IND vs ZIM: भारत ने पांचवें टी20 मैच में दर्ज की जीत, जिम्बाब्वे को 42 रन से हराया, गेंदबाजों ने बरपाया कहर
{"_id":"66939c39aa194b3c8305f345","slug":"ind-vs-zim-live-cricket-score-india-vs-zimbabwe-5th-t20-2024-harare-stadium-updates-2024-07-14","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs ZIM: भारत ने पांचवें टी20 मैच में दर्ज की जीत, जिम्बाब्वे को 42 रन से हराया, गेंदबाजों ने बरपाया कहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 14 Jul 2024 08:06 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 14 Jul 2024 08:06 PM IST
खास बातें
India vs Zimbabwe 5th T20 2024: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 167 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे 18.3 ओवर में 10 विकेट पर 125 रन ही बना सकी। भारत ने यह मैच 42 रनों से जीत लिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली।
विज्ञापन
भारत बनाम जिम्बाब्वे
- फोटो : जिम्बाब्वे क्रिकेट (ट्विटर)
लाइव अपडेट
07:50 PM, 14-Jul-2024
IND vs ZIM Live Score: भारत ने जिम्बाब्वे को हराया
पांच मैचों की टी20 सीरीज के अंतिम मुकाबले में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 42 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने 4-1 से सीरीज अपने नाम कर ली है। इससे पहले भारतीय टीम ने दूसरे (100 रन), तीसरे (23 रन) और चौथे (10 विकेट) टी20 मैच में जीत दर्ज की थी। वहीं, जिम्बाब्वे को पहले मुकाबले में 13 रनों से जीत मिली थी।रविवार को हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए पांचवें टी20 मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 167 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे 18.3 ओवर में 10 विकेट पर 125 रन ही बना सकी। भारत ने यह मैच 42 रनों से जीत लिया।
जिम्बाब्वे की पारी
168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई। टीम को पहला झटका मुकेश कुमार ने दिया। उन्होंने मधवेरे को एक रन के स्कोर पर बोल्ड किया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद मुकेश ने ब्रायन बेनेट को निशाना बनाया और उन्हें शिवम दुबे के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ 10 रन बना सके।
मारुमानी-मायर्स के बीच हुई 44 रनों की साझेदारी
इसके बाद मोर्चा मारुमानी और मायर्स ने संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी हुई जिसे नौवें ओवर में सुंदर ने तोड़ा। उन्होंने मारुमानी को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 27 रन बनाकर आउट हुए जबकि मायर्स 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस मैच में सिकंदर रजा ने आठ, कैंपबेल ने चार, मदांडे ने एक, मावुटा ने चार रन बनाए।
अकरम का दमदार प्रदर्शन
भारत के खिलाफ इस सीरीज का अपना पहला मैच खेलने वाले फराज अकरम ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया। इसके बाद बल्ले से भी चमके। उन्होंने 13 गेंदों में दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 27 रन बनाए। अकरम को 19वें ओवर में मुकेश कुमार ने अपना शिकार बनाया। वहीं, नगारवा ने शून्य और मुजरबानी ने एक रन (नाबाद) बनाया। भारत के लिए मुकेश कुमार ने कुल चार विकेट विकेट चटकाए। उन्होंने मधवेरे, बेनेट, अकरम और नगारवा को आउट किया। इसके अलावा शिवम दुबे ने दो विकेट चटकाए जबकि तुषार, सुंदर और अभिषेक को एक-एक सफलता मिली।
07:32 PM, 14-Jul-2024
IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे को लगा सातवां झटका
जिम्बाब्वे को सातवां झटका क्लाइव मदांडे के रूप में लगा। उन्हें अभिषेक शर्मा ने आउट किया। वह सिर्फ एक रन बना सके। नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मावुटा उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए अकरम मौजूद हैं।
विज्ञापन
07:28 PM, 14-Jul-2024
IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे का छठा विकेट गिरा
जिम्बाब्वे को छठा झटका कैंपबेल के रूप में लगा जो सिर्फ चार रन बना सके। उन्हें शिवम दुबे ने 90 रन के स्कोर पर आउट किया। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अकरम उतरे हैं। 15 ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 94/6 है।07:24 PM, 14-Jul-2024
IND vs ZIM Live Score: कप्तान रजा रनआउट हुए
जिम्बाब्वे को पांचवां झटका 87 रन के स्कोर पर लगा। शिवम दुबे ने कप्तान रजा को रनआउट कर दिया। वह सिर्फ आठ रन बना सके। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मदांडे उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए कैंपबेल मौजूद हैं।07:17 PM, 14-Jul-2024
IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे को लगा चौथा झटका
जिम्बाब्वे को चौथा झटका शिवम दुबे ने 85 रन के स्कोर पर दिया। मायर्स 34 रन बनाकर आउट हुए। उनका कैच अभिषेक शर्मा ने पकड़ा। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कैंपबेल उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए रजा क्रीज पर मौजूद हैं। 13 ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 86/4 है।07:00 PM, 14-Jul-2024
IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे को लगा तीसरा झटका
जिम्बाब्वे को तीसरा झटका मारुमानी के रूप में लगा जो 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें सुंदर ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सिकंदर रजा उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए मायर्स क्रीज पर मौजूद हैं। नौ ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 61/3 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:50 PM, 14-Jul-2024
IND vs ZIM Live Score: पावरप्ले के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 47/2
पावरप्ले समाप्त हो चुका है। मारुमानी और मायर्स क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हो रही है। छह ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 47/2 है।06:31 PM, 14-Jul-2024
IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे को लगा दूसरा झटका
जिम्बाब्वे को दूसरा झटका 15 रन के स्कोर पर लगा। मुकेश कुमार ने ब्रायन बेनेट को शिवम दुबे के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ 10 रन बना सके। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मायर्स उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए मारुमानी क्रीज पर मौजूद हैं।06:20 PM, 14-Jul-2024
IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे को लगा पहला झटका
जिम्बाब्वे को पहला झटका एक रन के स्कोर पर लगा। मुकेश कुमार ने मधवेरे को बोल्ड किया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ब्रायन बेनेट उतरे हैं। उनका साथे देने के लिए मारुमानी मौजूद हैं।06:18 PM, 14-Jul-2024