11:29 PM, 11-May-2026
दिल्ली ने जीता मुकाबला
मिचेल स्टार्क और माधव तिवारी की घातक गेंदबाजी के बाद अक्षर पटेल और डेविड मिलर की तूफानी अर्धशतकीय पारियों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को तीन विकेट से हरा दिया। सोमवार को धर्मशाला में खेले गए आईपीएल मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने प्रियांश आर्या (56) और श्रेयस अय्यर (59*) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 210 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 19 ओवर में सात विकेट पर 216 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। पंजाब के लिए अर्शदीप और यश ठाकुर ने दो-दो विकेट लिए जबकि बेन ड्वार्शुइस और मार्कस स्टोइनिस के नाम एक-एक विकेट रहा।
11:13 PM, 11-May-2026
PBKS vs DC Live Score: मिलर अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट
दिल्ली को छठा झटका ड्वार्शुइस ने दिया। उन्होंने डेविड मिलर को प्रभसिमरन के हाथों कैच कराया। वह 51 रन बनाकर आउट हुए। अब आशुतोष का साथ देने माधव तिवारी आए हैं।
10:55 PM, 11-May-2026
PBKS vs DC Live Score: अक्षर अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट
दिल्ली को पांचवां झटका स्टोइनिस ने दिया। उन्होंने अक्षर पटेल को पवेलियन भेजा। वह 30 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुए। अब डेविड मिलर का साथ देने आशुतोष शर्मा आए हैं।
10:30 PM, 11-May-2026
PBKS vs DC Live Score: दिल्ली को चौथा झटका
दिल्ली को चौथा झटका स्टब्स के रूप में लगा। उन्हें कोनोली ने रनआउट किया। वह 12 रन बनाकर आउट हुए। अब अक्षर का साथ देने मिलर आए हैं। नौ ओवर के बाद स्कोर चार विकेट पर 76 रन है।
10:14 PM, 11-May-2026
PBKS vs DC Live Score: दिल्ली को तीसरा झटका
दिल्ली को तीसरा झटका अर्शदीप ने दिया। उन्होंने साहिल को चहल के हाथों कैच कराया। वह 13 रन बनाकर आउट हुए। अब स्टब्स का साथ देने अक्षर पटेल आए हैं।
09:54 PM, 11-May-2026
PBKS vs DC Live Score: दिल्ली को दूसरा झटका
दिल्ली को दूसरा झटका अर्शदीप ने दिया। उन्होंने केएल राहुल को यानसेन के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ नौ रन बना पाए। अभ साहिल का साथ देने स्टब्स आए हैं।
09:53 PM, 11-May-2026
PBKS vs DC Live Score: दिल्ली को पहला झटका
दिल्ली को पहला झटका यश ठाकुर ने दिया। उन्होंने अभिषेक को बोल्ड किया। वह सिर्फ पांच रन बना पाए। अब साहिल परख आए हैं।
09:41 PM, 11-May-2026
PBKS vs DC Live Score: दिल्ली की पारी शुरू
दिल्ली की पारी शुरू हो चुकी है। अभिषेक पोरेल और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं।
09:25 PM, 11-May-2026
PBKS vs DC Live Score: पंजाब ने दिल्ली को दिया 211 रनों का लक्ष्य
पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 211 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने प्रियांश आर्या और श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 210 रन बनाए। वहीं, दिल्ली के लिए मिचेल स्टार्क और माधव तिवारी ने दो-दो विकेट लिए जबकि मुकेश कुमार को एक सफलता मिली।
09:12 PM, 11-May-2026
PBKS vs DC Live Score: पंजाब को तीसरा झटका
पंजाब को तीसरा झटका माधव तिवारी ने दिया। उन्होंने कूपर कोनोली को मिलर के हाथों कैच कराया। वह 27 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए। अब मार्कस स्टोइनिस बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 18 ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 187 रन है।