फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NZ Highlights: 225 पर ऑलआउट हुई न्यूजीलैंड, भारत ने 46 रन से हराया; अर्शदीप सिंह को पांच विकेट मिले

Sat, 31 Jan 2026 10:33 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 31 Jan 2026 10:33 PM IST
खास बातें

भारत ने पांचवें टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 46 रन से हराकर पांच मैचों की टी20 सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। शनिवार को तिरुवनंतपुरम में खेले गए आखिरी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 271 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 225 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई।

विज्ञापन
ind vs nz live cricket score india vs new zealand 5th T20i 2026 match at thiruvananthapuram stadium
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

10:29 PM, 31-Jan-2026

भारत ने पांचवें टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 46 रन से हराया

भारत ने पांचवें टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 46 रन से हराकर पांच मैचों की टी20 सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। शनिवार को तिरुवनंतपुरम में खेले गए आखिरी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने ईशान किशन की शतकीय और सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 271 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 225 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। उनके लिए फिन एलन ने 80 रनों की पारी खेली।
09:50 PM, 31-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: रचिन और फिलिप्स आउट

रचिन रवींद्र और ग्लेन फिलिप्स आउट हो गए। फिलहाल क्रीज पर डेरिल मिचेल और मिचेल सेंटनर मौजूद हैं।
विज्ञापन
09:36 PM, 31-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को दूसरा झटका

न्यूजीलैंड को दूसरा झटका अक्षर पटेल ने दिया। उन्होंने फिन एलन को अपना शिकार बनाया। वह 38 गेंदों में 80 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब रचिन रवींद्र का साथ देने ग्लेन फिलिप्स आए हैं। नौ ओवर के बाद स्कोर 117/2 है।
08:58 PM, 31-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत

न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत हुई है। अर्शदीप सिंह ने टिम सीफर्ट को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ पांच रन बना पाए। अब फिन एलन का साथ देने रचिन रवींद्र आए हैं।
08:41 PM, 31-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: भारत ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 272 रन का लक्ष्य

भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 272 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 271 रन बनाए। उनके लिए ईशान रिशन ने 103 और सूर्यकुमार यादव ने 63 रनों की पारियां खेलीं।
08:20 PM, 31-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: ईशान किशन ने 42 गेंदों पर जड़ा तूफानी शतक

ईशान किशन ने 42 गेंदों में अपने टी20 करियर का पहला शतक जड़ा। वह 103 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिलहाल क्रीज पर हार्दिक पांड्या और रिंकू सिंह मौजूद हैं। 18 ओवर के बाद टीम का स्कोर चार विकेट पर 236 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:06 PM, 31-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: सूर्यकुमार यादव का पचासा

सूर्यकुमार यादव ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने 27 गेंदों में अपने टी20 करियर का 24वां पचासा पूरा किया। वह ईशान किशन के साथ तीसरे विकेट के लिए 54 गेंदों में 130 रन की साझेदारी निभा चुके हैं। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 178 रन है।
07:54 PM, 31-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: ईशान किशन का आठवां अर्धशतक

ईशान किशन ने 28 गेंदों में अपने टी20 करियर का आठवां अर्धशतक पूरा कर लिया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और सूर्यकुमार यादव के साथ 60 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं।
07:44 PM, 31-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: 10 ओवर का खेल पूरा

10 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। भारत ने दो विकेट पर 102 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन छह और अभिषेक शर्मा 30 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल क्रीज पर ईशान किशन (39) और सूर्यकुमार यादव (27) मौजूद हैं। दोनों के बीच 30 गेंदों में 54 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
07:27 PM, 31-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: 48 पर भारत को दूसरा झटका

भारत को दूसरा झटका भी लॉकी फर्ग्यूसन ने दिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा को बोल्ड किया। वह 16 गेंदों में 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब ईशान किशन का साथ देने सूर्यकुमार यादव आए हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed