RCB vs RR: देवदत्त का शतक, कोहली का कीर्तिमान, आरसीबी की लगातार चौथी जीत
RCB vs RR IPL HIGHLIGHTS: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए इस सीजन की लगातार चौथी जीत हासिल की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। बैंगलोर की तरफ से देवदत्त पडीक्कल ने शतक तो विराट कोहली ने अर्धशतक लगाया।
लाइव अपडेट
आरसीबी की 'विराट' जीत
इससे पहले विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और राजस्थान रॉयल्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया। विराट का यह फैसला सही साबित हुआ जब सिराज ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए राजस्थान के शीर्ष क्रम को तोड़ दिया। देखते-देखते राजस्थान की टीम ने 43 रन पर अपने चार विकेट गंवा दिए। हालांकि इसके बाद शिवम दुबे (46), राहुल तेवतिया (40) और रियान पराग (25) ने मिलकर टीम के स्कोर को 177 रन तक पहुंचाया और बैंगलोर के सामने एक मजबूत लक्ष्य रखा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर की टीम की तरफ कप्तान विराट कोहली और देवदत्त पडीक्कल ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। दोनों ने मिलकर बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य को 16।3 ओवर यानी 21 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। इस दौरान देवदत्त 101 रन और विराट कोहली 72 रन बनाकर नाबाद रहे। देवदत्त ने जहां अपना पहला आईपीएल शतक लगाया वहीं विराट आईपीएल में 6000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने।
And that's what we call a PERFECT 1️⃣0️⃣ performance 🤩
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) April 22, 2021
4️⃣ out of 4️⃣! 💯 #PlayBold #WeAreChallengers #IPL2021 #RCBvRR #DareToDream pic.twitter.com/bZpnEVn6e8
श्रेयस का महंगा ओवर
पडीक्कल और विराट ने मिलकर श्रेयस गोपाल के तीसरे ओवर में 17 रन बटोरे, आरसीबी अपनी चौथी जीत की तरफ से तेजी से बढ़ रही है। 14 ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर: 159/0, देवदत्त पड़िक्कल (90*), विराट कोहली (67*)कोहली का विराट कीर्तिमान
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल में एक नया कीर्तिमान रच दिया है। वह आईपीएल इतिहास में 6000 रन पूरे करने वाले पहले और इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं।Milestone 🔓
— IndianPremierLeague (@IPL) April 22, 2021
6000 Runs in #VIVOIPL for 👑 Kohli 👏👏
Live - https://t.co/dch5R4juzp #RCBvRR #VIVOIPL pic.twitter.com/WxLODwE2zD
कोहली का अर्धशतक
आरसीबी के कप्तान विराट कोहली भी इस बार बड़ी पारी खेलने में कामयाब रहे। कोहली ने सीजन का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 34 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की।.@imVkohli joins the party with a fine FIFTY off 34 deliveries.
— IndianPremierLeague (@IPL) April 22, 2021
This is his 40th in #VIVOIPL
Live - https://t.co/qQv53pVLyV #RCBvRR #VIVOIPL pic.twitter.com/zXbCKbAMPg
आरसीबी के 100 रन पूरे
A SIX from @devdpd07 and that's a brilliant 100-run partnership between the openers.
— IndianPremierLeague (@IPL) April 22, 2021
Live - https://t.co/dch5R4juzp #RCBvRR #VIVOIPL pic.twitter.com/Po1tv7hHEc