RCB vs MI Live Score : आरसीबी के खिलाफ मुंबई की पहली जीत, हरमनप्रीत की गैरमौजूदगी में सात विकेट से हराया
{"_id":"65e326b818c397194c0b6563","slug":"rcb-vs-mi-women-live-cricket-score-royal-challengers-bangalore-vs-mumbai-indians-wpl-2024-9th-match-updates-2024-03-02","type":"live","status":"publish","title_hn":"RCB vs MI Live Score : आरसीबी के खिलाफ मुंबई की पहली जीत, हरमनप्रीत की गैरमौजूदगी में सात विकेट से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 02 Mar 2024 10:50 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 02 Mar 2024 10:50 PM IST
खास बातें
WPL Live Cricket Score, RCB vs MI Women’s Premier League 2024 : नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज महिला प्रीमियर लीग का नौवां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर
- फोटो : BCCI/WPL
लाइव अपडेट
10:05 PM, 02-Mar-2024
RCB vs MI Live Score : मुंबई की जीत
कप्तान हरमनप्रीत की गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को सात विकेट से हरा दिया। अमेलिया कर की तूफानी पारी के दम पर एमआई ने मंधाना की टीम को 29 गेंदों के शेष रहते हरा दिया। आरसीबी के खिलाफ मुंबई की ये इस सीजन में पहली जीत है। इससे पहले पिछले सीजन में मुंबई ने आरसीबी को दो बार हराया था। वहीं, आरसीबी की इस सीजन में ये दूसरी हार है।09:50 PM, 02-Mar-2024
RCB vs MI Live Score : 26 रन बनाकर लौटीं हेली
जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहीं हेली मैथ्यूज 26 रन बनाकर आउट हो गईं। इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके और एक छक्का निकला। फिलहाल क्रीज पर नैट सिवर ब्रंट 15 रन और अमेलिया कर पांच रन बनाकर नाबाद खेल रही हैं। आठ ओवर के बाद टीम का स्कोर 78/2 है। मुंबई को जीत के लिए 68 गेंदों में 52 रन की जरुरत।
विज्ञापन
09:41 PM, 02-Mar-2024
RCB vs MI Live Score : मुंबई को लगा पहला झटका
132 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को पहला झटका यास्तिका भाटिया के रुप में लगा। वह 15 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुईं। पहले विकेट के लिए सिवर ब्रंट और यास्तिका के बीच 23 गेंदों में 45 रन की साझेदारी हुई। सात ओवर के बाद टीम का स्कोर 69/1 है।09:14 PM, 02-Mar-2024
RCB vs MI Live Score : मुंबई की पारी की शुरुआत
आरसीबी द्वारा दिए गए 132 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए मुंबई तैयार है। सलामी बल्लेबाजी के लिए नैट सिवर ब्रंट और यास्तिका भाटिया आई हैं। इस मैच में मुंबई इंडियंस हरमनप्रीत कौर की गैरमौजूदगी में खेलती नजर आ रही है।08:58 PM, 02-Mar-2024
RCB vs MI Live Score : आरसीबी की पारी समाप्त
महिला प्रीमियर लीग के नौवें मुकाबले में स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस को 20 ओवर में छह विकेट खोकर 131 रन बनाए। इस दौरान एलिस पैरी और जॉर्जिया वेयरहैम के बीच 52 रन की साझेदारी हुई। मुंबई के खिलाफ आरसीबी की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई थी। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरीं कप्तान स्मृति मंधाना नौ रन बनाकर आउट हो गईं। टीम को दूसरा झटका तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं सब्बिनेनी मेघना के रुप में लगा जो 11 रन बना सकीं। तीसरा टका सोफी डिवाइन के रूप में लगा जो 10 गेंदों में नौ रन बना पाईं। इस मुकाबले में ऋचा घोष ने सात, सोफी मोलिनेक्स ने 12 और जॉर्जिया वेयरहैम ने 27 रन बनाए। एलिस पैरी 38 गेंदों में 44 रन और श्रेयंका पाटिल पांच गेंदों में सात रन बनाकर नाबाद रहीं। मुंबई के लिए नैट सिवर ब्रंट और पूजा वस्त्रकार ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, इसी वोंग और साइका इशाक को एक-एक सफलता मिली।08:54 PM, 02-Mar-2024
RCB vs MI Live Score : जॉर्जिया 27 रन बनाकर आउट
एलिसा पैरी और जॉर्जिया वेयरहैम के बीच हुई 52 रन की साझेदारी 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर समाप्त हो गई। जॉर्जिया ने 20 गेंदों में 27 रन बनाए। छह विकेट खोकर आरसीबी का स्कोर 123 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:41 PM, 02-Mar-2024
RCB vs MI Live Score : आरसीबी का पांचवा विकेट गिरा
मुंबई इंडियंस के खिलाफ आरसीबी का बल्लेबाजी क्रम संघर्ष करता नजर आ रहा है। मंधाना की अगुवाई वाली टीम को पहला पांचवा झटका सोफी मोलिनेक्स के रुप में लगा। उन्हें पूजा वस्त्राकर ने आउट किया। फिलहाल क्रीज पर एलिस पैरी और जॉर्जिया वेयरहैम डटी हैं। 17 ओवर में पांच विकेट खोकर टीम ने 110 रन बना लिए हैं।08:37 PM, 02-Mar-2024
RCB vs MI Live Score : 15 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 98/5
15 ओवर के बाद आरसीबी ने पांच विकेट खोकर 98 रन बना लिए हैं। टीम को चौथा झटका ऋचा घोष के रूप में लगा। उन्हें पूजा वस्त्राकर ने सजीवन सजना के हाथों कैच कराया। फिलहाल क्रीज पर एलिस पैरी 25 गेंदों में 35 रन और सोफी मोलिनेक्स 14 गेंदों में 12 रन बनाकर नाबाद खेल रही हैं।07:58 PM, 02-Mar-2024
RCB vs MI Live Score : नौ रन बनाकर आउट हुईं सोफी डिवाइन
सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरीं सोफी डिवाइन नौ रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। उन्हें साइका इशाक ने छठे ओवर की चौथी गेंद पर अपना शिकार बनाया। फिलहाल क्रीज पर एलिस पैरी और ऋचा घोष नाबाद खेल रही हैं।07:54 PM, 02-Mar-2024