RR vs RCB: राजस्थान फाइनल में, गुजरात से खिताबी मुकाबला, बटलर ने जड़ा सीजन का चौथा शतक
IPL 2022 Qualifier 2 RR vs RCB (Rajasthan vs Bangalore): राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ सात विकेट की शानदार जीत दर्ज की। जोस बटलर की 106 रन की नाबाद पारी की बदौलत राजस्थान ने बैंगलोर के 158 रन के लक्ष्य को 11 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया।
लाइव अपडेट
बैंगलोर को हराकर राजस्थान रॉयल्स फाइनल में
🚨 BRILLIANT BUTTLER 🚨
— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2022
Fourth 💯 of the #TATAIPL 2022 for Jos Buttler! 🙌 🙌 #RRvRCB | @rajasthanroyals
Scorecard ▶️ https://t.co/orwLrIaXo3 pic.twitter.com/Z61RJZGrkN
पडिक्कल नौ रन बनाकर आउट
जोस हेजलवुड ने दूसरी सफलता हासिल करते हुए देवदत्त पडिक्कल को पवेलियन भेज दिया है। हेजलवुड ने अपने आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर पडिक्कल को दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराया। पडिक्कल 12 गेंदों में नौ रन बनाकर आउट हुए। 17 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 148/3, जोस बटलर (95*), शिमरोन हेटमायर (0*)हसरंगा के आखिरी ओवर में लगे दो छक्के
वानिंदु हसरंगा के आखिरी ओवर में जोस बटलर ने दो छक्के लगाकर 14 रन बटोरे। राजस्थान को जीत के लिए 24 गेंदों में 18 रन की दरकार। 16 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 140/2, जोस बटलर (88*), यशस्वी जायसवाल (8*)सैमसन 23 रन बनाकर आउट
वानिंंदु हसरंगा ने एक बार फिर से संजू सैमसन को अपनी फिरकी में फंसा लिया है। हसरंगा ने संजू को सीजन में तीसरी बार आउट किया। उन्होंने इस बार अपने तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर सैमसन को कार्तिक के हाथों स्टंपिंग कराया। सैमसन ने आउट होने से पहले 21 गेंदों में 23 रन बनाए। 12 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 114/2, जोस बटलर (69*), यशस्वी जायसवाल (1*)बटलर को मिला जीवनदान
जोस बटलर को 66 रन के स्कोर पर बड़ा जीवनदान मिल गया है। 11वें ओवर की हर्षल की पहली गेंद पर बटलर शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद बाहरी किनारा लेकर विकेट के पीछे सीधा दिनेश कार्तिक के हाथों में गई लेकिन वह उसे पकड़ने में नाकाम रहे। 11 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 112/1, जोस बटलर (68*), संजू सैमसन (23*)राजस्थान के 100 रन पूरे
संजू सैमसन और जोस बटलर ने मिलकर तेजी से टीम के स्कोर को 100 रन के पार पहुंचा दिया है। दोनों के बीच में दूसरे विकेट के लिए 40 रन से अधिक की साझेदारी कर ली है। 10 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 103/1, जोस बटलर (66*), संजू सैमसन (16*)10 overs gone, @rajasthanroyals 103/1. 👏 👏@josbuttler unbeaten on 66.@IamSanjuSamson batting on 16.
— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2022
Follow the match ▶️ https://t.co/orwLrIaXo3 #TATAIPL | #RRvRCB pic.twitter.com/xjlHVckX7A
बटलर का 23 गेंदों में अर्धशतक
जोस बटलर ने अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए सीजन का पांचवां अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने हर्षल पटेल की गेंद पर चौका लगाकर 23 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। बटलर ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान छह चौके और तीन छक्के जड़े। सात ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 77/1, जोस बटलर (54*), संजू सैमसन (2*)Another game, another 5⃣0⃣-plus score for @josbuttler! 👏 👏
— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2022
A 23-ball half-century in Qualifier 2 for the @rajasthanroyals batter. 👍 👍
Follow the match ▶️ https://t.co/orwLrIaXo3 #TATAIPL | #RRvRCB pic.twitter.com/OpKTcbudLF