LSG vs RCB Highlights: बैंगलोर ने इकाना में लखनऊ को 18 रन से हराया, चिन्नास्वामी में मिली हार का बदला लिया
{"_id":"644fbc2ba151dbf7d8055bc7","slug":"lsg-vs-rcb-live-cricket-score-lucknow-super-giants-vs-royal-challengers-bangalore-ipl-2023-43rd-match-updates-2023-05-01","type":"live","status":"publish","title_hn":"LSG vs RCB Highlights: बैंगलोर ने इकाना में लखनऊ को 18 रन से हराया, चिन्नास्वामी में मिली हार का बदला लिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Tue, 02 May 2023 12:25 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 02 May 2023 12:25 AM IST
खास बातें
LSG vs RCB Indian Premier League 2023 Highlights : आईपीएल 2023 के 43वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से था। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 126 रन बनाए। लखनऊ की टीम 19.5 ओवर में 108 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
11:41 PM, 01-May-2023
बैंगलोर ने लखनऊ को 18 रन से हराया
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 18 रन से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 126 रन बनाए। कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 19.5 ओवर में 108 रन पर सिमट गई। कृष्णप्पा गौतम ने सबसे ज्यादा 13 गेंदों में 23 रन बनाए।इस हार के साथ लखनऊ की टीम दूसरे से तीसरे स्थान पर लुढ़क गई है। उसके नौ मैचों में पांच जीत और चार हार के साथ 10 अंक हैं। वहीं, बैंगलोर के भी नौ मैचों में पांच जीत और चार हार के साथ 10 अंक हो गए हैं। बैंगलोर की टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है।
इस जीत से बैंगलोर ने लखनऊ से पिछली हार का बदला भी ले लिया है। लखनऊ ने चिन्नास्वामी में बैंगलोर को एक विकेट से हराया था। लखनऊ ने 213 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया था।
11:09 PM, 01-May-2023
LSG vs RCB Live: बैंगलोर को आठवां झटका
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 77 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। रवि बिश्नोई रन आउट हुए। वह पांच रन बना सके। फिलहाल नवीन उल हक और अमित मिश्रा क्रीज पर हैं। 17 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर आठ विकेट पर 87 रन है। लखनऊ को 18 गेंदों में 40 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
10:53 PM, 01-May-2023
LSG vs RCB Live: लखनऊ को छठा झटका
11 ओवर के बाद लखनऊ ने छह विकेट गंवाकर 65 रन बना लिए हैं। फिलहाल रवि बिश्नोई और कृष्णप्पा गौतम क्रीज पर हैं। इस ओवर में कर्ण शर्मा ने मार्कस स्टोइनिस को सुयश के हाथों कैच कराया। यह कर्ण को मिली दूसरी सफलता रही। स्टोइनिस 19 गेंदों में 13 रन बना सके। फिलहाल लखनऊ को 54 गेंदों में 62 रन की जरूरत है।10:39 PM, 01-May-2023
LSG vs RCB Live: लखनऊ को पांचवां झटका
लखनऊ को सातवें ओवर में 38 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। कर्ण शर्मा ने निकोलस पूरन को महिपाल लोमरोर के हाथों कैच कराया। वह सात गेंदों में नौ रन बना सके। नौ ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर पांच विकेट पर 53 रन है। फिलहाल कृष्णप्पा गौतम 13 रन और मार्कस स्टोइनिस 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं। लखनऊ को 66 गेंदों में 74 रन की जरूरत है।10:27 PM, 01-May-2023
LSG vs RCB Live: लखनऊ को चौथा झटका
लखनऊ को छठे ओवर में चौथा झटका लगा। वानिंदु हसरंगा ने दीपक हुड्डा को विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों स्टंप आउट कराया। दीपक एक रन बना सके। फिलहाल निकोलस पूरन और मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर हैं।10:16 PM, 01-May-2023
LSG vs RCB Live: क्रुणाल और आयुष बदोनी आउट
लखनऊ को चौथे ओवर में दूसरा झटका लगा था। ग्लेन मैक्सवेल ने क्रुणाल पांड्या को कोहली के हाथों कैच कराया। वह 11 गेंदों में 14 रन बना सके। इसके बाद पांचवें ओवर में जोश हेजलवुड ने आयुष बदोनी को कोहली के हाथों कैच कराया। बदोनी चार रन बना सके। पांच ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर तीन विकेट पर 27 रन है। फिलहाल मार्कस स्टोइनिस और दीपक हुड्डा क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:00 PM, 01-May-2023
LSG vs RCB Live: लखनऊ को पहला झटका
लखनऊ को पारी की दूसरी ही गेंद पर शून्य पर पहला झटका लगा। मोहम्मद सिराज ने काइल मेयर्स को अनुज रावत के हाथों कैच कराया। मेयर्स खाता भी नहीं खोल सके। फिलहाल स्टैंड-इन कैप्टन क्रुणाल पांड्या और आयुष बदोनी क्रीज पर हैं।09:41 PM, 01-May-2023
बैंगलोर ने 20 ओवर में 126 रन बनाए
बैंगलोर ने लखनऊ के सामने 127 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर की शुरुआत सधी हुई रही थी। स्पिन को मददगार पिच पर कप्तान फाफ डुप्लेसिस और विराट कोहली ने पहले विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को रवि बिश्नोई ने तोड़ा। उन्होंने विराट कोहली को विकेटकीपर निकोलस पूरन के हाथों स्टंप कराया। कोहली 30 गेंदों में तीन चौके की मदद से 31 रन बनाए।इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ। कृष्णप्पा गौतम ने फिर अनुज रावत (9) को आउट किया। बिश्नोई ने ग्लेन मैक्सवेल को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह चार रन बना सके। अमित मिश्रा ने फिर कप्तान फाफ डुप्लेसिस (44 रन) और सुयश प्रभुदेसाई को पवेलियन भेजा।
महिपाल लोमरोर तीन रन, कर्ण शर्मा दो रन, मोहम्मद सिराज खाता खोले बिना आउट हुए। तीनों को नवीन उल हक ने पवेलियन भेजा। दिनेश कार्तिक 11 गेंदों में 16 रन बनाकर रन आउट हुए। वहीं, वानिंदु हसरंगा आठ रन बनाकर नाबाद रहे। लखनऊ की ओर से नवीन उल हक ने तीन विकेट लिए। वहीं, रवि बिश्नोई और अमित मिश्रा को दो-दो विकेट मिले।
09:28 PM, 01-May-2023
LSG vs RCB Live: बैंगलोर को छठा झटका
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 18वें ओवर में 114 के स्कोर पर छठा झटका लगा। नवीन उल हक ने महिपाल लोमरोर को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह तीन रन बना सके। फिलहाल वानिंदु हसरंगा और दिनेश कार्तिक क्रीज पर हैं।09:24 PM, 01-May-2023