फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RR vs PBKS: राजस्थान ने रोका पंजाब का विजय रथ, 50 रन से हराया; आर्चर को तीन और संदीप-महीश को दो-दो विकेट मिले

Sat, 05 Apr 2025 11:19 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 05 Apr 2025 11:19 PM IST
खास बातें

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में चार विकेट खोकर 205 रन बनाए। जवाब में पंजाब निर्धारित ओवर में नौ विकेट गंवाकर सिर्फ 155 रन बना सकी। इस तरह राजस्थान ने यह मैच 50 रन से जीत लिया।

विज्ञापन
RR vs PBKS  IPL Live Score: Rajasthan Royals vs Punjab Kings Match Scorecard Updates
पंजाब बनाम राजस्थान - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

11:18 PM, 05-Apr-2025

राजस्थान की 50 रन से जीत

राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 50 रन से हराकर उनका विजय रथ रोक दिया। शनिवार को मुल्लांपुर में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में चार विकेट खोकर 205 रन बनाए। जवाब में पंजाब निर्धारित ओवर में नौ विकेट गंवाकर सिर्फ 155 रन बना सकी। इस तरह संजू सैमसन के नेतृत्व वाली टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। 

इस मैदान पर पंजाब को छह मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, इस सत्र की यह उनकी पहली शिकस्त है। इससे पहले श्रेयस अय्यर के नेतृत्व वाली टीम ने गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स को मात दी थी। वहीं, राजस्थान को चार में से दो मैचों में जीत मिली है। इस शिकस्त के साथ पंजाब अंक तालिका में चौथे पायदान पर लुढ़क गई जबकि राजस्थान सातवें स्थान पर पहुंच गई। शीर्ष पर दिल्ली कैपिटल्स है जिसने चेन्नई सुपर किंग्स को 25 रन से हराया था।

43 के स्कोर पर चार विकेट खो चुकी पंजाब को एक बड़ी साझेदारी की जरूरत थी। ऐसे में टीम को नेहल वढेरा और ग्लेन मैक्सवेल का साथ मिला। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 52 गेंदों में 88 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि, दोनों टीम को जीत नहीं दिला सके और एक के बाद एक विकेट आउट हो गए। पहले महीश तीक्षणा ने 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर मैक्सवेल (30) को कैच आउट कराया। इसके बाद वानिंदु हसरंगा ने वढेरा को ध्रुव जुरेल के हाथों कैच आउट कराया। वह 41 गेंदों में 62 रन बनाकर लौटे। वढेरा ने 32 गेंदों में इस सत्र का अपना पहला पचासा जड़ा।

नेहल और मैक्सवेल के बाद पंजाब की पारी लड़खड़ा गई। उनके लिए सूर्यांश शेडगे ने दो, मार्को यानसेन ने तीन और अर्शदीप सिंह ने एक रन बनाया। वहीं, शशांक सिंह और लॉकी फर्ग्यूसन क्रमश: 10 और चार रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट लिए जबकि संदीप शर्मा और महीश तीक्षणा को दो-दो सफलताएं मिलीं। इसके अलावा कुमार कार्तिकेय और वानिंदु हसरंगा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
10:53 PM, 05-Apr-2025

RR vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स को लगा सातवां झटका

पंजाब किंग्स को सातवां झटका सूर्यांश शेडगे के रूप में लगा। उन्हें संदीप शर्मा ने हेटमायर के हाथों कैच कराया। वह दो रन बनाकर आउट हुए। अब शशांक का साथ देने के लिए मार्को यानसेन उतरे हैं।
विज्ञापन
10:45 PM, 05-Apr-2025

RR vs PBKS Live Score: मैक्सवेल-वढेरा आउट हुए

नेहल वढेरा और ग्लेन मैक्सवेल 52 गेंदों में 88 रनों की शानदार साझेदारी निभाकर पवेलियन लौट गए। पहले महीश तीक्षणा ने 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर मैक्सवेल (30) को कैच आउट कराया। इसके बाद वानिंदु हसरंगा ने वढेरा को ध्रुव जुरेल के हाथों कैच आउट कराया। वह 41 गेंदों में 62 रन बनाकर लौटे। फिलहाल क्रीज पर सूर्यांश शेडगे और शशांक सिंह मौजूद हैं।
10:36 PM, 05-Apr-2025

RR vs PBKS Live Score: नेहल वढेरा का अर्धशतक

नेहल वढेरा ने 32 गेंदों में इस सत्र का अपना पहला पचासा जड़ा है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उनका साथ मैक्सवेल भी दे रहे हैं।
10:32 PM, 05-Apr-2025

RR vs PBKS Live Score: नेहल वढेरा-ग्लेन मैक्सवेल ने संभाला मोर्चा

नेहल वढेरा-ग्लेन मैक्सवेल ने मोर्चा संभाल लिया है। दोनों के बीच 60 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। 13 ओवर के बाद स्कोर 110/4 है।
10:12 PM, 05-Apr-2025

RR vs PBKS Live Score: नौ ओवर के बाद स्कोर 59/4

नौ ओवर के बाद स्कोर 59/4 है। फिलहाल क्रीज पर नेहल वढेरा और ग्लेन मैक्सवेल मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:00 PM, 05-Apr-2025

RR vs PBKS Live Score: पंजाब को चौथा झटका लगा

पंजाब को चौथा झटका कुमार कार्तिकेय ने दिया। उन्होंने प्रभसिमरन सिंह को अपना शिकार बनाया। वह 17 रन बना पाए। अब बल्लेबाजी के लिए ग्लेन मैक्सवेल उतरे हैं।
09:45 PM, 05-Apr-2025

RR vs PBKS Live Score: पंजाब का तीसरा विकेट गिरा

पंजाब को तीसरा झटका संदीप शर्मा ने दिया। उन्होंने चौथे ओवर में मार्कस स्टोइनिस को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ एक रन बना सके। अब प्रभसिमरन का साथ देने के लिए नेहल वढेरा उतरे हैं।
09:33 PM, 05-Apr-2025

RR vs PBKS Live Score: पंजाब को दूसरा झटका लगा

पंजाब को दूसरा झटका भी पहले ही ओवर में जोफ्रा आर्चर ने दिया। उन्होंने श्रेयस अय्यर को बोल्ड किया, जो सिर्फ 10 रन बना सके। अब बल्लेबाजी के लिए मार्कस स्टोयनिस उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए प्रभसिमरन सिंह मौजूद हैं। 
09:28 PM, 05-Apr-2025

RR vs PBKS Live Score: पंजाब की झटके से शुरुआत

पंजाब किंग्स को पहला झटका जोफ्रा आर्चर ने दिया। उन्होंने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर प्रियांश आर्या को बोल्ड किया। अब बल्लेबाजी के लिए तीसरे नंबर पर श्रेयस अय्यर उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए प्रभसिमरन सिंह क्रीज पर मौजूद हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed