SA vs AUS Highlights: दूसरे दिन का खेल समाप्त, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 144/8; अब तक 218 रनों की बढ़त
{"_id":"684a86cef072cea9210c2c05","slug":"sa-vs-aus-test-live-score-wtc-final-2025-south-africa-vs-australia-second-day-live-scorecard-updates-in-hindi-2025-06-12","type":"live","status":"publish","title_hn":"SA vs AUS Highlights: दूसरे दिन का खेल समाप्त, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 144\/8; अब तक 218 रनों की बढ़त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Thu, 12 Jun 2025 10:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 12 Jun 2025 10:42 PM IST
खास बातें
South Africa vs Australia (SA vs AUS) WTC Final 2025: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल मुकाबले के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने स्टंप्स तक दूसरी पारी में 144 रन पर आठ विकेट गंवा दिए हैं, लेकिन उसकी कुल बढ़त 218 रन की हो गई है।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर
- फोटो : ICC Twitter
लाइव अपडेट
10:41 PM, 12-Jun-2025
SA vs AUS Live: दूसरे दिन का खेल समाप्त
दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच डब्ल्यूटीसी फाइनल के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने स्टंप्स तक दूसरी पारी में आठ विकेट पर 144 रन बना लिए हैं और उसकी कुल बढ़त 218 रन हो गई है। दिन का खेल समाप्त होने तक मिचेल स्टार्क 16 और नाथन लियोन एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दक्षिण अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि मार्को यानसेन और वियान मुल्डर को अब तक एक-एक सफलता मिली है।ऑस्ट्रेलिया ने आज दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 138 रन पर ऑलआउट की और 74 रनों की बढ़त हासिल की। हालांकि, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने वापसी की कोशिश की और दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को रोके रखा। ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी दूसरी पारी में खराब रही और उसने 73 रन पर ही सात विकेट गंवा दिए। इसके बाद एलेक्स कैरी ने मिचेल स्टार्क के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 50+ रनों की साझेदारी की जिससे ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 200 रन के पार पहुंची। दिन का खेल समाप्त होने से पहले ही रबाडा ने कैरी को आउट किया जो 43 रन बनाकर आउट हुए और अर्धशतक लगाने से चूक गए।
ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में मार्नस लाबुशेन ने 22, स्टीव स्मिथ ने 13, उस्मान ख्वाजा ने 6, ट्रेविस हेड ने 9, ब्यू वेबस्टर ने 9 और कप्तान पैट कमिंस ने 6 रन बनाए। मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की कोशिश बढ़त को बड़ी करने पर होगी, जबकि दक्षिण अफ्रीका की नजरें जल्द से जल्द ऑस्ट्रेलियाई पारी को ऑलआउट करने पर लगी होंगी।
10:30 PM, 12-Jun-2025
SA vs AUS Live: स्टार्क-कैरी की साझेदारी टूटी
कगिसो रबाडा ने एलेक्स कैरी को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को आठवां झटका दिया। कैरी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन रबाडा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। कैरी 50 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने मिचेल स्टार्क के साथ आठवें विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की। इन दोनों की साझेदारी की मदद से ही ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 200 रन के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन
10:09 PM, 12-Jun-2025
SA vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 के पार
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। फिलहाल क्रीज पर मिचेल स्टार्क और एलेक्स कैरी मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 180 रन के पार पहुंच गई है।09:21 PM, 12-Jun-2025
SA vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका
लुंगी एनगिडी ने पैट कमिंस को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका दिया है। कमिंस पांच गेंदों पर छह रन बनाकर आउट हो गए हैं। एनगिडी को अब तक तीन विकेट मिल चुके हैं।09:12 PM, 12-Jun-2025
SA vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट गिरा
वियान मुल्डर ने ट्रेविस हेड को बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका दिया। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 66 रन के स्कोर पर छह विकेट गंवा दिए हैं। हेड 18 गेंदों पर एक चौके की मदद से नौ रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 140 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।09:08 PM, 12-Jun-2025
SA vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौटी
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। लुंगी एनगिडी ने ब्यू बेवस्टर को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका दिया। वेबस्टर 11 गेंदों पर एक चौके की मदद से नौ रन बनाकर आउट हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 139 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:47 PM, 12-Jun-2025
SA vs AUS Live: स्मिथ पवेलियन लौटे
लुंगी एनगिडी ने स्टीव स्मिथ को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका दिया है। स्मिथ 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।08:37 PM, 12-Jun-2025
SA vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका
मार्को यानसेन ने मार्नस लाबुशेन को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका दिया। लाबुशेन 64 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 22 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया ने 44 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। कंगारू टीम की कुल बढ़त 118 रन हो गई है।08:30 PM, 12-Jun-2025
SA vs AUS Live: स्मिथ-लाबुशेन की साझेदारी
दो झटके लगने के बाद स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन ने ऑस्ट्रेलिया की पारी को संभाले रखा है। ऑस्ट्रेलिया ने चाय ब्रेक से पहले दूसरी पारी में दो विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों के बीच पनप रही साझेदारी से टीम मुश्किल स्थिति से उबर रही है। ऑस्ट्रेलिया की बढ़त हालांकि 116 रन की हो गई है।07:51 PM, 12-Jun-2025