका में शीर्ष दो में रहने वाली टीमें ही आमने-सामने होंगी। मुंबई दूसरे स्थान पर रही थी। यूपी ने तीसरा स्थान हासिल कर एलिमिनेटर में तो जगह बनाई थी, लेकिन वह आगे नहीं बढ़ पाई।

मुंबई ने नताली सीवर ब्रंट के नाबाद 72 रन और इस्सी वोंग की हैट्रिक से शानदार जीत हासिल की। इस्सी वोंग ने चार ओवर में 15 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। वह महिला प्रीमियर लीग में हैट्रिक लेने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने किरण नवगिरे, सिमरन शेख और सोफी एक्लेस्टोन को आउट कर हैट्रिक पूरी की।

यूपी के लिए किरण नवगिरे ने अकेले लड़ाई की। वह 27 गेंद पर 43 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें दूसरे छोर से किसी का साथ नहीं मिला। दीप्ति शर्मा 16, ग्रेस हैरिस 14 और एलिसा हीली 11 रन बनाकर आउट हुईं। यूपी की 11 में से सिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सकीं। मुंबई के लिए इस्सी वोंग के अलावा सायका इशाक ने दो विकेट लिए। नताली सीवर, हीली मैथ्यूज और जे कलिता को एक-एक सफलता मिली।
10:39 PM, 24-Mar-2023

MI vs UP Live Score: यूपी को लगा नौवां झटका

यूपी को नौवां झटका कलिता ने दिया। उन्होंने अंजलि सरवानी को क्लीन बोल्ड कर दिया। अंजलि 11 गेंद पर पांच रन ही बना सकीं। 
विज्ञापन
10:21 PM, 24-Mar-2023

MI vs UP Live Score: यूपी को लगा आठवां झटका

यूपी वॉरियर्स की टीम मुंबई के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में हार के करीब हैं। उसे आठवां झटका 14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर हीली मैथ्यूज ने दिया। उन्होंने दीप्ति शर्मा को कलिता के हाथों कैच कराया। दीप्ति ने 20 गेंद पर तीन चौकों की मदद से 16 रन बनाए।
10:15 PM, 24-Mar-2023

MI vs UP Live Score: इस्सी वोंग ने रचा इतिहास

इस्सी वोंग ने महिला प्रीमियर लीग में इतिहास रच दिया। उन्होंन एलिमिनेटर मैच में यूपी वॉरियर्स के खिलाफ हैट्रिक ले ली। वह ऐसा करने वाली इस टूर्नामेंट में पहली गेंदबाज हैं। वोंग ने 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर किरण नवगिरे को आउट कर मुंबई को बड़ी सफलता दिलाई। नवगिरे टीम के लिए खतरा बन रही थीं। उन्होंने 27 गेंद पर 43 रन बनाए। इस दौरान चार चौके और तीन छक्के लगाए। नवगिरो का कैच नताली सीवर ने लिया। उनके आउट होने के बाद इस्सी वोंग ने तीसरी गेंद पर सिमरन शेख को क्लीन बोल्ड कर दिया। फिर चौथी गेंद पर सोफी एक्लेस्टोन को क्लीन बोल्ड कर उन्होंने अपनी हैट्रिक पूरी की।
10:00 PM, 24-Mar-2023

MI vs UP Live Score: यूपी को 60 गेंद पर चाहिए 120 रन

यूपी वॉरियर्स की पारी के आधे ओवर समाप्त हो गए हैं। उसने 10 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 63 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए बाकी बचे 10 ओवर में 120 रन बनाने हैं। किरण नवगिरे 17 गेंद पर 27 और दीप्ति शर्मा 11 गेंद पर तीन रन बनाकर खेल रही हैं।
09:50 PM, 24-Mar-2023

MI vs UP Live Score: ग्रेस हैरिस भी हो गईं फेल

अहम मैच में ग्रेस हैरिस का बल्ला भी नहीं चला। वह 12 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हो गईं। नताली सीवर ब्रंट की गेंद पर इस्सी वोंग ने उनका कैच लिया। यूपी ने आठ ओवर में चार विकेट पर 57 रन बना लिए हैं। दीप्ति शर्मा और किरण नवगिरे क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:42 PM, 24-Mar-2023

MI vs UP Live Score: पावरप्ले के बाद यूपी का स्कोर 46/3

यूपी की पारी का पावरप्ले समाप्त हो गया है। उसने छह ओवर में तीन विकेट पर 46 रन बना लिए हैं। किरण नवगिरे 12 गेंद पर 21 रन बनाकर खेल रही हैं। ग्रेस हैरिस ने चार गेंद पर छह रन बनाए हैं।
09:33 PM, 24-Mar-2023

MI vs UP Live Score: मुंबई को मिली तीसरी सफलता

मुंबई इंडियंस को तीसरी सफलता पांचवें ओवर की पहली गेंद पर मिली। ताहलिया मैक्ग्रा एक रन लेने के चक्कर में रनआउट हो गईं। अमनजोत कौर के थ्रो पर विकेटकीपर यास्तिका भाटिया ने मैक्ग्रा को रनआउट कर दिया। उनके आउट होने के बाद ग्रेस हैरिस क्रीज पर उतरी हैं।
09:24 PM, 24-Mar-2023

MI vs UP Live Score: यूपी वॉरियर्स को लगा सबसे बड़ा झटका

यूपी वॉरियर्स को सबसे बड़ा झटका इस्सी वोंग ने दिया। उन्होंने तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर यूपी वॉरियर्स की कप्तान एलिसा हीली को आउट कर दिया। हीली ने पहली गेंद पर चौका लगाया था। वह दूसरी गेंद पर मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर को कैच थमा बैठीं। एलिसा के आउट होने के बाद इन-फॉर्म खिलाड़ी ताहलिया मैक्ग्रा क्रीज पर आई हैं।
09:22 PM, 24-Mar-2023

MI vs UP Live Score: श्वेता सेहरावत का नहीं चला बल्ला

मुंबई इंडियंस को पहली सफलता दूसरे ओवर में मिली। सायका इशाक ने श्वेता सेहरावत को आउट कर दिया। श्वेता दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर हीली मैथ्यूज को कैच थमा बैठीं। उन्होंने आठ गेंद पर एक रन बनाए। श्वेता के आउट होने के बाद किरण नवगिरे क्रीज पर आई हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed