फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज को चौथे टी20 में नौ विकेट से हराया; यशस्वी-गिल का कमाल, सीरीज 2-2 की बराबरी पर

Sat, 12 Aug 2023 11:35 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा Published by: रोहित राज Updated Sat, 12 Aug 2023 11:35 PM IST
खास बातें

India vs West Indies (IND vs WI) 4th T20 :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला में फ्लोरिडा में खेला गया। वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमन पॉवेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मेजबान टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 178 रन बनाए। भारत ने 179 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। उसने 17 ओवर में एक विकेट पर 179 रन बना लिए। इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज अब 2-2 की बराबरी पर आ गई है।

विज्ञापन
IND vs WI Live Score 2023: Today Match India vs West Indies 4th T20 Scorecard News Updates in Hindi
यशस्वी जायसवाल - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

11:24 PM, 12-Aug-2023

भारत की बड़ी जीत

भारत ने शनिवार (12 अगस्त) को वेस्टइंडीज को पांच टी20 मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में नौ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली है। अब पांचवां और निर्णायक मैच रविवार को खेला जाएगा। सीरीज में एक समय 0-2 से पिछड़ने वाली भारतीय टीम ने तीसरे और चौथे टी20 में शानदार तरीके से वापसी की और वेस्टइंडीज को सीरीज में अजेय बढ़त लेने से रोका। अब टीम इंडिया की नजर अंतिम मुकाबले को जीतकर सीरीज को अपने नाम करने पर होगी।

मैच में टॉस जीतकर वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमन पॉवेल ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनकी टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 178 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने 17 ओवर में एक विकेट के नुकसान के 179 रन बनाकर मैच को जीत लिया। यशस्वी जायसवाल 51 गेंद पर 84 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे। तिलक वर्मा ने पांच गेंद पर नाबाद सात रन बनाए। यशस्वी ने अपनी पारी में 11 चौके और तीन छक्के लगाए।

यशस्वी और शुभमन ने की शतकीय साझेदारी
179 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 165 रन की साझेदारी की। दोनों ने पहली बार टी20 में शतकीय साझेदारी की है। भारत को पहला झटका शुभमन गिल के रूप में लगा। गिल को 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर रोमारियो शेफर्ड ने आउट किया। गिल 47 गेंद पर 77 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और पांच छक्के लगाए।

अर्शदीप ने दिया पहला झटका
इससे पहले वेस्टइंडीज के कप्तान पॉवेल के पहले बल्लेबाजी के फैसले को बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने गलत साबित कर दिया। उन्होंने पारी के दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर सलामी बल्लेबाज कायेल मेयर्स (17) को पवेलियन भेज दिया। मेयर्स चौके के प्रयास में विकेटकीपर संजू सैमसन को कैच दे बैठे। इसके बाद विंडीज टीम ने तीन रन के अंतराल में अपने तीन विकेट गंवा दिए।

पूरन और पॉवेल एक-एक रन पर आउट
पावरप्ले के आखिरी छठे ओवर में अर्शदीप ने अन्य सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन किंग (18) को कुलदीप के हाथों कैच आउट कराया। फिर कुलदीप ने सातवें ओवर की पहली गेंद पर निकोलस पूरन को आउट करके टीम को बड़ा विकेट दिलाया। पूरन एक रन ही बना पाए। यह कुलदीप के ओवर की पहली गेंद थी। इसके बाद उन्होंने इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर कप्तान पॉवेल (01) को भी आउट करके विंडीज टीम को चौथा झटका दिया।

हेटमायर और शाई होप ने वेस्टइंडीज को संभाला
चार विकेट गिर जाने के बाद अनुभवी बल्लेबाज शाई होप ने विस्फोटक शिमरॉन हेटमायर के साथ मिलकर टीम को संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी की। होप अर्धशतक लगाने से चूक गए और 29 गेंद पर 45 रन बनाकर युजवेंद्र चहल का शिकार बन गए। रोमारिया शेफर्ड और जेसन होल्डर का बल्ला नहीं चला। शेफर्ड नौ रन बनाकर अक्षर पटेल और होल्डर तीन रन पर मुकेश कुमार का शिकार बन गए।

हेटमायर और स्मिथ ने वेस्टइंडीज को 170 रन के पार पहुंचाया
123 रन के स्कोर पर सात विकेट गिरने के बाद हेटमायर को ओडेन स्मिथ का साथ मिला। दोनों ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाए और 44 रन की साझेदारी की। हेटमायर ने 39 गेंद पर 61 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने तीन चौके और चार छक्के लगाए। अर्शदीप सिंह ने तिलक वर्मा के हाथों हेटमायर को कैच कराया। स्मिथ 12 गेंद पर 15 और अकील हुसैन दो गेंद पर पांच रन बनाकर नाबाद रहे।

अर्शदीप और कुलदीप की बेहतरीन गेंदबाजी
भारत के लिए इस मैच में अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की। अर्शदीप ने तीन विकेट अपने नाम किए। उन्होंने वेस्टइंडीज के दोनों ओपनर्स कायेल मेयर्स और ब्रेंडन किंग के अलावा शिमरॉन हेटमायर को भी आउट किया। अर्शदीप ने चार ओवर में 38 रन दिए। कुलदीप यादव ने मध्यक्रम पर कहर बरपाते हुए दो खतरनाक बल्लेबाज निकोलस पूरन और रोवमन पॉवेल को पवेलियन भेजा। उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 26 रन दिए।अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल और मुकेश कुमार को एक-एक सफलता मिली।
11:16 PM, 12-Aug-2023

IND vs WI 4th T20 Live: वेस्टइंडीज को मिली पहली सफलता

वेस्टइंडीज को पहली सफलता शुभमन गिल के रूप में मिली। गिल को 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर रोमारियो शेफर्ड ने आउट किया। गिल 47 गेंद पर 77 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और पांच छक्के लगाए। 
विज्ञापन
10:49 PM, 12-Aug-2023

IND vs WI 4th T20 Live: भारत के दोनों ओपनर्स ने लगाए अर्धशतक

भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करने के अलावा अपने-अपने अर्धशतक भी पूरे किए। भारत ने 12 ओवर में बिना किसी नुकसान के 123 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 38 गेंद पर 61 और शुभमन गिल 35 गेंद पर 55 रन बनाकर नाबाद हैं।
10:38 PM, 12-Aug-2023

IND vs WI 4th T20 Live: भारत के 100 रन पूरे

यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। इस दौरान दोनों ने मिलकर 11 चौके और तीन छक्के लगाए। यशस्वी और शुभमन ने टी20 अंतररराष्ट्रीय में पहली बार मिलकर शतकीय साझेदारी की है। भारत ने 10 ओवर में बिना किसी नुकसान के 100 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 29 गेंद पर 49 और यशस्वी जायसवाल 31 गेंद पर 47 रन बनाकर नाबाद हैं।
10:19 PM, 12-Aug-2023

IND vs WI 4th T20 Live: भारत ने पावरप्ले में की तूफानी बल्लेबाजी

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पावरप्ले में शानदार प्रदर्शन किया है। उसने छह ओवर में बिना किसी नुकसान के 66 रन बनाए। टीिम इंडिया के लिए यशस्वी जायसवाल 19 गेंद पर 34 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 17 गेंद पर 30 रन बनाकर नाबाद हैं।
10:00 PM, 12-Aug-2023

IND vs WI 4th T20 Live: दो ओवर में भारत का स्कोर 16/0

भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मजबूत शुरुआत की है। उसने दो ओवर में बिना किसी नुकसान के 16 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 12 और शुभमन गिल चार रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:40 PM, 12-Aug-2023

IND vs WI 4th T20 Live: भारत को मिला चुनौतीपूर्ण लक्ष्य

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 179 रन का लक्ष्य रखा है। उसने 20 ओवर में आठ विकेट पर 178 रन बनाए। मेजबान टीम के लिए शिमरॉन हेटमायर ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए। शाई होप ने 45 रन की पारी खेली। ब्रेंडन किंग ने 18, कायेल मेयर्स ने 17 और ओडेन स्मिथ ने नाबाद 15 रन का योगदान दिया। कप्तान रोवमन पॉवेल और निकोलस पूरन एक-एक रन ही बना सके। रोमारियो शेफर्ड ने नौ और जेसन होल्डर ने तीन रन बनाए। अकील हुसैन पांच रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत के लिए इस मैच में अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की। अर्शदीप ने तीन विकेट अपने नाम किए। उन्होंने वेस्टइंडीज के दोनों ओपनर्स कायेल मेयर्स और ब्रेंडन किंग के अलावा शिमरॉन हेटमायर को भी आउट किया। कुलदीप यादव ने मध्यक्रम पर कहर बरपाते हुए दो खतरनाक बल्लेबाज निकोलस पूरन और रोवमन पॉवेल को पवेलियन भेजा। अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल और मुकेश कुमार को एक-एक सफलता मिली।
09:11 PM, 12-Aug-2023

IND vs WI 4th T20 Live: वेस्टइंडीज को दोहरा झटका

वेस्टइंडीजद की टीम को दोहरा झटका लगा है। रोमारियो शेफर्ड के बाद अनुभवी खिलाड़ी जेसन होल्डर भी आउट हो गए। शेफर्ड छह गेंद पर नौ रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने एक छक्का लगाया। शेफर्ड को अक्षर पटेल ने संजू सैमसन के हाथों 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट किया। 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर जेसन होल्डर को मुकेश कुमार ने क्लीन बोल्ड कर दिया। होल्डर चार गेंद पर तीन रन ही बना सके। वेस्टइंडीज ने 16 ओवर में सात विकेट पर 132 रन बना लिए हैं।
09:00 PM, 12-Aug-2023

IND vs WI 4th T20 Live: भारत को मिली बड़ी सफलता

भारत को मैच में बड़ी सफलता युजवेंद्र चहल ने दिलाई। उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में रन बना रहे अनुभवी बल्लेबाज शाई होप को आउट कर दिया। होप अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए। वह 29 गेंद पर 45 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। होप ने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए। वेस्टइंडीज ने 13 ओवर में पांच विकेट पर 106 रन बना लिए हैं। शिमरॉन हेटमायर के साथ रोमारियो शेफर्ड क्रीज पर हैं।
08:43 PM, 12-Aug-2023

IND vs WI 4th T20 Live: 10 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 79/4

वेस्टइंडीज की पारी के आधे ओवर समाप्त हो चुके हैं। उसने 10 ओवर में चार विकेट पर 79 रन बना लिए हैं। शाई होप 21 गेंद पर 37 रन और शिमरॉन हेटमायर 10 गेंद पर पांच रन बनाकर नाबाद हैं। भारत के लिए अब तक कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह ने दो-दो विकेट लिए हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed