PBKS vs GT Highlights: गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराया, शुभमन गिल ने बनाए 67 रन
{"_id":"6437fa46ec6a97cb2c07d6e3","slug":"pbks-vs-gt-ipl-live-score-2023-punjab-kings-vs-gujarat-titans-match-scorecard-updates-in-hindi-2023-04-13","type":"live","status":"publish","title_hn":"PBKS vs GT Highlights: गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराया, शुभमन गिल ने बनाए 67 रन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Thu, 13 Apr 2023 11:26 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 13 Apr 2023 11:26 PM IST
खास बातें
Indian Premier League 2023 PBKS vs GT Highlights: गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को हराकर आईपीएल 2023 में तीसरी जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही गुजरात की टीम अंक तालिका में शीर्ष चार टीमों में पहुंच गई है। इस मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 153 रन बनाए थे और गुजरात ने चार विकेट खोकर एक गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
शुभमन गिल और डेविड मिलर
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
11:22 PM, 13-Apr-2023
गुजरात ने पंजाब को हराया
गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हरा दिया है। इस टूर्नामेंट में यह गुजरात की तीसरी जीत है और इस जीत के साथ ही गुजरात की टीम अंक तालिका में शीर्ष चार टीमों में शामिल हो गई है। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 153 रन बनाए थे। इसके जवाब में गुजरात की टीम ने चार विकेट खोकर एक गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।पंजाब के लिए सबसे ज्यादा 36 रन मैथ्यू शॉर्ट ने बनाए। उनके अलावा मध्यक्रम के चार बल्लेबाजों ने 20 से 25 के बीच का स्कोर बनाया। गुजरात के लिए मोहित शर्मा ने दो विकेट लिए। वहीं, बाकी सभी गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला। गुजरात के लिए शुभमन गिल ने 67 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, ऋद्धिमान साहा ने 30 रन बनाए। पंजाब के लिए अर्शदीप, रबाडा, सैम करन और हरप्रीत बराड़ ने एक-एक विकेट लिए।
11:17 PM, 13-Apr-2023
PBKS vs GT Live Score: गुजरात का चौथा विकेट गिरा
148 रन के स्कोर पर गुजरात टाइटंस का चौथा विकेट गिरा है। शुभमन गिल 67 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। सैम करन ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। गिल के आउट होने के साथ ही मैच रोमांचक हो गया है।
विज्ञापन
11:04 PM, 13-Apr-2023
PBKS vs GT Live Score: शुभमन गिल का अर्धशतक
शुभमन गिल ने 40 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है और अपनी टीम को बेहतर स्थिति में ले गए हैं। अब गुजरात की टीम आसानी से यह मैच जीत सकती है। गिल अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। मिलर के साथ बेहतरीन साझेदारी कर उन्होंने गुजरात को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया है।10:47 PM, 13-Apr-2023
PBKS vs GT Live Score: गुजरात का का तीसरा विकेट गिरा
106 रन के स्कोर पर गुजरात टाइटंस का तीसरा विकेट गिरा है। कप्तान हार्दिक पांड्या 11 गेंद में आठ रन बनाकर आउट हो चुके हैं। हरप्रीत बराड़ ने उन्हें सैम करन के हाथों कैच कराया। अब शुभमन गिल के साथ डेविड मिलर क्रीज पर हैं।10:44 PM, 13-Apr-2023
PBKS vs GT Live Score: गुजरात का स्कोर 100 रन के पार
दो विकेट के नुकसान पर गुजरात टाइटंस का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या की जोड़ी क्रीज पर है। दोनों सूझबूझ के साथ खेल रहे हैं और अपनी टीम को लक्ष्य के करीब ले जा रहे हैं। गिल अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं।10:35 PM, 13-Apr-2023
PBKS vs GT Live Score: गुजरात का दूसरा विकेट गिरा
89 रन के स्कोर पर गुजरात टाइटंस का दूसरा विकेट गिरा है। साई सुदर्शन 20 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। अर्शदीप सिंह ने उन्हें प्रभसिमरन सिंह के हाथों कैच कराया। अब शुभमन गिल के साथ कप्तान हार्दिक पांड्या क्रीज पर हैं। 12 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर दो विकेट पर 91 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:29 PM, 13-Apr-2023
PBKS vs GT Live Score: शुभमन गिल और सुदर्शन ने संभाली गुजरात की पारी
ऋद्धिमान साहा के आउट होने के बाद शुभमन गिल ने साई सुदर्शन के साथ मिलकर गुजरात टाइटंस की पारी संभाली है। दोनों संभलकर खेल रहे हैं और बेहतरीन साझेदारी कर चुके हैं। इन दोनों के बीच बेहतरीन साझेदारी के चलते गुजरात का स्कोर एक विकेट पर 100 रन के करीब पहुंच गया है।10:09 PM, 13-Apr-2023
PBKS vs GT Live Score: गुजरात का स्कोर 50 रन के पार
एक विकेट के नुकसान पर गुजरात टाइटंस का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी क्रीज पर है। ये दोनों अच्छी गति से रन बना रहे हैं। पावरप्ले के बाद गुजरात का स्कोर एक विकेट पर 56 रन है।10:03 PM, 13-Apr-2023
PBKS vs GT Live Score: गुजरात का पहला विकेट गिरा
48 रन के स्कोर पर गुजरात टाइटंस का पहला विकेट गिरा है। ऋद्धिमान साहा 19 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। कगिसो रबाडा ने उन्हें मैथ्यू शॉर्ट के हाथों कैच कराया। अब शुभमन गिल के साथ साई सुदर्शन क्रीज पर हैं।09:59 PM, 13-Apr-2023