IND vs NZ Test Highlights: दूसरे दिन का खेल समाप्त, न्यूजीलैंड का पहली पारी में स्कोर 180/3, 134 रनों की बढ़त
{"_id":"67107d2f53b97ea00e0e8318","slug":"india-vs-new-zealand-live-cricket-score-ind-vs-nz-2024-1st-test-match-day-2-at-match-score-updates-2024-10-17","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ Test Highlights: दूसरे दिन का खेल समाप्त, न्यूजीलैंड का पहली पारी में स्कोर 180\/3, 134 रनों की बढ़त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Thu, 17 Oct 2024 05:26 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 17 Oct 2024 05:26 PM IST
खास बातें
IND vs NZ 1st Test Day 2 : न्यूजीलैंड ने गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी प्रभावित किया और पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन किया। न्यूजीलैंड ने भारत को पहली पारी में 46 रनों पर ढेर किया और फिर स्टंप तक तीन विकेट पर 180 रन बनाकर अब तक 134 रनों की बढ़त हासिल कर ली।
विज्ञापन
कॉन्वे
- फोटो : BCCI
लाइव अपडेट
05:25 PM, 17-Oct-2024
IND vs NZ Live Score: दूसरे दिन का खेल समाप्त
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। पहली पारी में भारत को 46 रन पर समेटने के बाद न्यूजीलैंड ने अच्छी बल्लेबाजी की और स्टंप तक पहली पारी में तीन विकेट पर 180 रन बनाकर 134 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। दिन के खेल की समाप्ति तक रचिन रवींद्र 22 रन और डेरिल मिचेल 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। भारत के लिए अब तक रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिले हैं।भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले दिन का खेल बारिश के कारण बिना टॉस हुए ही समाप्त करना पड़ा था। दूसरे दिन मैच 15 मिनट जल्दी शुरू किया गया और भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का यह निर्णय गलत रहा क्योंकि भारतीय बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और टीम के 11 खिलाड़ी मिलकर 50 रन भी नहीं बना सके। खराब बल्लेबाजी के बाद टीम इंडिया की गेंदबाजी भी अच्छी नहीं रही। कुल मिलाकर भारत के लिए यह दिन अच्छा नहीं रहा।
न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान टॉम लाथम और डेवॉन कॉन्वे ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े। लाथम 15 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार बने। इसके बाद कॉन्वे ने विल यंग के साथ मिलकर पारी को संभाला। यंग जडेजा की गेंद पर 33 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने शतक की ओर बढ़ रहे कॉन्वे को बोल्ड कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई और कॉन्वे को शतक लगाने से रोका। कॉन्वे 105 गेंदों पर 11 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 91 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
04:43 PM, 17-Oct-2024
IND vs NZ Live Score: शतक से चूके कॉन्वे
भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे डेवॉन कॉन्वे को बोल्ड कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। कॉन्वे इस तरह शतक पूरा नहीं कर सके और 105 गेंदों पर 91 रन बनाकर आउट हुए। अश्विन की गेंद पर कॉन्वे ने स्वीप शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद सीधे विकेट पर जाकर लगी। न्यूजीलैंड ने हालांकि, भारत के खिलाफ 108 रनों की बढ़त ले ली है।
विज्ञापन
04:33 PM, 17-Oct-2024
IND vs NZ Live Score: चोटिल पंत मैदान से बाहर गए
भारतीय टीम के बल्लेबाज ऋषभ पंत विकेटकीपिंग करते वक्त गेंद लगने से चोटिल हो गए जिस कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। जडेजा की गेंद स्टंप्स से मिस होती हुई पंत के पैर में लगी और वह दर्द में दिखे। पंत के दाएं पैर में चोट लगी है। मालूम हो कि दिसंबर 2022 में पंत जब कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए थे उन्हें दाएं पैर में ही चोट लगी थी। बीच मैच से पंत का बाहर जाना भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है। हालांकि, उनकी चोट कितनी गंभीर है फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। पंत की जगह ध्रुव जुरेल मैदान पर उतरे हैं और विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाल रहे हैं।पंत को जब गेंद लगी थी तो वह दर्द के कारण मैदान पर लेट गए। इस बीच, फिजियो ने मैदान पर उन्हें देखा और पैर को मोड़ने की कोशिश की। हालांकि, पंत को इससे आराम नहीं मिला और वह लंगड़ाते हुए फिजियो के सहारे से मैदान से बाहर निकले।
04:22 PM, 17-Oct-2024
IND vs NZ Live Score: विल यंग आउट
रवींद्र जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी कर रहे विल यंग को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। यंग अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन जडेजा की गेंद पर कुलदीप यादव को कैच थमा बैठे। यंग 73 गेंदों पर 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस तरह यंग और डेवॉन कॉन्वे के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी का भी अंत हो गया।04:07 PM, 17-Oct-2024
IND vs NZ Live Score: कॉन्वे-यंग के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी
भारत को सस्ते में निपटाने के बाद न्यूजीलैंड को डेवॉन कॉन्वे और विल यंग ने अच्छी शुरुआत दिलाई है। कप्तान टॉम लाथम का विकेट गिरने के बाद कॉन्वे और यंग ने रन गति को कम नहीं पड़ने दिया और दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो गई है। कॉन्वे 74 रन और यंग 31 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।03:48 PM, 17-Oct-2024
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 100 के पार पहुंचा
न्यूजीलैंड का स्कोर 100 के पार पहुंच चुका है। डेवोन कॉनवे 65 और विल यंग 22 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। 28 ओवर के बाद टीम का स्कोर 107/1 हो गया है। वहीं, कीवी टीम ने 61 रन की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:48 PM, 17-Oct-2024
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा
न्यूजीलैंड को पहला झटका कुलदीप यादव ने दिया। उन्होंने कप्तान टॉम लैथम को एलबीडब्ल्यू किया। वह 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए विल यंग उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए क्रीज पर डेवोन कॉनवे मौजूद हैं। 33 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 54 गेंदों में अपने करियर का 10वां अर्धशतक जड़ा है।02:25 PM, 17-Oct-2024
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को बढ़त
न्यूजीलैंड की टीम ने भारत पर बढ़त हासिल कर ली है। उन्होंने बिना विकेट गंवाए 48 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान टॉम लाथम 11 रन और डेवोन कॉनवे 37 रन बनाकर क्रीज पर हैं। कीवी ओपनर्स ने अब तक अच्छी बल्लेबाजी की है।01:59 PM, 17-Oct-2024
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की सधी हुई शुरुआत
न्यूजीलैंड की टीम ने तेज शुरुआत की है। डेवोन कॉन्वे और टॉम लाथम क्रीज पर हैं। उन्होंने बिना विकेट गंवाए 27 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम 46 रन पर सिमट गई थी।01:17 PM, 17-Oct-2024
IND vs NZ Live Score: भारतीय टीम 46 रन पर ऑलआउट
बेंगलुरु टेस्ट में भारत की पहली पारी 46 रन पर सिमट गई है। कप्तान रोहित शर्मा का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला गलत साबित हुआ। ओवरकास्ट कंडीशन में टीम इंडिया के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखर गए। टीम के पांच बल्लेबाज तो खाता तक नहीं खोल सके। इनमें विराट कोहली, सरफराज खान, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन शामिल हैं। ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने 13 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा दो रन और जसप्रीत बुमराह एक रन बनाकर आउट हुए।46 रन भारत में किसी भी टीम द्वारा टेस्ट में सबसे कम स्कोर है। भारत ने दो साल पहले न्यूजीलैंड द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ा। 2021 में कीवी टीम वानखेड़े में 62 रन पर सिमट गई थी। यह भारत का अपने घर में सबसे खराब प्रदर्शन है। 37 साल पहले यानी 1987 में दिल्ली में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 75 रन बनाए थे। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ भी भारत का यह सबसे खराब स्कोर है। इससे पहले 1976 में टीम इंडिया ने वेलिंगटन में कीवियों के खिलाफ 81 रन बनाए थे। यह टेस्ट में भारत का तीसरा न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में भारतीय टीम 36 रन पर सिमट गई थी। वहीं, 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में टीम इंडिया 42 रन पर ऑलआउट हो गई थी। यह टेस्ट में ओवरऑल किसी द्वारा 10वां न्यूनतम स्कोर है।