फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SA Highlights: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 11 रनों से हराया, अर्शदीप को मिले तीन विकेट

Thu, 14 Nov 2024 12:51 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 14 Nov 2024 12:51 AM IST
खास बातें

India vs South Africa 3rd T20 2024: भारतीय टीम ने तिलक वर्मा की बल्लेबाजी के बाद अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका को तीसरे टी20 मैच में हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। अर्शदीप अपने प्रदर्शन के दम पर टी20 में भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं।

विज्ञापन
IND vs SA T20: India vs South Africa Toss Match Scorecard Today SuperSport Park Stadium Updates
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

12:44 AM, 14-Nov-2024

IND vs SA Live: भारत को मिली जीत

भारतीय टीम ने रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 11 रनों से हराकर चार मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। भारत ने तिलक वर्मा के शतक की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 219 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 208 रन ही बना सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को यानसेन ने शानदार बल्लेबाजी की और 17 गेंदों पर चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से 54 रन की पारी खेली। 

यानसेन ने महज 16 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा जो उनके टी20 करियर का पहला पचासा है। यानसेन ने टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की, लेकिन अंतिम ओवर में अर्शदीप ने उन्हें आउट कर दक्षिण अफ्रीका की अंतिम उम्मीद भी तोड़ दी। दक्षिण अफ्रीका के लिए हेनरिच क्लासेन ने 22 गेंदों पर एक चौके और चार छक्कों की मदद से 41 रन बनाए। क्लासेन को भी अर्शदीप ने अपना शिकार बनाया। भारत की ओर से अर्शदीप ने तीन विकेट लिए, जबकि वरुण चक्रवर्ती को दो और हार्दिक पांड्या तथा अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला। 

अर्शदीप सिंह इसके साथ ही भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं। अर्शदीप ने क्लासेन को आउट करने के साथ ही भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ दिया था। अर्शदीप के नाम 92 विकेट हो गए हैं और उन्होंने जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ दिया है। उनके आगे अब स्पिनर युजवेंद्र चहल हैं जिन्होंने इस प्रारूप में 96 विकेट लिए हैं। 

इससे पहले, भारतीय टीम ने तिलक वर्मा के 107 रनों की शतकीय पारी और अभिषेक शर्मा के अर्धशतक के दम पर दक्षिण अफ्रीका के सामने तीसरे टी20 मैच में 220 रनों का लक्ष्य रखा।  भारत के लिए तिलक ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का अपना पहला शतक जड़ा जिससे भारतीय टीम 200 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रही। इस साल यह आठवीं बार है जब भारत ने टी20 में 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया है।
12:26 AM, 14-Nov-2024

IND vs SA Live: टी20 में भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बने अर्शदीप

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए फॉर्म में दिख रहे हेनरिच क्लासेन को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। क्लासेन अच्छी लय में थे और लगातार बड़े शॉट खेल रहे थे, लेकिन अर्शदीप ने उन्हें आउट कर दक्षिण अफ्रीका को छठा झटका दिया। क्लासेन 22 गेंदों पर एक चौके और चार छक्कों की मदद से 41 रन बनाकर आउट हुए। अर्शदीप इसके साथ ही टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं। अर्शदीप के नाम 91 विकेट हो गए हैं और उन्होंने जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ दिया है। अर्शदीप से आगे अब बस युजवेंद्र चहल हैं जिनके नाम 96 विकेट हैं। 
विज्ञापन
12:13 AM, 14-Nov-2024

IND vs SA Live: डेविड मिलर आउट हुए

हार्दिक पांड्या की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में डेविड मिलर अपना विकेट गंवा बैठे। मिलर 18 गेंदों पर 18 रन बनाकर पांचवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। हेनरिच क्लासेन फिलहाल क्रीज पर टिके हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका को अब जीत के लिए 25 गेंदों पर और 78 रनों की जरूरत है। 
12:08 AM, 14-Nov-2024

IND vs SA Live: क्लासेन-मिलर ने दक्षिण अफ्रीका को संभाला

हेनरिच क्लासेन और डेविड मिलर ने झटकों के बाद दक्षिण अफ्रीका की पारी को संभाला। चार विकेट गिरने के बाद क्लासेन ने वरुण चक्रवर्ती को निशाने पर लिया। क्लासेन और मिलर की शानदार साझेदारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने 15 ओवर की समाप्ति तक चार विकेट पर 134 रन बना लिए हैं।
11:49 PM, 13-Nov-2024

IND vs SA Live: वरुण ने भारत को दिलाई चौथी सफलता

वरुण चक्रवर्ती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कप्तान एडेन मार्करम को आउट किया। मार्करम 18 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हुए। वरुण का इस मैच का यह दूसरा विकेट है। दक्षिण अफ्रीका ने 84 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए हैं। 
11:43 PM, 13-Nov-2024

IND vs SA Live: ट्रिस्टन स्टब्स पवेलियन लौटे

स्पिनर अक्षर पटेल ने ट्रिस्टन स्टब्स को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। स्टब्स ने पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को जीत दिलाई थी, लेकिन इस मैच में वह कमाल नहीं दिखा सके और 12 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका ने 68 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। उसे अभी 67 गेंदों पर 152 रन और बनाने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:29 PM, 13-Nov-2024

IND vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका को लगा दूसरा झटका

स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने रीजा हैंड्रिक्स को संजू सैमसन के हाथों स्टंप्स कराकर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। हैंड्रिक्स 13 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए। 
11:18 PM, 13-Nov-2024

IND vs SA Live: भारत को मिली पहली सफलता

तेग गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज रिक्लेटोन को आउट किया। रिक्लेटोन 15 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए। 
11:10 PM, 13-Nov-2024

IND vs SA Live: मैच दोबारा शुरू

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला दोबारा शुरू हो गया है। दोनों टीमों के बीच मुकाबले में कीड़ों ने खलल डाला था जिस कारण मैच को रोकना पड़ा था। 
11:01 PM, 13-Nov-2024

IND vs SA Live: थोड़ी देर में शुरू होगा मैच

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला मैदान पर कीड़े होने के कारण रुका हुआ है। अंपायरों ने मैदान का निरीक्षण किया है और 11:10 बजे मैच दोबारा शुरू करने का फैसला किया है। भारतीय खिलाड़ी मैदान पर उतर गए हैं और मैच दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed