फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SA vs NZ Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 190 रन से हराया, केशव महाराज ने लिए चार विकेट

Wed, 01 Nov 2023 09:37 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: रोहित राज Updated Wed, 01 Nov 2023 09:37 PM IST
खास बातें

SA vs NZ World Cup 2023 : विश्व कप के 32वें मैच में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 190 रन से हराकर बड़ी जीत हासिल की। दोनों टीमों के बीच यह मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। न्यूजीलैंड को कप्तान टॉम लाथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में चार विकेट पर 357 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 35.3 ओवर में 167 रन पर सिमट गई।

विज्ञापन
SA vs NZ ODI Highlights ICC World Cup 2023 New Zealand vs South Africa Today Scorecard Ball By Ball Updates
केशव महाराज - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

09:12 PM, 01-Nov-2023

SA vs NZ World Cup Live: दक्षिण अफ्रीका की विश्व कप में छठी जीत

दक्षिण अफ्रीका ने विश्व कप में छठी जीत हासिल करते हुए न्यूजीलैंड को 190 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही अफ्रीकी टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई। उसके अब 12 अंक हो गए। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड को एक पायदान का नुकसान हुआ। वह तीसरे से चौथे स्थान पर आ गया। सात मैचों में उसकी यह तीसरी हार है। उसके खाते में आठ अंक हैं। विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उसे बाकी बचे दोनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी। एक मैच जीतने पर उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा। न्यूजीलैंड की टीम चार नवंबर को पाकिस्तान और नौ नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका को अंतिम दो मैच भारत (पांच नवंबर) और अफगानिस्तान (10 नवंबर) के खिलाफ खेलना है।

न्यूजीलैंड को कप्तान टॉम लाथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में चार विकेट पर 357 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 35.3 ओवर में 167 रन पर सिमट गई। उसके सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके। ग्लेन फिलिप्स ने 50 गेंद पर 60 रन बनाए। विल यंग ने 33 और डेरिल मिचेल ने 24 रन बनाए। रचिन रवींद्र और ट्रेंट बोल्ट ने नौ-नौ रन, मिचेल सैंटनर और टिम साउदी ने सात-सात रन, टॉम लाथम ने चार और डेवोन कॉन्वे ने दो रन बनाए। जेम्स नीशम शून्य पर आउट हुए। मैट हेनरी खाता खोले बगैर नाबाद रहे।

महाराज और यानसेन गेंदबाजी में छाए
दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज और मार्को यानसेन ने कातिलाना गेंदबाजी की। महाराज ने नौ ओवर में 46 रन देकर चार विकेट लिए। मार्को यानसेन ने आठ ओवर में 31 रन देकर तीन विकेट चटकाए। गेराल्ड कोएत्जी को दो और कगिसो रबाडा को एक सफलता मिली।

डिकॉक और डुसेन का शतक
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में चार विकेट पर 357 रन बनाए। अफ्रीकी टीम के लिए ओपनर क्विंटन डिकॉक और हेनरिच क्लासेन ने शतकीय पारी खेली। डुसेन ने 118 गेंद पर 133 रन बनाए। डिकॉक ने 116 गेंद पर 114 रन की पारी खेली। डुसेन ने अपनी पारी में नौ चौके और पांच छक्के लगाए। वहीं, डिकॉक ने 10 चौके और तीन छक्के उड़ाए। डेविड मिलर ने 30 गेंद पर 53 रन बना दिए। उन्होंने दो चौके और चार छक्के लगाए। कप्तान तेम्बा बावुमा ने 24 रन बनाए। हेनरिच क्लासेन सात गेंद पर 15 और एडेन मार्करम एक गेंद पर छह रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने दो विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट और जेम्स नीशम को एक-एक सफलता मिली।
09:05 PM, 01-Nov-2023

SA vs NZ World Cup Live: ग्लेन फिलिप्स ने लगाया अर्धशतक

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 35वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाकर अर्धशतक लगाया। वह न्यूजीलैंड की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। चोटिल मैट हेनरी दूसरे छोर पर साथ दे रहे हैं। न्यूजीलैंड ने 35 ओवर में नौ विकेट पर 161 रन बना लिए हैं। फिलिप्स 54 रन बनाकर नाबाद हैं। मैट हेनरी ने नौ गेंदों का सामना किया है, लेकिन वह खाता नहीं खोल पाए हैं।
विज्ञापन
08:46 PM, 01-Nov-2023

SA vs NZ World Cup Live: न्यूजीलैंड हार के कगार पर

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम हार के कगार पर पहुंच गई है। उसके नौ बल्लेबाज आउट हो गए। केशव महाराज ने अफ्रीकी टीम को नौवीं सफलता दिलाई। उन्होंने ट्रेंट बोल्ट को डेविड मिलर के हाथों कैच कराया। बोल्ट ने 14 गेंद पर नौ रन बनाए।
08:30 PM, 01-Nov-2023

SA vs NZ World Cup Live: महाराज ने नीशम को किया बोल्ड

केशव महाराज ने जेम्स नीशम को बोल्ड कर न्यूजीलैंड को आठवां झटका दिया। नीशम खाता नहीं खोल पाए। न्यूजीलैंड के 27 ओवर में आठ विकेट पर 112 रन हो गए हैं। ग्लेन फिलिप्स 14 और ट्रेंट बोल्ट एक रन बनाकर नाबाद हैं।
08:25 PM, 01-Nov-2023

SA vs NZ World Cup Live: न्यूजीलैंड के सात विकेट गिरे

न्यूजीलैंड को सातवां झटका टिम साउदी के रूप में लगा। साउदी 11 गेंद पर सात रन बनाकर मार्को यानसेन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। न्यूजीलैंड के 26 ओवर में सात विकेट पर 109 रन हो गए हैं। ग्लेन फिलिप्स 12 रन बनाकर नाबाद हैं। जेम्स नीशम को अपना खाता खोलना है।
08:12 PM, 01-Nov-2023

SA vs NZ World Cup Live: न्यूजीलैंड को लगा छठा झटका

न्यूजीलैंड की टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुश्किल में है। उसके छह बल्लेबाज आउट हो चुके हैं। न्यूजीलैंड ने 24 ओवर में 106 रन बनाए हैं। ग्लेन फिलिप्स 11 और टिम साउदी पांच रन बनाकर नाबाद हैं। टीम को छठा झटका मिचेल सैंटनर के रूप में लगा। सैंटनर को केशव महाराज ने क्लीन बोल्ड कर दिया। उन्होंने 18 गेंद पर सात रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:46 PM, 01-Nov-2023

SA vs NZ World Cup Live: न्यूजीलैंड का स्कोर 90/5

न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई। टॉम लाथम के बाद डेरिल मिचेल भी आउट हो गए। लाथम को 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर कगिसो रबाडा ने उन्हें केशव महाराज के हाथों कैच कराया। लाथम ने 15 गेंद पर चार रन बनाए। वहीं, डेरिल मिचेल को 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर केशव महाराज ने डेविड मिलर के हाथों कैच करा दिया। मिचेल ने 30 गेंद पर 24 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 91 रन बना लिए हैं। ग्लेन फिलिप्स सात और मिचेल सैंटनर एक रन बनाकर नाबाद हैं।
07:19 PM, 01-Nov-2023

SA vs NZ World Cup Live: विल यंग भी पवेलियन लौटे

न्यूजीलैंड को तीसरा झटका विल यंग के रूप में लगा। यंग 37 गेंद पर 33 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके लगाए। गेराल्ड कोएत्जी ने उन्हें क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच कराया। न्यूजीलैंड ने 11 ओवर में तीन विकेट पर 57 रन बनाए। डेरिच मिचेल छह और टॉम लाथम एक रन बनाकर नाबाद हैं।
07:09 PM, 01-Nov-2023

SA vs NZ World Cup Live: नहीं चला रचिन रवींद्र का बल्ला

शानदार फॉर्म में चल रहे रचिन रवींद्र का बल्ला इस मैच में नहीं चला। वह 16 गेंद पर नौ रन बनाकर आउट हुए। मार्को यानसेन की गेंद पर गेराल्ड कोएत्जी ने उनका कैच लिया। न्यूजीलैंड का स्कोर नौ ओवर में दो विकेट पर 45 रन है। विल यंग के साथ डेरिल मिचेल क्रीज पर हैं।
06:46 PM, 01-Nov-2023

SA vs NZ World Cup Live: न्यूजीलैंड को पहला झटका

न्यूजीलैंड को पहला झटका डेवोन कॉन्वे के रूप में लगा। कॉन्वे को मार्को यानसेन ने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर आउट कर दिया। कॉन्वे ने छह गेंद पर दो रन बनाए और स्लिप में एडेन मार्करम को कैच थमा बैठे। न्यूजीलैंड ने पांच ओवर में एक विकेट पर 20 रन बना लिए हैं। विल यंग 12 और रचिन रवींद्र दो रन बनाकर नाबाद हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed