IND vs NZ Highlights: न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर भारत अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा, कोहली शतक से चूके
{"_id":"6534b6b8351af786b4025085","slug":"ind-vs-nz-live-cricket-score-india-vs-new-zealand-wc-2023-21th-match-at-hpca-stadium-update-2023-10-22","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ Highlights: न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर भारत अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा, कोहली शतक से चूके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 22 Oct 2023 11:47 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 22 Oct 2023 11:47 PM IST
खास बातें
IND vs NZ World Cup 2023 Highlights: विश्व कप 2023 के 21वें मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। अब भारत के पास 10 अंक हैं। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 273 रन बनाए। भारत ने छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विराट कोहली और रवींद्र जडेजा
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
10:15 PM, 22-Oct-2023
भारत ने न्यूजीलैंड को हराया
भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया है। वनडे विश्व कप 2023 में कीवी टीम का विजयरथ रुक चुका है, जबकि टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अभी भी अजेय है। इस जीत के साथ भारतीय टीम के पास 10 अंक हो गए हैं और अंक तालिका में भारत शीर्ष पर पहुंच गया है। वहीं, न्यूजीलैंड को पहली हार झेलनी पड़ी है और यह टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है।इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 273 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 130 रन डेरिल मिचेल ने बनाए। रचिन रवींद्र ने 75 और ग्लेन फिलिप्स ने 23 रन का योगदान दिया। इन तीनों के अलावा सिर्फ विल यंग (17 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू सके। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने पांच और कुलदीप यादव ने दो विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को एक-एक विकेट मिला।
भारत के लिए विराट कोहली ने 95 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा ने 46 और रवींद्र जडेजा ने नाबाद 39 रन बनाए। श्रेयस ने 33, राहुल ने 27 और गिल ने 26 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने दो विकेट लिए। वहीं, बोल्ट-हेनरी और सैंटनर को एक-एक विकेट मिला।
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को इस जीत की बधाई दी। उन्होंने लिखा "न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार जीत पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई! यह टीम का शानदार प्रयास था, जिसमें सभी ने योगदान दिया। मैदान पर समर्पण और कौशल अनुकरणीय था।"
Congratulations to the Indian cricket team on their splendid victory against New Zealand! It was a splendid team effort where everybody contributed. The dedication and skill on the field was exemplary.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 22, 2023
भारतीय टीम का अगला मैच 29 अक्तूबर को इंग्लैंड के साथ होगा।
10:03 PM, 22-Oct-2023
Live IND vs NZ: भारत का स्कोर 250 रन के पार
पांच विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 250 रन के पार जा चुका है। विराट कोहली और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हो चुकी है और अब ये दोनों मैच खत्म करने की कोशिश करेंगे। 46 ओवर के बाद भारत का स्कोर 255/5 है।
विज्ञापन
09:54 PM, 22-Oct-2023
Live IND vs NZ: कोहली जडेजा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों संभलकर खेल रहे हैं और भारत को जीत के करीब ले जा चुके हैं। वहीं, विराट कोहली अपने शतक के करीब पहुंच गए हैं। 45 ओवर के बाद भारत का स्कोर 248/5 है।09:25 PM, 22-Oct-2023
Live IND vs NZ: भारत का स्कोर 200 रन के पार
पांच विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। विराट कोहली और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं। दोनों उपयोगी साझेदारी कर भारत को लक्ष्य के करीब ले जा रहे हैं। 38 ओवर के बाद भारत का स्कोर 217/5 है।09:07 PM, 22-Oct-2023
Live IND vs NZ: भारत का पांचवां विकेट गिरा
191 रन के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। सूर्यकुमार यादव चार गेंद में दो रन बनाकर रन आउट हुए। विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के बीच गलतफहमी के चलते टीम इंडिया को यह नुकसान हुआ है। अब विराट कोहली और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं। 35 ओवर के बाद भारत का स्कोर 192/5 है।09:02 PM, 22-Oct-2023
Live IND vs NZ: विराट कोहली का अर्धशतक
विराट कोहली ने 60 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। यह उनके वनडे करियर का 69वां अर्धशतक है। बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाने के बाद कोहली ने एक और बेहतरीन पारी खेली हैं और टीम इंडिया मैच में बनी हुई है। उन्होंने विश्व कप में 12वीं बार 50 रन से ज्यादा की पारी खेली है। इसके साथ ही वह वनडे विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:59 PM, 22-Oct-2023
IND vs NZ Match Live: भारत का चौथा विकेट गिरा
182 रन के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट गिरा है। लोकेश राहुल 35 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मिचेल सैंटनर ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। अब सूर्यकुमार यादव के साथ विराट कोहली क्रीज पर हैं। 33 ओवर के बाद भारत का स्कोर 186/4 है।08:51 PM, 22-Oct-2023
Live IND vs NZ: विराट कोहली और लोकेश राहुल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
विराट कोहली और लोकेश राहुल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और टीम इंडिया का स्कोर 200 रन के करीब पहुंच चुका है। कोहली अपने अर्धशतक के करीब पहुंच चुके हैं।08:35 PM, 22-Oct-2023
Live IND vs NZ: विराट कोहली और लोकेश राहुल ने संभाली भारतीय पारी
श्रेयस अय्यर के आउट होने के बाद विराट कोहली और लोकेश राहुल ने भारतीय पारी को संभाला है। दोनों मिलकर भारत का स्कोर 150 रन के पार ले जा चुके हैं। 29 ओवर के बाद भारत का स्कोर 160/3 है।08:11 PM, 22-Oct-2023