PBKS vs SRH Highlights: पंजाब किंग्स ने हैदराबाद को छह विकेट से हराया, श्रेयस ने खेली नाबाद अर्धशतकीय पारी
{"_id":"69da0785930331ca45012da6","slug":"pbks-vs-srh-live-cricket-score-punjab-kings-vs-sunrisers-hyderabad-ipl-2026-17th-match-updates-2026-04-11","type":"live","status":"publish","title_hn":"PBKS vs SRH Highlights: पंजाब किंग्स ने हैदराबाद को छह विकेट से हराया, श्रेयस ने खेली नाबाद अर्धशतकीय पारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 11 Apr 2026 07:14 PM IST
Sovit Chaturvedi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यू चंडीगढ़
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यू चंडीगढ़
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Sat, 11 Apr 2026 07:14 PM IST
खास बातें
PBKS vs SRH Indian Premier League 2026: पंजाब किंग्स ने कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन से विजयी अभियान बरकरार रखा है। पंजाब ने सनराइजर्स हैदाराबाद को छह विकेट से हराया।
विज्ञापन
प्रियांश और प्रभसिमरन
- फोटो : IPL
लाइव अपडेट
07:13 PM, 11-Apr-2026
PBKS vs SRH Live Score: पंजाब की जीत
पंजाब किंग्स ने प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर के अर्धशतकों की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराया। सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 219 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 223 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। पंजाब की टीम इस तरह टूर्नामेंट में अजेय बनी हुई है। पंजाब के लिए श्रेयस ने 33 गेंदों पर पांच चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन बनाए।वहीं, प्रियांश आर्या ने 20 गेंदों पर पांच चौकों और पांच छक्कों की मदद से 57 और प्रभसिमरन सिंह ने 25 गेंदों पर चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 51 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शिवांग कुमार ने तीन विकेट झटके, जबकि हर्ष दुबे को एक सफलता मिली।
07:02 PM, 11-Apr-2026
PBKS vs SRH Live Score: पंजाब को चौथा झटका
नेहाल वढेरा के रूप में पंजाब किंग्स को चौथा झटका लगा है। वढेरा 14 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 14 रन बनाकर आउट हो गए हैं। वढेरा और श्रेयस के बीच चौथे विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी हुई।
विज्ञापन
06:59 PM, 11-Apr-2026
PBKS vs SRH Live Score: श्रेयस का पचासा
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 24 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया है। श्रेयस और वढेरा के बीच साझेदारी जारी है।06:49 PM, 11-Apr-2026
PBKS vs SRH Live Score: श्रेयस-वढेरा के बीच साझेदारी
श्रेयस अय्यर और नेहाल वढेरा के बीच साझेदारी पनप रही है। पंजाब किंग्स का स्कोर 160 रन के पार पहुंच गया है। सनराइजर्स हैदराबाद को अब तक तीन सफलता मिली है।06:31 PM, 11-Apr-2026
PBKS vs SRH Live Score: पंजाब को तीसरा झटका
शिवांग कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पंजाब किंग्स को तीसरा झटका दिया है। शिवांग ने कूपर कोनोली को अपना शिकार बनाया 12 गेंदों पर एक चौके की मदद से 11 रन बनाकर आउट हुए।06:22 PM, 11-Apr-2026
PBKS vs SRH Live Score: अर्धशतक लगाकर आउट हुए प्रभसिमरन
प्रभसिमरन सिंह अर्धशतक लगाने के तुरंत बाद अपना विकेट गंवा बैठे। प्रभसिमरन ने 24 गेंदों पर पचासा पूरा किया, लेकिन अगली ही गेंद पर कैच थमा बैठे। प्रभसिमरन 25 गेंदों पर चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 51 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:11 PM, 11-Apr-2026
PBKS vs SRH Live Score: पंजाब को पहला झटका
शिवांग कुमार ने प्रियांश आर्या को आउट कर पंजाब किंग्स को पहला झटका दिया है। प्रियांश शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन 20 गेंदों पर पांच चौकों और पांच छक्कों की मदद से 57 रन बनाकर आउट हो गए। प्रियांश और प्रभसिमरन के बीच पहले विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी हुई।06:06 PM, 11-Apr-2026
PBKS vs SRH Live Score: प्रियांश का पचासा
प्रियांश आर्या ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया है। प्रियांश ने प्रभसिमरन के साथ शानदार साझेदारी की है और पावरप्ले में सनराइजर्स को एक भी सफलता हासिल नहीं करने दी। पंजाब ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 93 रन बनाए हैं।05:53 PM, 11-Apr-2026
PBKS vs SRH Live Score: पंजाब का स्कोर 50 के पार
सनराइजर्स के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब ने अच्छी शुरुआत की है। पंजाब का स्कोर चौथे ओवर में ही 50 रन के पार पहुंच गया है। पंजाब के लिए प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई है।05:36 PM, 11-Apr-2026