फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL Opening Ceremony: रंगारंग कार्यक्रम के साथ आईपीएल के 18वें सत्र का आगाज, फिल्मी सितारों ने बिखेरा जलवा

Sat, 22 Mar 2025 07:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 22 Mar 2025 07:06 PM IST
खास बातें

IPL Opening Ceremony 2025 : रंगारंग कार्यक्रम के साथ आईपीएल के 18वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। उद्घाटन समारोह में श्रेया घोषाल, दिशा पाटनी और करण औजला ने जलवा बिखेरा, जबकि शाहरुख खान ने कोहली और रिंकू सिंह के साथ डांस किया।

विज्ञापन
IPL 2025 Opening Ceremony Disha Patani Shreya Ghoshal Karan Aujla Performance Eden Gardens Stadium Photos
दिशा पाटनी, शाहरुख खान और श्रेया घोषाल - फोटो : Star sports/ JioHotstar screengrab

लाइव अपडेट

07:03 PM, 22-Mar-2025

IPL 2025 Opening Ceremony Live: उद्घाटन समारोह समाप्त

आईपीएल 2025 का उद्घाटन समारोह समाप्त हो गया है। आईपीएल के 18वें सीजन के मौके पर केक काटा गया और आतिशबाजी के साथ आईपीएल 2025 की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के अंत में राष्टगान हुआ। उद्घाटन समारोह के दौरान टॉस में देरी हुई और अब से कुछ ही देर में आरसीबी और केकेआर के बीच मैच का टॉस किया जाएगा। आईपीएल के उद्घाटन समारोह की शुरुआत शाहरुख खान के भाषण के साथ हुई जिसके बाद बॉलीवुड गायिका श्रेया घोषाल ने प्रस्तुति पेश की। 

श्रेया ने अपने धुन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इसके बाद बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी ने अपने डांस से जलवा बिखेरा। फिर पंजाबी गायक करण औजला ने रंग जमाया। अंत में शाहरुख ने रिंकू सिंह और विराट कोहली के साथ डांस किया। गत चैंपियन केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे और आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी लेकर मंच पर आए। शाहरुख के साथ मंच पर बीसीसीआई के शीर्ष पदाधिकारी, दिशा पाटनी, श्रेया घोषाल, करण औजला, रहाणे और पाटीदार मौजूद थे। 
06:53 PM, 22-Mar-2025

IPL 2025 Opening Ceremony Live: शाहरुख के साथ थिरके कोहली

उद्घाटन समारोह के दौरान शाहरुख के साथ 'झूमे जो पठान' गाने पर विराट कोहली थिरके। शाहरुख ने कोहली से डांस की अपील की और दोनों ने पठान फिल्म के गाने पर डांस कर दर्शकों का मन मोह लिया। शाहरुख ने इसके बाद मंच पर बीसीसीआई के पदाधिकारियों और प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को बुलाया। बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने इस दौरान विराट कोहली को आईपीएल के 18 सीजन पूरे होने पर एक स्मृति चिन्ह प्रदान किया। उद्घाटन समारोह के अंत में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार और केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ट्रॉफी लेकर मंच पर आए। 

विज्ञापन
06:49 PM, 22-Mar-2025

IPL 2025 Opening Ceremony Live: शाहरुख के साथ रिंकू-कोहली मंच पर

शाहरुख के साथ मंच पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बल्लेबाज रिंकू सिंह और विराट कोहली मौजूद हैं। शाहरुख ने इस दौरान कहा कि रिंकू भी कोहली को देखकर ही बड़े हुए हैं। शाहरुख ने रिंकू से उनके गाने पर डांस करने की मांग की है। रिंकू और शाहरुख ने 'लुट-पुट गया' गाने पर डांस किया और इस दौरान कोहली भी बगल में खड़े रहे। 
06:45 PM, 22-Mar-2025

IPL 2025 Opening Ceremony Live: रंगारंग प्रस्तुति समाप्त

आईपीएल 2025 के उद्घाटन समारोह में रंगारंग प्रस्तुति समाप्त हो गई है। अब शाहरुख खान दर्शकों को संबोधित कर रहे हैं। शाहरुख ने कहा, 'केमोन आचो (कैसे हो) कोलकाता। आज आईपीएल के 18 साल पूरे हो गए हैं और इस लीग ने अबतक इतने सितारों को जन्म दिया जो अब पिता बन गए हैं।' शाहरुख ने मंच पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को बुलाया। शाहरुख ने इस दौरान कोहली की जमकर सराहना की और दर्शकों से कोहली-कोहली का नारा लगाने कहा। 

06:34 PM, 22-Mar-2025

IPL 2025 Opening Ceremony Live: करण औजला मंच पर मौजूद

दिशा पाटनी की प्रस्तुति समाप्त हो गई है और अब मंच पर पंजाबी गायक करण औजला आ गए हैं। करण ने जैसे ही 'हुस्न तेरा तौबा-तौबा' गाया दर्शक झूम उठे। करण के साथ मंच पर दिशा पाटनी भी मौजूद हैं और उनकी धुन पर थिरकती नजर आईं। 

06:30 PM, 22-Mar-2025

IPL 2025 Opening Ceremony Live: दिशा पाटनी के डांस पर झूमे दर्शक

आईपीएल 2025 के उद्घाटन समारोह में दिशा पाटनी प्रस्तुति दे रही हैं। उन्होंने अपने डांस मूव्स से दर्शकों का मन मोह लिया है। 



विज्ञापन
विज्ञापन
06:27 PM, 22-Mar-2025

IPL 2025 Opening Ceremony Live: श्रेया घोषाल की प्रस्तुति समाप्त

श्रेया घोषाल ने करीब 15 मिनट से अधिक समय तक प्रस्तुति दी और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रेया ने मां तुझे सलाम और वंदे मातरम के साथ अपनी प्रस्तुति का अंत किया। श्रेया इस दौरान ईडेन गार्डेंस पर फैंस का दिल जीतने में सफल रहीं। अब मंच पर बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी आ गई हैं।  
06:16 PM, 22-Mar-2025

IPL 2025 Opening Ceremony Live: पुष्पा की धुन पर थिरके कोलकातावासी

आईपीएल 2025 का उद्घाटन समारोह जारी है और श्रेया घोषाल ने पुष्पा-2 के गानों से कोलकातावासियों को थिरकने पर मजबूर कर दिया है। ईडेन गार्डेंस उद्घाटन समारोह के दौरान रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 
06:11 PM, 22-Mar-2025

IPL 2025 Opening Ceremony Live: श्रेया घोषाल की प्रस्तुति

आईपीएल 2025 के उद्घाटन समारोह में सबसे पहले बॉलीवुड की गायिका श्रेया घोषाल प्रस्तुति पेश कर रही हैं। श्रेया ने मेरे ढोलना... गाने से शुरुआत की है। आईपीएल के 18वें सत्र की शुरुआत हो गई है और ईडेन गार्डेंस पर रंगारंग आयोजन हो रहा है। श्रेया घोषाल की आवाज का जादू ईडेन गार्डेंस पर चल रहा है और उन्होंने अपनी मधुर आवाज से दर्शकों का मन मोह लिया है। 

06:08 PM, 22-Mar-2025

IPL 2025 Opening Ceremony Live: उद्घाटन समारोह शुरू

आईपीएल 2025 का उद्घाटन समारोह शुरू हो गया है और मंच पर किंग खान यानी बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान मौजूद हैं। समारोह की शुरुआत शाहरुख के भाषण से हो रही है। समारोह के लिए ईडेन गार्डेंस स्टेडियम खचाखच भरा हुआ है। 

Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed