KKR vs RCB: कोलकाता ने बैंगलोर को 9 विकेट से हराया, अपने 200वें मैच में विराट को मिली करारी हार
KKR vs RCB Highlights: आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। अबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में केकेआर के गेंदबाजों ने पहले आरसीबी को 92 रन पर ढेर किया और उसके बाद 10 ओवर में ही 94 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। केकेआर की तरफ से वरुण चक्रवर्ती और रसेल ने तीन-तीन विकेट लिए, इसके बाद शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।
लाइव अपडेट
केकेआर की शानदार जीत
कोलकाता नाइटराइडर्स ने दूसरे चरण का आगाज शानदार जीत के साथ किया है। इयोन मोर्गन की अगुवाई वाली केकेआर ने विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को एकतरफा अंदाज में हराया। केकेआर ने पहले गेंदबाजी करते हुए आरसीबी की पूरी टीम को महज 92 रन पर ढेर कर दिया और उसके बाद बल्लेबाजी में शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर ने मिलकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 10 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। कोलकाता की टीम अब अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।बात करें मैच की तो आरसीबी की तरफ से देवदत्त पडीक्कल ने सर्वाधिक 22 रन बनाए और पूरी टीम 19 ओवर में 92 रन ही बना पाई। केकेआर की तरफ से वरुण चक्रवर्ती और आंद्रे रसेल ने तीन-तीन जबकि लोकी फर्गुसन ने दो विकेट लिए। कोलकाता की तरफ से बल्लेबाजी करने उतरे शुभमन गिल ने 34 गेंदों में 48 जबकि वेंकटेश अय्यर ने 27 गेंदों में 41 रनों की नाबाद पारी खेली।
A debut to remember for Venkatesh Iyer as he hits the winning runs for #KKR.#KKR win by 9 wickets.
— IndianPremierLeague (@IPL) September 20, 2021
Scorecard - https://t.co/1A9oYR0vsK #KKRvRCB #VIVOIPL pic.twitter.com/eKnHf8m6R6
स्ट्रैटेजिक टाइम आउट
आरसीबी के गेंदबाज पूरी तरह से लाइन से भटके हुए लग रहे हैं। गिल और अय्यर उनकी कुटाई का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। इस बार युजवेंद्र चहल को निशाने पर लिया गया, उनके पहले ओवर में 11 रन आए। छह ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 56/0, शुभमन गिल (30*), वेंकटेश अय्यर (22*)जेमिसन का एक और महंगा ओवर
कोलकाता की तरफ से गिल और अय्यर ने तूफानी शुरुआत की है। दोनों ही बल्लेबाज मैदान के चारों तरफ रन बटोर रहे हैं। जेमिसन के दूसरे ओवर में दोनों ने 16 रन बटोरे। पांच ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 45/0, वेंकटेश अय्यर (22*), शुभमन गिल (19*)केकेआर की अच्छी शुरुआत
कब-कब 100 से कम के स्कोर पर आउट हुई आरसीबी
कोलकाता के खिलाफ तीसरी और आईपीएल में सातवीं बार विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 100 रन के अंदर ऑलआउट हुई है।| स्कोर | खिलाफ | साल | स्थान |
| 49 | कोलकाता नाइटराइडर्स | 2017 | कोलकाता |
| 70 | चेन्नई सुपरकिंग्स | 2019 | अबू धाबी |
| 70 | राजस्थान रॉयल्स | 2014 | चेन्नई |
| 82 | कोलकाता नाइटराइडर्स | 2008 | बेंगलूरू |
| 87 | चेन्नई सुपरकिंग्स | 2009 | पोर्ट एलिजाबेथ |
| 92* | कोलकाता नाइटराइडर्स* | 2021* | अबू धाबी |
| 96/9 | राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स | 2017 | पुणे |
केकेआर की बल्लेबाजी शुरू
कोलकाता की टीम 93 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान में उतर चुकी है। केकेआर की तरफ से शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर की सलामी जोड़ी मैदान पर है।केकेआर की उपलब्धि
🚨 STAT ALERT 🚨
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) September 20, 2021
This is the first time #KKR haven't conceded a six in an IPL match while bowling first.
Take a bow, Knights! 🙌#KKRvRCB #AmiKKR #KorboLorboJeetbo #আমিKKR #IPL2021
आरसीबी 92 रन पर ढेर
आरसीबी की तरफ से देवदत्त पडीक्कल ने सर्वाधिक 22 रन बनाए, जबकि केकेआर की तरफ से वरुण चक्रवर्ती और आंद्रे रसेल ने तीन-तीन विकेट हासिल किए।
Innings Break!
— IndianPremierLeague (@IPL) September 20, 2021
A superb performance from #KKR. From start to finish, they were excellent, with all their bowlers doing a vital job.#RCB are all out for 92 runs with 1 over to spare.
Scorecard - https://t.co/1A9oYR0vsK #KKRvRCB #VIVOIPL pic.twitter.com/LBFbLTkVRf