फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RCB vs GT : रोमांचक मैच में आरसीबी की जीत, गुजरात को चार विकेट से हराया, डुप्लेसिस ने लगाया अर्धशतक

Sat, 04 May 2024 11:09 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 04 May 2024 11:09 PM IST
खास बातें

IPL Live Cricket Score, RCB vs GT Indian Premier League 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2024 का 52वां मुकाबला खेला गया। बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। गुजरात टाइटंस की टीम 19.3 ओवर में 147 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में बेंगलुरु ने 13.4 ओवर में छह विकेट गंवाकर 152 रन बनाए और मुकाबला चार विकेट से अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
RCB vs GT IPL Live Score: Royal Challengers Bangalore vs Gujarat Titans Match Scorecard Updates
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात टाइटंस लाइव स्कोर - फोटो : IPL

लाइव अपडेट

10:52 PM, 04-May-2024

RCB vs GT Live Score : बेंगलुरु ने गुजरात को चार विकेट से हराया

आईपीएल 2024 के 52वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चार विकेट से गुजरात टाइटंस को हरा दिया। इस जीत के साथ आरसीबी अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गई। अब टीम के खाते में 10 अंक हो गए हैं। वहीं, गुजरात नौवें पायदान पर पहुंच गई है। शनिवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम 19.3 ओवर में 147 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में बेंगलुरु ने 13.4 ओवर में छह विकेट गंवाकर 152 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी हुई। जोशुआ लिटिल ने कप्तान को आउट किया। वह 23 गेंदों में 64 रन बनाकर लौटे। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और तीन छक्के निकले। इसके बाद आरसीबी की पारी लड़खड़ा गई। टीम ने 117 रन के स्कोर पर पांच और विकेट खो दिए। किंग कोहली 27 गेंदों में 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, विल जैक्स एक, रजत पाटीदार दो, ग्लेन मैक्सवेल चार और कैमरन ग्रीन एक रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मोर्चा दिनेश कार्तिक और स्वप्निल सिंह ने संभाला। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 35 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। कार्तिक ने 12 गेंदों में 21 और स्वप्निल ने नौ गेंदों में 15 रन बनाए। इस सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे जोशुआ लिटिल ने कहर बरपाया। उन्होंने चार विकेट हासिल किए। वहीं, नूर अहमद को दो सफलता मिलीं।
10:33 PM, 04-May-2024

RCB vs GT Live Score : कोहली 42 रन बनाकर लौटे पवेलियन

इस मैच में आरसीबी को छठा झटका विराट कोहली के रूप में लगा। उन्हें नूर अहमद ने 11वें ओवर में आउट किया। पूर्व कप्तान 42 रन बनाकर लौटे।
विज्ञापन
10:27 PM, 04-May-2024

RCB vs GT Live Score : आरसीबी का पांचवां विकेट भी गिरा

आरसीबी का पांचवां विकेट भी गिर गया। जोशुआ लिटिल ने कैमरन ग्रीन को भी आउट कर दिया। वह सिर्फ एक रन बना सके। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए दिनेश कार्तिक उतरे हैं। 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 112/5 है।
10:19 PM, 04-May-2024

RCB vs GT Live Score : मैक्सवेल चार रन बनाकर आउट

आरसीबी का चौथा विकेट भी गिर गया। जोशुआ लिटिल ने एक और विकेट ग्लेन मैक्सवेल के रूप में हासिल किया। वह सिर्फ चार रन बना सके। 
10:15 PM, 04-May-2024

RCB vs GT Live Score : आरसीबी की पारी लड़खड़ाई, पाटीदार भी आउट

आरसीबी की पारी लड़खड़ा गई है। जोशुआ लिटिल ने टीम को तीसरा झटका दिया। उन्होंने रजत पाटीदार को आउट किया। वह सिर्फ दो रन बना सके। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ग्लेन मैक्सवेल उतरे हैं। 
10:11 PM, 04-May-2024

RCB vs GT Live Score : विल जैक्स एक रन बनाकर आउट

आरसीबी को दूसरा झटका नूर अहमद ने दिया। उन्होंने विल जैक्स को आउट किया। वह सिर्फ एक रन बना सके। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रजत पाटीदार उतरे हैं। सात ओवर के बाद टीम का स्कोर 100/2 है। कोहली 34 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:04 PM, 04-May-2024

RCB vs GT Live Score : आरसीबी को लगा पहला झटका

आरसीबी को पहला झटका जोशुआ लिटिल ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में दिया। उन्होंने फाफ डुप्लेसिस को आउट किया। वह 23 गेंदों में 64 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस दौरान उनके बल्ले से 278.26 के स्ट्राइक रेट से 10 चौके और तीन छक्के लगाए। छह ओवर के बाद टीम का स्कोर 92/1 है।
09:58 PM, 04-May-2024

RCB vs GT Live Score : डुप्लेसिस ने पूरा किया अर्धशतक

आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके करियर का 36वां पचासा है। दिलचस्प बात यह है कि डुप्लेसिस ने आरसीबी के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाया है।
09:50 PM, 04-May-2024

RCB vs GT Live Score : तीन ओवर के बाद टीम का स्कोर 46/0

आरसीबी की दमदार शुरुआत हुई है। विराट कोहली (14) और फाफ डुप्लेसिस (32) आक्रामक अंदाज में गेंदबाजों की पिटाई कर रहे हैं। तीन ओवर के बाद टीम का स्कोर 46/0 है।
09:40 PM, 04-May-2024

RCB vs GT Live Score : आरसीबी की पारी शुरू हुई

148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने को आरसीबी तैयार है। सलामी बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस उतरे हैं। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पारी का पहला ओवर जोशुआ लिटिल फेंक रहे हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed