11:47 PM, 10-May-2026
आरसीबी ने मुंबई को हराया
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हरा दिया। रविवार को रायपुर में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने तिलक वर्मा की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 166 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने क्रुणाल पांड्या की अर्धशतकीय पारी की मदद से निर्धारित ओवरों में आठ विकेट पर 167 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। मुंबई के लिए कॉर्बिन बॉश ने चार और दीपक चाहर ने दो विकेट लिए जबकि गजनफर और राज बावा के नाम एक-एक विकेट रहा।
11:23 PM, 10-May-2026
RCB vs MI Live Score: आरसीबी को सातवां झटका
आरसीबी को सातवां झटका गजनफर ने दिया। उन्होंने क्रुणाल पांड्या को तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। वह 46 गेंदों में 73 रन बनाकर आउट हुए। अब रोमारियो शेफर्ड का साथ देने रसिख सलाम डार आए हैं।
11:08 PM, 10-May-2026
RCB vs MI Live Score: जितेश और टिम डेविड आउट हुए
जितेश शर्मा (18) और टिम डेविड (0) आउट हो गए। अब क्रुणाल पांड्या और रोमारियो शेफर्ड क्रीज पर मौजूद हैं।
10:59 PM, 10-May-2026
RCB vs MI Live Score: क्रुणाल पांड्या का अर्धशतक
क्रुणाल पांड्या ने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। जितेश शर्मा भी उनका साथ देने के लिए क्रीज पर मौजूद हैं। 15 ओवर के बाद स्कोर चार विकेट पर 124 रन है।
10:42 PM, 10-May-2026
RCB vs MI Live Score: आरसीबी को चौथा झटका
आरसीबी को चौथा झटका कॉर्बिन बॉश ने दिया। उन्होंने तिलक वर्मा के हाथों जैकब बेथेल को कैच कराया। वह 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब क्रुणाल पांड्या का साथ देने जितेश शर्मा आए हैं।
10:22 PM, 10-May-2026
RCB vs MI Live Score: नौ ओवर का खेल पूरा
नौ ओवर का खेल पूरा हो चुका है और आरसीबी ने तीन विकेट पर 65 रन बना लिए हैं। जैकब बेथेल 20 और क्रुणाल पांड्या 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
10:03 PM, 10-May-2026
RCB vs MI Live Score: पडिक्कल और पाटीदार आउट हुए
39 के स्कोर तक आरसीबी ने तीन विकेट गंवा दिए हैं। देवदत्त पडिक्कल 12 और रजत पाटीदार आठ रन बनाकर आउट हो गए। अब जैकब बेथेल और क्रुणाल पांड्या क्रीज पर हैं।
09:39 PM, 10-May-2026
RCB vs MI Live Score: आरसीबी की झटके से शुरुआत
आरसीबी की शुरुआत झटके से हुई है। दीपक चाहर ने विराट कोहली को कैच आउट कराया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब बेथेल का साथ देने इम्पैक्ट बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल आए हैं।
09:36 PM, 10-May-2026
RCB vs MI Live Score: आरसीबी की पारी शुरू
आरसीबी की पारी शुरू हो चुकी है। विराट कोहली और जैकब बेथेल क्रीज पर मौजूद हैं।
09:21 PM, 10-May-2026
RCB vs MI Live Score: मुंबई ने आरसीबी को दिया 167 रनों का लक्ष्य
मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 167 रनों का लक्ष्य दिया है। रविवार को रायपुर में खेले जा रहे मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में सात विकेट पर 166 रन बनाए। उनके लिए तिलक वर्मा ने 57 रनों की पारी खेली। वहीं, आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने चार विकेट लिए जबकि हेजलवुड, रसिख सलाम और रोमारियो शेफर्ड के नाम एक-एक विकेट रहा।