IND Vs SL: श्रीलंका को 50 रन पर समेटने के बाद महज 37 गेंदों में जीता भारत, खिताब जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई
India vs Sri Lanka Final Asia Cup 2023 Highlights: आखिरकार एशिया कप 2023 अपने अंजाम तक पहुंच गया है। 19 दिनों के इस टूर्नामेंट में 13 मैच खेले गए। फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर खिताब जीत लिया है। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। भारतीय गेंदबाजों के आगे श्रीलंकाई पारी 50 रन पर सिमट गई। भारत ने 6.1 ओवर में मैच 10 विकेट से जीत लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराया, आठवीं बार चैंपियन बनी टीम इंडिया
भारत ने श्रीलंका को एशिया कप के फाइनल में 10 विकेट से हरा दिया है। टीम इंडिया ने आठवीं बार यह खिताब जीता। इससे पहले भारत ने 1984, 1988, 1990–91, 1995, 2010, 2016 और 2018 में खिताब जीता था। भारत ने यह टूर्नामेंट सात बार वनडे और एक बार टी20 में जीता है, जबकि श्रीलंकाई टीम ने छह बार यह खिताब जीता है। श्रीलंका पांच बार वनडे और एक बार टी20 में खिताब जीता है। पाकिस्तान की टीम दो बार चैंपियन बनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप का खिताब जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा- टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया। एशिया कप जीतने पर बधाई। हमारे खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में उल्लेखनीय कौशल दिखाया है।Well played Team India!
— Narendra Modi (@narendramodi) September 17, 2023
Congratulations on winning the Asia Cup. Our players have shown remarkable skill through the tournament. https://t.co/7uLEGQSXey
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों ने कहर बरपाया। मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह की तूफानी गेंदबाजी के आगे श्रीलंकाई पारी 15.2 ओवर में 50 रन पर सिमट गई। सिराज ने छह विकेट लिए, जबकि हार्दिक को तीन विकेट मिले। बुमराह ने एक विकेट लिया। जवाब में भारत ने महज 37 गेंदों में मैच जीत लिया। टीम इंडिया ने 10 विकेट से फाइनल अपने नाम किया। शुभमन गिल 19 गेंदों में 27 रन और ईशान किशन 18 गेंदों में 23 रन बनाकर नाबाद रहे। शुभमन ने अपनी पारी में छह चौके और ईशान ने तीन चौके लगाए।
इस जीत के साथ भारत ने बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में ट्रॉफी का पांच साल का सूखा भी खत्म कर दिया है। एशिया कप 2023 से पहले भारत ने पिछली बार 2018 में एशिया कप का ही खिताब जीता था। तब भी कप्तान रोहित शर्मा ही रहे थे। आज भी उनकी ही कप्तानी में टीम इंडिया एशिया कप चैंपियन बनी है। 2018 एशिया कप के बाद से भारत महत्वपूर्ण मैचों और मौकों पर महारत हासिल करने में नाकाम रहा था। भारत 2019 वनडे विश्व कप और 2022 टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा। 2021 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में उसे न्यूजीलैंड से और 2023 डब्ल्यूटीसी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार मिली। पिछले साल के एशिया कप में भी टीम अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में विफल रही थी, जिसमें श्रीलंका ने खिताब जीता। 2022 में एशिया कप टी20 प्रारूप में खेला गया था।
IND vs SL Live: भारत की तेज शुरुआत
भारत ने तीन ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए 32 रन बना लिए हैं। फिलहाल शुभमन गिल आठ गेंदों में 18 रन और ईशान किशन 10 गेंदों में 13 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारतीय टीम आठवीं बार एशियाई चैंपियन बनने के करीब है।IND vs SL Live: ईशान-शुभमन ओपनिंग के लिए आए
भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ओपनिंग के लिए नहीं आए हैं। ईशान किशन और शुभमन गिल ओपनिंग के लिए आए हैं। पहले ओवर में इन दोनों ने सात रन जोड़े।IND vs SL Live: 50 रन पर सिमटी श्रीलंकाई टीम
श्रीलंका की पूरी टीम 15.2 ओवर में 50 रन पर सिमट गई है। यह भारत के खिलाफ वनडे में श्रीलंका का न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले श्रीलंका को भारत ने इसी साल जनवरी में 22 ओवर में 73 रन पर समेट दिया था। इतना ही नहीं यह भारत के खिलाफ वनडे में किसी भी टीम द्वारा न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले बांग्लादेश ने 2014 में भारत के खिलाफ मीरपुर में 58 रन बनाए थे। 50 रन का स्कोर किसी भी वनडे फाइनल में न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ 2000 में शारजाह में 54 रन पर सिमट गई थी। अब श्रीलंका ने इससे भी न्यूनतम स्कोर बनाया है। यानी श्रीलंका द्वारा बनाया गया 50 रन का स्कोर एशिया कप का भी न्यूनतम स्कोर है।सिराज ने चौथे ओवर की पहली गेंद पर पथुम निसांका को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराया। इसके बाद सदीरा समरविक्रमा को तीसरी गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट किया। चौथी गेंद पर उन्होंने चरिथ असलंका को ईशान किशन के हाथों कैच कराया। हालांकि, वह हैट्रिक से चूक गए। पांचवीं गेंद चौके के लिए चली गई। इसके बाद आखिरी गेंद पर सिराज ने धनंजय डिसिल्वा को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। फिर उन्होंने छठे ओवर में दासुन शनाका को और 12वें ओवर में कुसल मेंडिस को आउट किया। हार्दिक पांड्या ने भी तीन विकेट लिए। उन्होंने दुनिथ वेलालगे, मदुशन और पथिराना का विकेट लिया। बुमराह ने परेरा को पवेलियन भेजा था। श्रीलंका के सभी 10 विकेट भारतीय तेज गेंदबाजों ने लिए। सिराज ने सात ओवर में 21 रन देकर छह विकेट झटके। वहीं, हार्दिक ने 2.2 ओवर में तीन रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि बुमराह ने पांच ओवर में 23 रन देकर एक विकेट लिया।
IND vs SL Live: श्रीलंका को आठवां झटका
13वें ओवर में 40 के स्कोर पर श्रीलंका को आठवां झटका लगा। हार्दिक पांड्या ने दुनिथ वेलालगे को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। वेलालगे 21 गेंदों में आठ रन बना सके। 13 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर आठ विकेट पर 40 रन है। फिलहाल प्रमोद मदुशन और दुशन हेमंथा क्रीज पर हैं। इससे पहले सिराज ने छह विकेट झटके। एशिया कप में दूसरी बार किसी गेंदबाज ने एक मैच में छह विकेट लिए हैं। इससे पहले ऐसा 2008 में कराची में श्रीलंका के पूर्व मिस्ट्री स्पिनर अजंता मेंडिस ने किया था। उन्होंने भारत के खिलाफ छह विकेट लिए थे।IND vs SL Live: श्रीलंका को सातवां झटका
श्रीलंका को 12वें ओवर में 33 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। सिराज ने कुसल मेंडिस को क्लीन बोल्ड किया। वह 17 रन बना सके। मेंडिस एकमात्र बल्लेबाज हैं जो अब तक दहाई का आंकड़ा छू सके। श्रीलंका को 12वें ओवर में 33 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। सिराज ने कुसल मेंडिस को क्लीन बोल्ड किया। वह 17 रन बना सके। 34 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके लगाए। मेंडिस एकमात्र बल्लेबाज हैं जो अब तक दहाई का आंकड़ा छू सके हैं। 12 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर सात विकेट पर 39 रन है।IND vs SL Live: पिछले चार ओवर से नहीं गिरा कोई विकेट
10 ओवर के बाद श्रीलंका ने छह विकेट 31 रन बना लिए हैं। कुसल मेंडिस और दुनिथ वेलालगे ने श्रीलंका की पारी संभाली है। दोनों ने पिछले चार ओवर में कोई विकेट नहीं गिरने दिया है। पिछला विकेट छठे ओवर में गिरा था। मेंडिस इस मैच में दहाई के आंकड़े में पहुंचने वाले पहले श्रीलंकाई बल्लेबाज हैं। इससे पहले मोहम्मद सिराज ने कहर बरपाया था। उन्होंने चौथे ओवर में पथुम निसांका (2), सदीरा समरविक्रमा (0), चरिथ असलंका (0) और धनंजय डिसिल्वा (4) को आउट किया था। इसके बाद सिराज ने छठे ओवर में दासुन शनाका (0) को पवेलियन भेजा था। वहीं, बुमराह ने कुसल परेरा (0) को आउट किया था।IND vs SL Live: सिराज का पहला फाइव विकेट हॉल
सिराज ने वनडे में पहला फाइव विकेट हॉल लिया। यानी उन्होंने पहली बार एक वनडे में पांच विकेट झटके। श्रीलंका ने 12 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे। यह वनडे में छह विकेट गंवाने के समय तीसरा सबसे लोएस्ट स्कोर है। वहीं, श्रीलंका ने 12 रन पर ही पांच विकेट गंवा दिए थे। यह किसी वनडे फाइनल में पांच विकेट गंवाने के समय दूसरा सबसे लोएस्ट स्कोर है।वनडे फाइनल में पांचवां विकेट गिरने पर सबसे कम स्कोर
| स्कोर | मैच | जगह, साल |
| 6/5 | SL vs Ban | मीरपुर, 2009 |
| 12/5 | SL vs Ind | कोलंबो, 2023 |
| 21/5 | SA vs Eng | जोहानिसबर्ग, 2000 |
| 28/5 | Pak vs Aus | मेलबर्न 2000 |
सभी वनडे मैचों में छठा विकेट गिरने पर सबसे कम स्कोर
| स्कोर | मैच | जगह, साल |
| 10/6 | कनाडा vs नीदरलैंड | किंग सिटी, 2013 |
| 12/6 | कनाडा vs श्रीलंका | पार्ल, 2003 |
| 12/6 | श्रीलंका vs भारत | कोलंबो, 2023 |
| 13/6 | श्रीलंका vs दक्षिण अफ्रीका | पार्ल, 2012 |