फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SA 1st Test Day 2: बारिश के नाम रहा सेंचुरियन टेस्ट का दूसरा दिन, कल मौसम साफ रहने के आसार, भारत का स्कोर 272/3

Mon, 27 Dec 2021 05:51 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 27 Dec 2021 05:51 PM IST
खास बातें

India vs South Africa (IND vs SA) 1st Test Day 2: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहले दिन तीन विकेट पर 272 रन बनाए थे। वहीं दूसरे दिन का खेल बारिश की वजह से नहीं हो सका। केएल राहुल के शतक से टीम इंडिया मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।

विज्ञापन
India vs South Africa 1st Test Live Score Day 2: IND vs SA 1st Test in Centurion South Africa, News Updates in Hindi
india vs south africa: दूसरे दिन का खेल रद्द कर दिया गया - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

05:34 PM, 27-Dec-2021

IND vs SA Live Updates: बारिश के नाम रहा दूसरा दिन

भारी बारिश को देखते हुए अंपायरों ने दूसरे दिन का खेल खत्म करने का फैसला लिया है। आज पूरे दिन बारिश होती रही। यह देखकर हैरानी हुई कि अंपायरों ने यह फैसला काफी जल्दी ले लिया है। पर आउटफील्ड में भारी मात्रा में पानी के जमा होने से यह फैसला जायज है। अगर बारिश रुक भी जाए तो आज खेल हो पाना नामुमकिन होता। 

स्थानीय मौसम विभाग के मुताबिक सेंचुरियन में अगले दो दिन मौसम साफ रहेगा। ऐसे में अगले कुछ दिनों तक हमें 90 ओवर की जगह 98 ओवर का खेल देखने को मिलेगा। हालांकि, पांचवें दिन भी भारी बारिश की आशंका जताई गई है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में तीन विकेट पर 272 रन बना लिए हैं। 

केएल राहुल 122 रन और अजिंक्य रहाणे 40 रन बनाकर नाबाद हैं। मयंक अग्रवाल 60 रन, चेतेश्वर पुजारा 0 और विराट कोहली 35 रन बनाकर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। तीसरे दिन टीम इंडिया बड़ा स्कोर बनाना चाहेगी। 
04:24 PM, 27-Dec-2021

IND vs SA Live Updates: फिर बारिश तेज हुई

सेंचुरियन में फिर तेज बारिश शुरू हो गई है। आज बारिश की वजह से खेल होने के आसार कम हैं। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक आज 85 प्रतिशत होेने का अनुमान था। रिपोर्ट में बताया गया है कि कल और परसों सेंचुरियन में मौसम साफ रहेगा। वहीं, पांचवें दिन का खेल भी बारिश की वजह से बाधित रह सकता है।
विज्ञापन
03:50 PM, 27-Dec-2021

गीले मैदान के कारण मैच शुरू होने में देरी

सेचुरियन के मैदान में बारिश रुक गई है और लंच का समय भी खत्म हो चुका है, लेकिन मैदान गीला होने के कारण मैच शुरू नहीं हो पाया है। अंपायर भारतीय समय के अनुसार शाम 4ः15 पर मैदान का निरीक्षण करेंगे और मैच शुरू करने को लेकर फैसला करेंगे। 
02:43 PM, 27-Dec-2021

अंपायरों ने जल्दी लंच का एलान किया

सेंचुरियन के मैदान में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। दूसरे दिन के शुरुआती डेढ़ घंटे में कोई गेंद नहीं फेंकी जा सकी है। इस बीच अंपायरों ने जल्दी लंच करने का फैसला किया है। अगर बारिश रुकती है तो साढ़े तीन बजे के बाद खेल शुरू हो सकता है। 
01:02 PM, 27-Dec-2021

मैच के दूसरे दिन सेंचुरियन में भारी बारिश

दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले सेंचुरियन के मैदान में भारी बारिश हो रही है। मैदान के ऊपर बादल छाए हुए हैं और पूरे दिन ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। मौसम से जुड़ी वेबसाइट एक्यूवेदर.कॉम के अनुसार, आज सेंचुरियन के आसमान पर दूसरे दिन भी बादल छाए रहेंगे। मैच के दूसरे दिन बारिश की संभावना सबसे ज्यादा है। हालांकि इस मैदान का ड्रेनेज सिस्टम बहुत बेहतरीन है और बारिश रुकने के बाद खेल शुरू होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। 
12:57 PM, 27-Dec-2021

टेस्ट में 11वीं बार शून्य पर आउट हुए पुजारा

मयंक 60 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, चेतेश्वर पुजारा शून्य पर आउट हुए। पुजारा 11वीं बार टेस्ट में शून्य पर आउट हुए। इसके बाद कप्तान विराट कोहली ने राहुल के साथ मिलकर पारी संभाली। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी हुई। 

विराट 94 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट हुए। एनगिडी ने विराट कोहली में टेस्ट में तीसरी बार आउट किया। इसके बाद अजिंक्य रहाणे और केएल राहुल ने भारत का कोई विकेट नहीं गिरने दिया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी ने तीनों विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:56 PM, 27-Dec-2021

मयंक और राहुल ने दिलाई शानदार शुरुआत

वहीं, अजिंक्य रहाणे ने भी अब तक राहुल का शानदार साथ निभाया है। वह 81 गेंदों पर 40 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। राहुल फिलहाल 122 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत शानदार रही थी। मयंक अग्रवाल और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 117 रन की साझेदारी निभाई। यह दक्षिण अफ्रीका में भारत की ओर से 10वीं सबसे बड़ी साझेदारी है।
12:47 PM, 27-Dec-2021

IND vs SA 1st Test Day 2: बारिश के नाम रहा सेंचुरियन टेस्ट का दूसरा दिन, कल मौसम साफ रहने के आसार, भारत का स्कोर 272/3

Live Score, India vs South Africa (IND vs SA) 1st Test Day 2: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहले दिन तीन विकेट पर 272 रन बनाए थे। केएल राहुल के शतक से टीम इंडिया मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। 
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed