SMAT 2022 Final: मुंबई ने पहली बार जीती सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, फाइनल में हिमाचल प्रदेश को तीन विकेट से हराया
SMAT 2022 Final, MUM vs HP: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल मैच में मुंबई ने हिमाचल प्रदेश को तीन विकेट से हरा दिया है। हिमाचल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने 144 रन का लक्ष्य रखा था और मुंबई की टीम ने सात विकेट खोकर इसे हासिल कर लिया। मुंबई ने पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती है।
𝗧𝗵𝗮𝘁 𝗪𝗶𝗻𝗻𝗶𝗻𝗴 𝗙𝗲𝗲𝗹𝗶𝗻𝗴! 🙌 🙌
Celebrations begin as the @ajinkyarahane88-led Mumbai lift their maiden #SyedMushtaqAliT20 title. 🏆 👏
Scorecard 👉 https://t.co/VajdciaA1p#HPvMUM | #Final | @MumbaiCricAssoc | @mastercardindia pic.twitter.com/D4HH8aakmB
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) November 5, 2022
𝗧𝗵𝗮𝘁 𝗪𝗶𝗻𝗻𝗶𝗻𝗴 𝗙𝗲𝗲𝗹𝗶𝗻𝗴! 🙌 🙌
Celebrations begin as the @ajinkyarahane88-led Mumbai lift their maiden #SyedMushtaqAliT20 title. 🏆 👏
Scorecard 👉 https://t.co/VajdciaA1p#HPvMUM | #Final | @MumbaiCricAssoc | @mastercardindia pic.twitter.com/D4HH8aakmB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
मुंबई ने हिमाचल को तीन विकेट से हराया
मुंबई की टीम ने हिमाचल को तीन विकेट से हराकर पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीत ली है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हिमाचल की टीम ने 143 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई ने सात विकेट खोकर 146 रन बनाए और तीन गेंद रहते यह मुकाबला जीत लिया। दोनों टीमें पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थीं और मुंबई ने खिताबी जंग अपने नाम की। हिमाचल ने इससे पहले विजय हजारे ट्रॉफी जीती थी। ऐसे में इस टीम के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने की भी संभावना थी, लेकिन इस बार हिमाचल की टीम कमाल नहीं कर पाई।WHAT. A. FINISH! 👌 👌
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) November 5, 2022
WHAT. A. WIN! 👍 👍
Mumbai overcame a stiff challenge from the spirited Himachal Pradesh side to seal a thrilling victory to win their maiden #SyedMushtaqAliT20 title. 👏 👏
Scorecard 👉 https://t.co/VajdciaA1p#HPvMUM | #Final | @mastercardindia pic.twitter.com/t3WRR0wET1
मैच में क्या हुआ?
टॉस हराकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हिमाचल की टीम ने खराब शुरुआत की। 10 रन के स्कोर पर पहला विकेट गिरा और 20 के स्कोर पर दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। निखिल गंगटा ने 14 गेंद में 22 रन बनाकर टीम की वापसी कराई, लेकिन 51 के स्कोर पर वह भी आउट हो गए। उनके आउट होते ही हिमाचल की टीम बिखर गई और सात रन के अंतराल पर टीम के पांच विकेट गिर गए। 58 रन के स्कोर पर हिमाचल के छह बल्लेबाज आउट हो चुके थे।
इसके बाद आकाश वशिष्ठ और एकांत सेन ने 60 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 118 रन तक पहुंचाया। आकाश 22 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, एकांत सेन ने 29 गेंद में 37 रन बनाए। अंत के ओवरों में मयंक डागर ने 12 गेंद में 21 रन बनाकर अपनी टीम का स्कोर 143 रन तक पहुंचा दिया।
मुंबई के लिए तनुष कोत्यान और मोहित अवस्थी ने तीन-तीन विकेट लिए। अमन हकीम खान और शिवम दुबे को एक-एक विकेट मिला।
सरफराज ने मुंबई को दिलाई जीत
144 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत भी कुछ खास नहीं थी। पृथ्वी शॉ 11 और कप्तान रहाणे एक रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर ने तीसरे विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को संभाला। इसके बाद जायसवाल 28 गेंद में 27 रन और श्रेयस अय्यर 26 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हो गए।
चार विकेट गिरने के बाद मुंबई की टीम भी बिखर गई। शिवम दुबे सात रन, अमन हकीम छह रन और शम्स मुलानी दो रन बनाकर आउट हुए। मुंबई को जीत के लिए आखिरी दो ओवर में 23 रन की जरूरत थी और हिमाचल के पास मैच जीतने का मौका था, लेकिन अभिनय ने 19वें ओवर में 17 रन लुटा दिए और मुंबई की जीत लगभग तय हो गई। सरफराज ने इस ओवर में 15 रन बटोरे। अगले ओवर में तनुष कोत्यान ने पहले दो रन लिए फिर छक्का लगाकर अपनी टीम को चैंपियन बना दिया।
SMAT 2022 Final Live: सरफराज पर मैच जिताने का दारोमदार
सरफराज खान पर मुंबई को जीत दिलाने का दारोमदार है। टीम के सात विकेट गिर चुके हैं। अब सरफराज क्रीज पर एकमात्र विशेषज्ञ बल्लेबाज हैं। मुंबई को जीत के लिए आखिरी ओवर में छह रन की जरूरत है।SMAT 2022 Final Live: वैभव अरोरा ने दो विकेट लेकर पलटा मैच
हिमाचल प्रदेश के वैभव अरोरा ने अपने आखिरी ओवर में दो विकेट लेकर मैच में हिमाचल प्रदेश की वापसी करा दी है। उन्होंने पहले शिवम दुबे फिर अमन हकीम खान को आउट कर मैच को रोमांचक बना दिया है। 17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर छह विकेट पर 116 रन है। सरफराज खान के साथ शम्स मुलानी क्रीज पर हैं। मुंबई को जीत के लिए आखिरी तीन ओवर में 28 रन की जरूरत है।SMAT 2022 Final Live: मुंबई का स्कोर 110 रन के पार
चार विकेट के नुकसान पर मुंबई की टीम का स्कोर 110 रन के पार जा चुका है। सरफराज खान और शिवम दुबे क्रीज पर हैं। दोनों बल्लेबाज अच्छी लय में दिख रहे हैं और मुंबई की टीम को जीत के करीब ले जा रहे हैं।SMAT 2022 Final Live: मुंबई का स्कोर 50 रन के पार
144 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 50 रन के पार जा चुका है। यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। पृथ्वी शॉ आठ गेंद में 11 रन और कप्तान अजिंक्य रहाणे पांच गेंद में एक रन बनाकर आउट हो चुके हैं। हिमाचल के लिए दोनों विकेट कप्तान ऋषि धवन ने लिए हैं। आठ ओवर के बाद मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 57 रन है।SMAT 2022 Final Live: मुंबई के सामने 144 रन का लक्ष्य
हिमाचल प्रदेश मे फाइनल मुकबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने 144 रन का लक्ष्य रखा है। इस मुकाबले में हिमाचल की टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। 10 रन के स्कोर पर टीम का पहला विकेट गिरा था अंकुश बैंस चार रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद सुमीत वर्मा भी आठ रन बनाकर आउट हो गए। इस समय टीम का स्कोर 20 रन था। हालांकि, निखिल गंगटा ने 14 गेंद में 22 रन बनाकर हिमाचल की पारी को लय दी, लेकिन वह आठवें ओवर में आउट हो गए। यहां पर हिमाचल की टीम बिखर गई और सात रन के अंतराल पर टीम के पांच विकेट गिर गए।58 रन पर छह विकेट गंवाकर हिमाचल की टीम संघर्ष कर रही थी, लेकिन आकाश वशिष्ठ और एकांत सेन ने 60 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 118 रन तक पहुंचाया। आकाश 22 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, एकांत सेन ने 29 गेंद में 37 रन बनाए। अंत के ओवरों में मयंक डागर ने 12 गेंद में 21 रन बनाकर अपनी टीम का स्कोर 143 रन तक पहुंचा दिया।
मुंबई के लिए तनुष कोत्यान और मोहित अवस्थी ने तीन-तीन विकेट लिए। अमन हकीम खान और शिवम दुबे को एक-एक विकेट मिला।
SMAT 2022 Final Live: हिमाचल का स्कोर 120 रन के पार
हिमाचल प्रदेश का स्कोर सात विकेट पर 120 रन के पार जा चुका है। यह टीम एक समय पर 58 रन पर छह विकेट गंवाकर मुश्किल में थी, लेकिन एकांत सेन और आकाश वशिष्ठ ने सातवें विकेट के लिए सात रन की साझेदारी कर अपनी टीम का स्कोर 120 रन के पार पहुंचा दिया। इसके बाद आकाश 25 रन बनाकर आउट हो गए। एकांत ने 29 गेंद में 37 रन बनाए। 19 ओवर के बाद हिमाचल प्रदेश का स्कोर आठ विकेट पर 128 रन है।SMAT 2022 Final Live: हिमाचल का स्कोर 70 रन के पार
छह विकेट के नुकसान पर हिमाचल प्रदेश का स्कोर 70 रन के पार जा चुका है। मुंबई के लिए तनुष कोत्यान ने शानदार गेंदबाजी की है और हिमाचल के बल्लेबाजों को बैकफुट पर रखा है। इस मैच में हिमाचल की टीम ने शुरुआती झटकों से उबर कर दो विकेट पर 50 रन के स्कोर पर पहुंच गए थी, लेकिन मुंबई के गेंदबाजों ने दो रन के अंतराल पर तीन विकेट लेकर मैच में अपनी टीम की पकड़ मजबूत कर दी।हिमाचल के प्रशांत चोपड़ा 27 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हुए। अंकुश बैंस तीन गेंद में चार रन और सुमीत वर्मा सात गेंद में आठ रन बनाकर पवेलियन लौटे। निखिल गंगटा ने 14 गेंद में 22 रन की पारी खेली। नितिन शर्मा पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए। कप्तान ऋषि धवन ने तीन गेंद में एक रन बनाए। अब आकाश वसिष्ठ और एकांत सेन क्रीज पर हैं। 13 ओवर के बाद हिमाचल प्रदेश का स्कोर छह विकेट पर 79 रन है।
मुंबई के लिए अब तक तनुष कोत्यान ने तीन और मोहित अवस्थी ने दो विकेट लिए हैं।