फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MI vs UPW, WPL : यूपी वॉरियर्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया, किरण नवगिरे ने लगाया विस्फोटक अर्धशतक

Wed, 28 Feb 2024 10:45 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: रोहित राज Updated Wed, 28 Feb 2024 10:45 PM IST
खास बातें

WPL, MI vs UPW Women’s Premier League 2024 : महिला प्रीमियर लीग (WPL) के छठे मुकाबले में गत विजेता मुंबई इंडियंस को पहली हार का सामना करना पड़ा है। उसे  यूपी वॉरियर्स ने बुधवार (28 फरवरी) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सात विकेट से हराया। यूपी की कप्तान एलिसा हेली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने 20 ओवर में छह विकेट पर 161 रन बनाए। यूपी की टीम ने 16.3 ओवर में 163 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
MI vs UPW WPL Live Score: Mumbai vs UP Today Women IPL Match Scorecard News in Hindi
किरण नवगिरे और एलिसा हेली - फोटो : WPL/BCCI

लाइव अपडेट

10:36 PM, 28-Feb-2024

MI vs UPW Live Score : यूपी वॉरियर्स की शानदार जीत

यूपी वॉरियर्स ने महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन में पहली जीत हासिल कर ली है। उसने बुधवार को मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया। गत विजेता मुंबई को इस सीजन में पहली हार का सामना करना पड़ा है। यूपी के इस जीत के साथ ही तीन मैच में दो अंक हो गए। वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। यूपी वॉरियर्स का नेट रनरेट -0.357 है। दूसरी ओर, मुंबई के तीन मैच में चार अंक है। उसका नेट रनरेट गिरकर -0.182 पर आ गया है।

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में यूपी की कप्तान एलिसा हेली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने 20 ओवर में छह विकेट पर 161 रन बनाए। यूपी की टीम ने 16.3 ओवर में 163 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

यूपी वॉरियर्स के लिए किरण नवगिरे ने विस्फोटक अर्धशतक लगाया। उन्होंने 31 गेंद पर 57 रन की पारी खेली। इस दौरान छह चौके और चार छक्के लगाए। कप्तान एलिसा हेली ने 29 गेंद पर 33 रन बनाए। नवगिरे और हेली ने पहले विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी कर यूपी की जीत की नींव रखी। ताहिला मैक्ग्रा एक रन बनाकर आउट हुईं। ग्रेस हैरिस और दीप्ति शर्मा ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 65 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। हैरिस ने 17 गेंद पर नाबाद 38 रन बनाए। उन्होंने छह चौके और एक छक्का लगाया। दीप्ति शर्मा ने 20 गेंद पर चार चौकों की मदद से नाबाद 27 रन बनाए। मुंबई के लिए इस्सी वोन्ग ने दो विकेट लिए। अमेलिया केर को एक सफलता मिली।

इससे पहले मुंबई के लिए हीली मैथ्यूज ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 47 गेंद पर 55 रन बनाए। यास्तिका भाटिया ने 26 और अमेलिया केर ने 23 रन बनाए। कार्यवाहक कप्तान नताली सीवर ब्रंट 19, पूजा वस्त्राकर 18 और अंजलि सरवानी चार रन बनाकर आउट हुईं। इस्सी वोन्ग ने छह गेंद पर नाबाद 15 रन बनाए। अमनजोत कौर खाता खोले बगैर नाबाद रहीं। यूपी वॉरियर्स के लिए अंजलि सरवानी, ग्रेस हैरिस, सोफी एक्लेस्टोन, दीप्ति शर्मा और राजेश्वरी गायकवाड़ ने एक-एक विकेट लिया।
10:07 PM, 28-Feb-2024

MI vs UPW Live Score : कप्तान एलिसा हेली भी आउट

यूपी वॉरियर्स की टीम को तीसरा झटका कप्तान एलिसा हेली के रूप में लगा। वह 11वें ओवर की चौथी गेंद पर पवेलियन लौट गईं। इस्सी वोन्ग ने इस ओवर में मैक्ग्रा के बाद हेली का विकेट लिया। हेली का कैच साइका इशाक ने लिया। वह 29 गेंद पर 33 रन बनाकर आउट हुईं। यूपी वॉरियर्स ने 12 ओवर में तीन विकेट पर 110 रन बना लिए हैं। ग्रेस हैरिस 11 और दीप्ति शर्मा दो रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
09:57 PM, 28-Feb-2024

MI vs UPW Live Score : यूपी को लगा दोहरा झटका

यूपी वॉरियर्स को पहला झटका किरण नवगिरे के रूप में लगा। वह 57 रन बनाकर आउट हुई। किरण ने 31 गेंद की पारी में छह चौके और चार छक्के लगाए। उन्हें अमेलिया केर ने यास्तिका भाटिया के हाथों कैच कराया। आउट होने से पहले किरण ने कप्तान एलिसा हेली के साथ पहले विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी की। उनके बाद बल्लेबाजी के लिए उतरीं ताहिला मैक्ग्रा एक रन ही बना सकीं। इस्सी वोन्ग ने उन्हें एलबीडब्ल्यू किया। यूपी वॉरियर्स का स्कोर दो विकेट पर 97 रन है। एलिसा हेली 28 गेंद पर 33 रन बनाकर हैं। ग्रेस हैरिस बल्लेबाजी के लिए उतरी हैं।
09:40 PM, 28-Feb-2024

MI vs UPW Live Score : यूपी वॉरियर्स का स्कोर 7 ओवर में 75/0

मुंबई इंडियंस के खिलाफ यूपी वॉरियर्स ने धमाकेदार शुरुआत की है। उसने सात ओवर में बिना किसी नुकसान के 75 रन बना लिए हैं। कप्तान एलिसा हेली और किरण नवगिरे ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। नवगिरे 21 गेंद पर 41 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं, हेली ने 21 गेंद पर 29 रन बना लिए हैं।
08:59 PM, 28-Feb-2024

MI vs UPW Live Score : यूपी वॉरियर्स को मिला मुश्किल लक्ष्य

मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को जीत के लिए 162 रन का मुश्किल लक्ष्य दिया है। उसने 20 ओवर में छह विकेट पर 161 रन बनाए। मुंबई के लिए हीली मैथ्यूज ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 47 गेंद पर 55 रन बनाए। यास्तिका भाटिया ने 26 और अमेलिया केर ने 23 रन बनाए। कार्यवाहक कप्तान नताली सीवर ब्रंट 19, पूजा वस्त्राकर 18 और अंजलि सरवानी चार रन बनाकर आउट हुईं। इस्सी वोन्ग ने छह गेंद पर नाबाद 15 रन बनाए। अमनजोत कौर खाता खोले बगैर नाबाद रहीं। यूपी वॉरियर्स के लिए अंजलि सरवानी, ग्रेस हैरिस, सोफी एक्लेस्टोन, दीप्ति शर्मा और राजेश्वरी गायकवाड़ ने एक-एक विकेट लिया।
08:51 PM, 28-Feb-2024

MI vs UPW Live Score : मुंबई को दोहरा झटका

हीली मैथ्यूज के बाद अमेलिया केर के रूप में मुंबई इंडियंस की टीम को चौथा झटका लगा। अमेलिया 16 गेंद पर 23 रन बनाकर दीप्ति शर्मा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गईं। 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर पूजा वस्त्राकर भी आउट हो गईं। पूजा ने 12 गेंद पर 18 रन बनाए। सोफी एक्लेस्टोन की गेंद पर दीप्ति शर्मा ने उनका कैच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:34 PM, 28-Feb-2024

MI vs UPW Live Score : अर्धशतक लगाकर मैथ्यूज आउट

मुंबई को तीसरा झटका हीली मैथ्यूज के रूप में लगा। वह अर्धशतक लगाकर आउट हो गईं। मैथ्यूज ने 47 गेंद पर 55 रन बनाए। राजेश्वरी गायकवाड़ की गेंद पर ग्रेस हैरिस ने उनका कैच लिया। मुंबई ने 16 ओवर में तीन विकेट पर 113 रन बना लिए हैं। अमेलिया केर नौ और पूजा वस्त्राकर तीन रन बनाकर नाबाद हैं।
08:27 PM, 28-Feb-2024

MI vs UPW Live Score : नताली सीवर पवेलियन लौटीं

मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका नताली सीवर ब्रंट के रूप में लगा। वह 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रन आउट हो गईं। नताली 14 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हुईं। इसी बीच, हीली मैथ्यूज ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है।
07:58 PM, 28-Feb-2024

MI vs UPW Live Score : मुंबई को लगा पहला झटका

मुंबई इंडियंस को पहला झटका आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर लगा। यास्तिका भाटिया 22 गेंद पर 26 रन बनाकर आउट हुईं। ग्रेस हैरिस की गेंद पर राजेश्वरी गायकवाड़ ने उनका कैच लिया। यास्तिका ने हीली मैथ्यूज के साथ पहले विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की। मुंबई ने आठ ओवर में एक विकेट पर 50 रन बना लिए हैं। हीली मैथ्यूज 24 रन बनाकर नाबाद हैं। यास्तिका के बाद बल्लेबाजी के लिए नताली सीवर ब्रंट क्रीज पर उतरी हैं।
07:13 PM, 28-Feb-2024

MI vs UPW Live Score : दोनों टीमों की प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस: यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हिली मैथ्यूज, नताली सीवर ब्रंट (कप्तान), अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, अमनजोत कौर, इस्सी वोन्ग, सजीवन सजना, हुमैरा काजी, कृथ्ना बालाकृष्णनन, साइका इशाक।

यूपी वॉरियर्स: एलिसा हेली (कप्तान/विकेटकीपर), वृंदा दिनेश, ताहिला मैक्ग्रा, ग्रेस हैरिस, श्वेता सहरावत, किरण नवगिरे, पूनम नवगिरे, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed