IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड ने दूसरा टेस्ट 113 रन से जीता, सीरीज पर भी जमाया कब्जा, सैंटनर चमके
{"_id":"671c5bfc5fab98d54a0c4f4b","slug":"ind-vs-nz-test-live-score-india-vs-new-zealand-2nd-test-day-3-scorecard-mca-stadium-updates-in-hindi-2024-10-26","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड ने दूसरा टेस्ट 113 रन से जीता, सीरीज पर भी जमाया कब्जा, सैंटनर चमके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 26 Oct 2024 04:15 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 26 Oct 2024 04:15 PM IST
खास बातें
IND vs NZ 2nd Test Day 3 Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 259 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 156 रन पर सिमट गई थी। न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 255 रन बनाए और भारत के सामने 359 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में टीम इंडिया की दूसरी पारी 245 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड की टीम
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
03:58 PM, 26-Oct-2024
न्यूजीलैंड ने दूसरा टेस्ट 113 रन से जीता
न्यूजीलैंड ने दूसरा टेस्ट 113 रन से जीत लिया है। तीन दिन के अंदर उन्होंने भारत को हरा दिया है। साथ ही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भी 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। 359 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की दूसरी पारी 245 रन पर सिमट गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 259 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 156 रन पर समाप्त हुई थी। न्यूजीलैंड की टीम दूसरी पारी में 103 रन के बढ़त के साथ बैटिंग करने उतरी और अपनी दूसरी पारी में 255 रन बनाए। इस तरह उन्हें कुल 358 रन की बढ़त हासिल हुई थी।भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 77 रन बनाए। इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने 42 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज 25+ का आंकड़ा नहीं छू सका। कप्तान रोहित शर्मा आठ रन, शुभमन गिल 23 रन, विराट कोहली 17 रन, ऋषभ पंत खाता खोले बिना, सरफराज खान नौ रन और रविचंद्रन अश्विन 18 रन बनाकर आउट हुए। आकाश दीप एक रन बना सके और जसप्रीत बुमराह 10 रन बनाकर नाबाद रहे।
भारत की यह 2012 के बाद अपने घर में पहली सीरीज है। न्यूजीलैंड साल 2000 से लेकर अब तक भारत में टेस्ट सीरीज जीतने वाली चौथी टीम है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने ऐसा किया था। इसी के साथ टीम इंडिया का अपने घर में लगातार सबसे ज्यादा 18 सीरीज जीत का सिलसिला भी टूट गया। न्यूजीलैंड के लिए मिचेल सैंटनर ने पहली पारी में सात और दूसरी पारी में छह विकेट लिए।
03:49 PM, 26-Oct-2024
IND vs NZ Test Live Score: नौ विकेट गिरे
229 पर भारत के नौ विकेट गिर चुके हैं। आकाश दीप एक रन बनाकर आउट हुए। उन्हें एजाज पटेल ने रचिन रवींद्र के हाथों कैच कराया। फिलहाल जडेजा के साथ जसप्रीत बुमराह क्रीज पर हैं। भारत को जीत के लिए अभी भी 120 से ज्यादा रन की जरूरत है।
विज्ञापन
03:05 PM, 26-Oct-2024
IND vs NZ Test Live Score: भारत को आठवां झटका
206 के स्कोर पर भारत को आठवां झटका लगा। रविचंद्रन अश्विन 18 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मिचेल सैंटनर ने कैच आउट कराया। भारत पर सीरीज हार का खतरा मंडरा रहा है। हार से दो कदम दूर खड़ा है।02:16 PM, 26-Oct-2024
IND vs NZ Test Live Score: चायकाल
चायकाल तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में सात विकेट गंवाकर 178 रन बना लिए हैं। 359 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया की हालत बेहद नाजुक है। भारत पर हार का खतरा मंडरा रहा है। फिलहाल रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर हैं। मिचेल सैंटनर ने पांच विकेट झटके। भारत को जीत के लिए अब भी 181 रन की जरूरत है।01:59 PM, 26-Oct-2024
IND vs NZ Test Live Score: भारत को सातवां झटका
167 के स्कोर पर भारत को सातवां झटका लगा। ग्लेन फिलिप्स ने वॉशिंगटन सुंदर को विल यंग के हाथों कैच कराया। फिलहाल रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर हैं। भारत को जीत के लिए अभी भी 192 रन की जरूरत है। वहीं, न्यूजीलैंड जीत से तीन कदम दूर है।01:52 PM, 26-Oct-2024
IND vs NZ Test Live Score: भारत को छठा झटका
165 के स्कोर पर भारत को छठा झटका लगा। मिचेल सैंटनर ने सरफराज खान को क्लीन बोल्ड किया। वह नौ रन बना सके। फिलहाल रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं। भारत को जीत के लिए अब भी 190+ रन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:42 PM, 26-Oct-2024
IND vs NZ Test Live Score: भारत की आधी टीम पवेलियन लौटी
147 पर भारत को पांचवां झटका लगा। विराट कोहली 40 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें सैंटनर ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। फिलहाल वॉशिंगटन सुंदर और सरफराज खान क्रीज पर हैं। सुंदर 21 रन और सरफराज छह रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को जीत के लिए अभी भी 190+ रन की जरूरत है।01:02 PM, 26-Oct-2024
IND vs NZ Test Live Score: भारत को चौथा झटका
127 पर भारत को चौथा झटका, यशस्वी के आउट होने के अगले ही ओवर में ऋषभ पंत रन आउट हो गए। पंत खाता भी नहीं खोल सके। भारत के रन चेज में पंत अहम खिलाड़ी थे। हालांकि, उनका आउट होना बड़ा झटका है। अब विराट और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं। भारत का स्कोर चार विकेट पर 128 रन है। जीत के लिए अभी भी 231 रन की जरूरत है।12:55 PM, 26-Oct-2024
IND vs NZ Day 3 Live Score: भारत को तीसरा झटका
भारत को 127 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। शानदार बैटिंग कर रहे यशस्वी जायसवाल 65 गेंद में नौ चौके और तीन छक्के की मदद से 77 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें सैंटनर ने मिचेल के हाथों कैच कराया। फिलहाल विराट कोहली और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं।12:32 PM, 26-Oct-2024