फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SL: श्रीलंका ने दूसरे वनडे में भारत को 32 रन से हराया, वेंदेरसे को छह और असलंका को तीन विकेट मिले

Sun, 04 Aug 2024 10:11 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 04 Aug 2024 10:11 PM IST
खास बातें

Live Cricket Score Today, India vs Sri Lanka 2nd ODI 2024: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और श्रीलंका के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को कोलंबो में खेला गया। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 50 ओवर में नौ विकेट पर 240 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 42.2 ओवर में सिर्फ 208 रन बना सकी और ऑलआउट हो गई। श्रीलंका ने यह मुकाबला 32 रन से जीत लिया और सीरीज में 0-1 से बढ़त हासिल कर ली।

विज्ञापन
IND vs SL ODI Live Score: India vs Sri Lanka 2nd ODI Match Scorecard Today Premadasa Stadium Updates
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

09:58 PM, 04-Aug-2024

IND vs SL Live Score: श्रीलंका ने जीता दूसरा वनडे

भारत और श्रीलंका के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को कोलंबो में खेला गया। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 50 ओवर में नौ विकेट पर 240 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 42.2 ओवर में सिर्फ 208 रन बना सकी और ऑलआउट हो गई। श्रीलंका ने यह मुकाबला 32 रन से जीत लिया और सीरीज में 0-1 से बढ़त हासिल कर ली। इससे पहले दो अगस्त को खेला गया पहला मुकाबला टाई हो गया था। अब भारत की नजर सीरीज ड्रा कर करने पर होगी। तीसरा मुकाबला सात अगस्त को खेला जाएगा जिसमें टीम इंडिया हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी।

ताश के पत्तों की तरह बिखरी भारतीय टीम
आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। श्रीलंकाई गेदंबाजों के खिलाफ भारत का बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 97 रनों की विशाल साझेदारी हुई थी। कप्तान 44 गेंदों में 64 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 29 गेंदों में अपने वनडे करियर का 57वां अर्धशतक जड़ा। वहीं, गिल 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस मैच में एक बार फिर विराट कोहली ने निराश किया। वह सिर्फ 14 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। इसके बाद मोर्चा अक्षर पटेल ने संभाला। उन्होंने 44 रनों की पारी खेली। हालांकि, 34वें ओवर में असलांका ने उन्हें आउट किया। इस मैच में शिवम दुबे ने शून्य, श्रेयस अय्यर ने सात, केएल राहुल ने शून्य, वाशिंगटन सुंदर ने 15, सिराज ने चार, अर्शदीप सिंह ने तीन और कुलदीप यादव ने सात* रन बनाए। वहीं, श्रीलंका के लिए जेफरी वेंदेरसे ने छह और चरिथ असलांका ने तीन विकेट चटकाए।
09:48 PM, 04-Aug-2024

IND vs SL Live Score: सिराज चार रन बनाकर आउट

भारत को नौवां झटका भी असलांका ने दिया। उन्होंने सिराज को आउट किया जो सिर्फ चार रन बना सके। 11वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अर्शदीप सिंह उतरे हैं।
विज्ञापन
09:36 PM, 04-Aug-2024

IND vs SL Live Score: सुदंर 15 रन बनाकर आउट

भारत को आठवां झटका वाशिंगटन सुंदर के रूप में लगा। उन्हें असलांका ने आउट किया। वह सिर्फ 15 रन बना सके। 10वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मोहम्मद सिराज उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए कुलदीप यादव मौजूद हैं।
09:15 PM, 04-Aug-2024

IND vs SL Live Score: अक्षर पटेल 44 रन बनाकर आउट

भारत को सातवां झटका असलांका ने दिया। उन्होंने शानदार फॉर्म में चल रहे अक्षर पटेल को आउट किया। वह 44 रनों की दमदार पारी खेलकर पवेलियन लौटे। नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कुलदीप यादव उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए वाशिंगटन सुंदर क्रीज पर मौजूद हैं।
08:27 PM, 04-Aug-2024

IND vs SL Live Score: भारत को लगा छठा झटका

भारत को छठा झटका भी वेंदरसे ने दिया। उन्होंने केएल राहुल को आउट किया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए वाशिंगटन सुंदर उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए अक्षर पटेल क्रीज पर मौजूद हैं।
08:20 PM, 04-Aug-2024

IND vs SL Live Score: वेंदेरसे ने श्रेयस को आउट किया

वेंदेरसे ने श्रेयस अय्यर को आउट कर भारत को पांचवां झटका दिया। भारत ने महज 133 रन पर अपने पांच विकेट गंवा दिए हैं और अब क्रीज पर केएल राहुल उतरे हैं। राहुल के साथ अक्षर पटेल मौजूद हैं। वेंदेरसे का इस मैच का यह पांचवां विकेट है और वह भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने में सफल हुए हैं। वेंदेरसे ने पहली बार करियर में वनडे में पांच विकेट अपने नाम किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
08:17 PM, 04-Aug-2024

IND vs SL Live Score: कोहली पवेलियन लौटे

वेंदेरसे ने शानदार गेंदबाजी जारी रखते हुए स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को भी अपने शिकार बनाया और भारतीय पारी लड़खड़ा दी। कोहली 19 गेंदों पर 14 रन बनाकर चौथे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। 
08:03 PM, 04-Aug-2024

IND vs SL Live Score: शिवम दुबे आउट हुए

वेंदरसी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए शिवम दुबे को खाता खोले बिना पवेलियन भेजा और श्रीलंका को तीसरी सफलता दिलाई। भारत ने अच्छी शुरुआत के बाद 116 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। अब विराट कोहली का साथ देने क्रीज पर अक्षर पटेल उतरे हैं। 
07:59 PM, 04-Aug-2024

IND vs SL Live Score: शुभमन गिल आउट हुए

वेंदेरसी की गेंद पर शुभमन गिल आउट हो चुके हैं। गिल ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी और अच्छी लय में नजर आ रहे थे, लेकिन अपने विकेट गंवा बैठे। गिल ने 44 गेंदों पर 35 रन बनाए। 
07:43 PM, 04-Aug-2024

IND vs SL Live Score: भारत को लगा पहला झटका

भारत को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा। उन्हें जेफरी ने आउट किया। कप्तान इस मैच में 64 रनों की दमदार पारी खेलकर आउट हो गए। उन्होंने 30 गेंदों में करियर का 57वां अर्धशतक जड़ा। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली उतरे हैं। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed