फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SA Highlights: भारत पहले टेस्ट में पारी और 32 रन से हारा, द. अफ्रीका ने सीरीज में ली 1-0 की अजेय बढ़त

Thu, 28 Dec 2023 08:49 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन Published by: रोहित राज Updated Thu, 28 Dec 2023 08:49 PM IST
खास बातें

IND vs SA 1st Test Highlights : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला भारत सेंचुरियन में पारी और 32 रन से हार गया। गुरुवार (28 दिसंबर) को मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया दूसरी पारी में 131 रन पर ऑलआउट हो गई। इससे पहले भारत ने पहली पारी में 245 रन बनाए थे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 408 रन बनाए। अफ्रीकी टीम ने पहली पारी में 163 रन की बढ़त मिली थी। दक्षिण अफ्रीका ने मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

विज्ञापन
IND vs SA Test Live Score: India vs South Africa 1st Test Day 3 Match Scorecard Ball by Ball Updates
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

08:36 PM, 28-Dec-2023

IND vs SA Live Score: कोहली आउट, भारत मैच हारा

भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में पारी और 32 रन से हार गई है। इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम का पहली बार दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीतने का सपना भी टूट गया। अब तीन जनवरी से केपटाउन में दूसरा टेस्ट खेला जाएगा। भारतीय टीम की नजर उस मैच को जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर करने पर होगी।

भारत को 10वां झटका विराट कोहली के रूप में लगा। उन्होंने मार्को यानसेन की गेंद पर सामने की ओर शानदार शॉट लगाया, लेकिन कगिसो रबाडा ने दौड़ते हुए बेहतरीन कैच ले लिया। कोहली 82 गेंद पर 76 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और एक छक्का लगाया।

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने पहली पारी में 245 रन बनाए थे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 408 रन बनाए। अफ्रीकी टीम ने पहली पारी में 163 रन की बढ़त मिली थी। भारत दूसरी पारी में 131 रन पर ऑलआउट हो गया। दक्षिण अफ्रीका ने मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

भारत के दो ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके
भारत के लिए दूसरी पारी में कोहली ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए। शुभमन गिल ने 26 रन बनाए। इन दोनों के अलावा टीम इंडिया का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। श्रेयस अय्यर छह, यशस्वी जायसवाल पांच, केएल राहुल चार, मोहम्मद सिराज चार और शार्दुल ठाकुर दो रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन खाता नहीं खोल पाए। प्रसिद्ध कृष्णा खाता खोले बगैर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका के लिए नंद्रे बर्गर ने चार, मार्को यानसेन ने तीन और कगिसो रबाडा ने दो विकेट लिए।
08:19 PM, 28-Dec-2023

IND vs SA Live Score: भारत को नौवां झटका

भारतीय टीम को नौवां झटका मोहम्मद सिराज के रूप में लगा। वह पांच गेंद पर चार रन बनाकर आउट हुए। नंद्रे बर्गर की गेंद पर कायेल वेरेयेन ने उनका कैच लिया। भारत ने नौ विकेट पर 121 रन बना लिए हैं। कोहली 67 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत दूसरी पारी में अभी भी 42 रन पीछे है।
विज्ञापन
07:57 PM, 28-Dec-2023

IND vs SA Live Score: कोहली ने जड़ा अर्धशतक, शार्दुल आउट

विराट कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। भारत के भी 100 रन पूरे हो गए हैं। हालांकि, टीम के सात विकेट गिर गए हैं। कोहली के अर्धशतक लगाने के बाद शार्दुल ठाकुर आउट हो गए। शार्दुल को कगिसो रबाडा ने बेडिंघम के हाथों कैच कराया। उन्होंने आठ गेंद पर दो रन बनाए। भारत का स्कोर सात विकेट पर 105 रन है। कोहली 55 रन बनाकर नाबाद हैं। जसप्रीत बुमराह को अभी अपना खाता खोलना है। टीम इंडिया दूसरी पारी में 58 रन पीछे है।
07:46 PM, 28-Dec-2023

IND vs SA Live Score: भारत को दोहरा झटका

भारतीय टीम को नंद्रे बर्गर ने दोहरा झटका दिया है। उन्होंने केएल राहुल और रविचंद्रन अश्विन को लगातार दो गेंदों पर आउट किया। राहुल 26वें ओवर की पांचवीं गेंद पर स्लिप में एडेन मार्करम को कैच थमा बैठे। उन्होंने 24 गेंद पर चार रन बनाए। उनके बाद क्रीज पर आए रविचंद्रन अश्विन खाता भी नहीं खोल पाए। वह पहली ही गेंद पर बेडिंघम को कैच थमा बैठे।
07:12 PM, 28-Dec-2023

IND vs SA Live Score: अय्यर को यानसेन ने किया आउट

श्रेयस अय्यर को मार्को यानसेन ने बोल्ड कर दिया। वह 12 गेंद पर छह रन बनाकर आउट हुए। भारत ने चार विकेट पर 72 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 28 रन बनाकर नाबाद हैं। केएल राहुल को अभी अपना खाता खोलना है।
06:37 PM, 28-Dec-2023

IND vs SA Live Score: शुभमन गिल पवेलियन लौटे

शुभमन गिल का बल्ला दूसरी पारी में नहीं चला। वह अच्छी शुरुआत के बाद अपना विकेट गंवा बैठे। शुभमन ने 37 गेंद पर 26 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके लगाए। मार्को यानसेन ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। चायकाल तक भारत ने तीन विकेट पर 62 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 18 और श्रेयस अय्यर छह रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:01 PM, 28-Dec-2023

IND vs SA Live Score: जायसवाल भी फेल

यशस्वी जायसवाल भी पवेलियन लौट चुके हैं। नंद्रे बर्गर की गेंद पर विकेटकीपर कायेल वेरेयेन ने उनका कैच लिया। यशस्वी ने 18 गेंद पर पांच रन बनाए। उनके आउट होने के बाद विराट कोहली क्रीज पर आए हैं। दूसरे छोर पर शुभमन गिल हैं।
05:41 PM, 28-Dec-2023

IND vs SA Live Score: रोहित शर्मा पवेलियन लौटे

रोहित शर्मा का बल्ला दूसरी पारी में नहीं चला। वह खाता खोले बगैर आउट हुए। कगिसो रबाडा ने तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। भारत का स्कोर एक विकेट पर पांच रन है। यशस्वी जायसवाल के साथ शुभमन गिल क्रीज पर हैं। टीम इंडिया दूसरी पारी में 158 रन पीछे है।
05:33 PM, 28-Dec-2023

IND vs SA Live Score: भारत की दूसरी पारी शुरू

भारतीय टीम की दूसरी पारी शुरू हो गई है। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा क्रीज पर उतरे हैं। यशस्वी को कगिसो रबाडा के पहले ओवर की पहली गेंद पर जीवनदान मिला। एडेन मार्करम ने स्लिप में उनका कैच छोड़ दिया। भारत ने एक ओवर में एक रन बना लिए हैं।
05:22 PM, 28-Dec-2023

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका की पारी समाप्त

दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 408 रन पर समाप्त हो गई। जसप्रीत बुमराह ने नंद्रे बर्गर (00) को क्लीन बोल्ड कर दिया। उनके आउट होने से दक्षिण अफ्रीका को नौवां झटका लगा। कप्तान तेम्बा बावुमा चोटिल होने के कारण बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। उन्हें एब्सेंट हर्ट आउट करार दिया गया। मार्को यानसेन 84 रन बनाकर नाबाद रहे।

दक्षिण अफ्रीका के लिए पहली पारी में डीन एल्गर ने सबसे ज्यादा 185 रन बनाए। मार्को यानसेन ने नाबाद 84 और डेविड बेडिंघम ने 56 रन बनाए। टोनी डि जोर्जी 28 और गेराल्ड कोएट्जी 19 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने चार और मोहम्मद सिराज ने दो विकेट लिए। शार्दुल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्णा और रविचंद्रन अश्विन को एक-एक सफलता मिली।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed