फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AFG vs NZ: टी-20 विश्व कप में भारत का सफर खत्म, न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को आठ विकेट से हराया

Sun, 07 Nov 2021 06:41 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 07 Nov 2021 06:41 PM IST
खास बातें

AFG vs NZ T20: टी-20 वर्ल्डकप में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को हरा दिया है। इससे भारत का भी टी-20 विश्व कप में सफर अब समाप्त हो चुका है। 
 

विज्ञापन
AFG vs NZ T20 Live Score: Afghanistan vs New Zealand ICC T20 World Cup 2021 Today Match Updates in Hindi
टी-20 विश्व कप - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

06:18 PM, 07-Nov-2021

भारत विश्व कप से बाहर

टी-20 विश्व कप में सुपर-12 में ग्रुप-2 के अपने आखिरी मैच में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया है। कीवी टीम की जीत भारत के लिए बुरी खबर लेकर आई। भारत अब सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुका है। इस जीत से न्यूजीलैंड के आठ अंक हो गए हैं और वह सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी।

इससे पहले इसी ग्रुप से पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुका है। वहीं, ग्रुप-1 से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने क्वालीफाई किया। सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड का सामना इंग्लैंड और पाकिस्तान का सामना ऑस्ट्रेलिया से हो सकता है। इसका फैसला पाकिस्तान और स्कॉटलैंड केे बीच होने वाले मैच के बाद होगा। 

भारत सोमवार को नामीबिया के खिलाफ खेलेगा
भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जरूरी था कि न्यूजीलैंड की टीम आज का मैच हार जाए। ग्रुप-2 में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के आठ-आठ अंक हैं। वहीं, भारत चार अंकों के साथ तीसरे और अफगानिस्तान भी इतने ही अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। भारत को सोमवार को नामीबिया के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेलना है। 

पांच अफगानी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 124 रन बनाए। उनके लिए नजीबुल्लाह जादरान ने सबसे ज्यादा 73 रनों का पारी खेली। उनके अलावा अफगान टीम का कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सका।

अफगानिस्तान के पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। नजीबुल्लाह के अलावा कप्तान नबी ने 14 और नईब ने 15 रन बनाए। वहीं न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट को तीन, टिम साउदी ने दो और नीशाम, मिल्ने और सोढ़ी को एक-एक विकेट मिला। 

18.1 ओवर में न्यूजीलैंड ने हासिल किया लक्ष्य
जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 18.1 ओवर में आठ विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कीवी टीम के लिए कप्तान केन विलियमसन 40 रन और डेवोन कॉन्वे 35 रन बनाकर नाबाद रहे। मार्टिन गुप्टिल ने 28 रन और डेरिल मिचेल ने 17 रन की पारी खेली। अफगानिस्तान की ओर से मुजीब उर रहमान और राशिद खान ने एक-एक विकेट लिया।

विलियमसन की दमदार कप्तानी
केन विलियमसन की कप्तानी में एक बार फिर न्यूजीलैंड की टीम किसी आईसीसी इवेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है। इससे पहले टीम 2016 टी-20 विश्व कप, 2019 वनडे विश्व कप और 2021 टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। इसमें से 2019 में टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत सकी थी।

राशिद के 400 विकेट पूरे
राशिद ने टी-20 फॉर्मेट में 400 विकेट पूरे कर लिए हैं। वे ऐसा करने वाले दुनिया के चौथे गेंदबाज हैं। वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो के नाम सबसे ज्यादा 553 विकेट हैं। इसके बाद सुनील नरेन 425 विकेट और तीसरे नंबर पर 420 विकेट के साथ इमरान ताहिर हैं। राशिद के डेब्यू के बाद से उनके अलावा किसी और गेंदबाज ने इस फॉर्मेट में 300 विकेट भी नहीं लिए हैं।

दोनों टीमें-
अफगानिस्तान:
हजरतुल्लाह जजई, मोहम्मद शहजाद, रहमानुल्ला गुरबाज, नजीबुल्लाह जादरान, गुलबदीन नाइब, मोहम्मद नबी, करीम जनत, राशिद खान, नवीन-उल-हक, हामिद हसन, मुजीब उर रहमान।

न्यूजीलैंड: मार्टिन गुप्टिल, डेरिल मिचेल, केन विलियमसन, डेवॉन कॉन्वे, ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट।








 
06:15 PM, 07-Nov-2021

AFG vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड जीत के करीब

14 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने दो विकेट गंवाकर 91 रन बना लिए हैं। केन विलियमसन 27 रन और डेवोन कॉन्वे 18 रन बनाकर क्रीज पर हैं। कीवी टीम जैसे-जैसे जीत की ओर बढ़ रही है, टीम इंडिया के लिए भी वैसे ही मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। न्यूजीलैंड जीता तो भारत टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल के रेस से बाहर हो जाएगा।
विज्ञापन
05:55 PM, 07-Nov-2021

AFG vs NZ Live Score: राशिद के 400 विकेट पूरे

राशिद ने टी-20 फॉर्मेट में 400 विकेट पूरे कर लिए हैं। वे ऐसा करने वाले दुनिया के चौथे गेंदबाज हैं। वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो के नाम सबसे ज्यादा 553 विकेट हैं। इसके बाद सुनील नरेन 425 विकेट और तीसरे नंबर पर 420 विकेट के साथ इमरान ताहिर हैं। राशिद के डेब्यू के बाद से उनके अलावा किसी और गेंदबाज ने इस फॉर्मेट में 300 विकेट भी नहीं लिए हैं। 10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 61/2 है।
05:43 PM, 07-Nov-2021

AFG vs NZ Live Score: 57 पर दूसरा झटका

57 रन पर न्यूजीलैंड टीम को दूसरा झटका लगा। नौवें ओवर में राशिद खान ने मार्टिन गुप्टिल को क्लीन बोल्ड किया। गुप्टिल 23 गेंदों पर 28 रन बना सके। नौ ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 58/2 है। फिलहाल डेवोन कॉन्वे और केन विलियमसन क्रीज पर हैं।
05:33 PM, 07-Nov-2021

AFG vs NZ Live Score: छह ओवर के बाद स्कोर 45/1

न्यूजीलैंड ने छह ओवर के बाद एक विकेट गंवाकर 45 रन बना लिए हैं। केन विलियमसन 4 रन और मार्टिन गुप्टिल 24 रन बनाकर क्रीज पर हैं। कीवी टीम अगर यह मैच जीतती है तो टीम इंडिया विश्व कप में सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी।
05:24 PM, 07-Nov-2021

AFG vs NZ Live Score: चार ओवर के बाद 30 रन

26 रन पर न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा। मुजीब उर रहमान ने डैरिल मिचेल को विकेटकीपर मोहम्मद शहजाद के हाथों कैच कराया। मिचेल 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। चार ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट पर 30 रन है। फिलहाल कप्तान केन विलियमसन और मार्टिन गुप्टिल क्रीज पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:20 PM, 07-Nov-2021

AFG vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड के ओपनर्स मैदान पर

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डैरिल मिचेल और मार्टिन गुप्टिल क्रीज पर हैं। इन दोनों पर अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाने की जिम्मेदारी है। दो ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 15/0 है।
05:03 PM, 07-Nov-2021

AFG vs NZ Live Score: अफगानिस्तान ने 124 रन बनाए

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 124 रन बनाए हैं। उनके लिए नजीबुल्लाह जादरान ने सबसे ज्यादा 73 रनों का पारी खेली। उनके अलावा अफगान टीम का कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सका। अफगानिस्तान के पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। नजीबुल्लाह के अलावा कप्तान नबी ने 14 और नईब ने 15 रन बनाए। वहीं न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट को तीन, टिम साउदी ने दो और नीशाम, मिल्ने और सोढ़ी को एक-एक विकेट मिला। अगर न्यूजीलैंड की टीम आज जीतती है तो भारत का सफर टी-20 विश्व कप में खत्म हो जाएगा। 
04:53 PM, 07-Nov-2021

कप्तान नबी नहीं कर सके कमाल

अफगानिस्तान का पांचवा विकेट गिर चुका है। कप्तान नबी 20 गेंदों में 16 रन बनाकर टिम साउदी का शिकार बने। उनके बाद नजीबुल्लाह जादरान भी 73 रन बनाकर आउट हो गए। करीम जनत भी दो गेंद में दो रन बनाकर बोल्ट का शिकार बने। बोल्ट ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने अपने चार ओवरों में 17 रन देकर तीन विकेट लिए। पारी की अंतिम गेंद पर जेम्स नीशाम में राशिद खान को आउट किया। 
04:36 PM, 07-Nov-2021

नजीबुल्लाह ने खेली अर्धशतकीय पारी

अफगानिस्तान को शुरुआती झटके लगने के बाद नजीबुल्लाह जादरान ने पारी संभाली। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार अर्धशतक लगाया। यह टी-20 में उनका छठवां अर्धशतक है। उनकी अर्धशतकीय पारी की बदौलत अफगानिस्तान का स्कोर 100 रनों के पार जा चुका है। नजीबुल्लाह और कप्तान नबी के बीच अर्धशतकीय साझेदारी भी हो चुकी है। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed