IND vs ENG Day 4: एजबेस्टन टेस्ट पर इंग्लैंड की पकड़ मजबूत, 378 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बनाए 259/3
{"_id":"62c2ae7c7c60060af968bdd8","slug":"ind-vs-eng-live-score-day-4-india-vs-england-5th-test-at-birmingham-edgbaston-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG Day 4: एजबेस्टन टेस्ट पर इंग्लैंड की पकड़ मजबूत, 378 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बनाए 259\/3","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Tue, 05 Jul 2022 12:42 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:42 PM IST
खास बातें
IND vs ENG (India vs England) 5th Test Day 4 Highlights: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत ने पहली पारी में 416 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 284 रन पर सिमट गई और भारत को 132 रन की बढ़त मिली। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 245 रन बनाए। इस तरह इंग्लैंड को 378 रन का लक्ष्य मिला। चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने तीन विकेट गंवाकर 259 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
बेयरस्टो और रूट ने शानदार बल्लेबाजी की है
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
11:06 PM, 04-Jul-2022
चौथे दिन का खेल खत्म
एजबेस्टन टेस्ट के चौथे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। इंग्लैंड की टीम ने इस टेस्ट में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। 378 रन के लक्ष्य के जवाब में इंग्लैंड ने तीन विकेट गंवाकर 259 रन बना लिए हैं। इंग्लिश टीम को पांचवें दिन 119 रन बनाने हैं।वहीं, जो रूट और जॉनी बेयरस्टो नाबाद हैं। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए अब तक 150 रन की साझेदारी हो चुकी है। बेयरस्टो 72 रन और रूट 76 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। भारत की ओर से कप्तान जसप्रीत बुमराह ने दूसरी पारी में दो विकेट झटके। उन्होंने जैक क्रॉली (46) और ओली पोप (0) को पवेलियन भेजा। वहीं, एलेक्स लीस रन आउट हुए।
इंग्लैंड के खिलाफ इस पांचवें टेस्ट में भारत ने पहली पारी में 416 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 284 रन पर सिमट गई और भारत को 132 रन की बढ़त मिली। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 245 रन बनाए। इस तरह इंग्लैंड को 378 रन का लक्ष्य मिला।
10:51 PM, 04-Jul-2022
IND vs ENG Live: रूट के बाद बेयरस्टो का अर्धशतक
जो रूट के बाद जॉनी बेयरस्टो ने भी टेस्ट करियर का 24वां अर्धशतक लगाया। यह उनका लगातार पांचवां 50 प्लस स्कोर है। इससे पहले बेयरस्टो ने न्यूजीलैंड के खिलाफ नॉटिंघम टेस्ट की दूसरी पारी में 136 रन बनाए थे। इसके बाद लीड्स में बेयरस्टो ने पहली पारी में 162 रन और दूसरी पारी में नाबाद 71 रन बनाए थे। भारत के खिलाफ पहली पारी में उन्होंने शतक जड़ा।
विज्ञापन
10:33 PM, 04-Jul-2022
IND vs ENG Live: इंग्लैंड का स्कोर 222/3
इंग्लैंड ने एजबेस्टन टेस्ट पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। 51 ओवर में टीम ने तीन विकेट गंवाकर 222 रन बना लिए हैं। फिलहाल जॉनी बेयरस्टो 47 रन और जो रूट 65 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है।10:14 PM, 04-Jul-2022
IND vs ENG Live: इंग्लैंड तीन विकेट पर 200 रन के पार
इंग्लैंड ने तीन विकेट पर 200 से ज्यादा रन बना लिए हैं। जो रूट ने टेस्ट करियर का 55वां अर्धशतक लगाया। वह फिलहाल 52 रन बनाकर और बेयरस्टो 39 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 90 से ज्यादा रन की भी साझेदारी हो चुकी है।09:43 PM, 04-Jul-2022
IND vs ENG Live: रूट और बेयरस्टो के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
378 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 40 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 174 रन बना लिए हैं। फिलहाल जॉनी बेयरस्टो 22 रन और जो रूट 43 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच अब तक 65 रन की साझेदारी हो चुकी है। हनुमा विहारी ने स्लिप में बेयरस्टो का कैच भी छोड़ा था।08:50 PM, 04-Jul-2022
IND vs ENG Live: इंग्लैंड 137/3
33 ओवर में इंग्लैंड ने तीन विकेट गंवाकर 137 रन बना लिए हैं। फिलहाल जो रूट 20 रन और जॉनी बेयरस्टो आठ रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारतीय टीम इन दोनों को जल्द से जल्द आउट करना चाहेगी। इंग्लैंड को यहां से 241 रन की जरूरत है। वहीं, भारत को सात विकेट चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:45 PM, 04-Jul-2022
IND vs ENG Live: पिछले पांच ओवर में तीन झटके
25वें ओवर में इंग्लैंड को तीसरा झटका लगा। शानदार बल्लेबाजी कर रहे एलेक्स लीस रन आउट हो गए। रवींद्र जडेजा की गेंद पर लीस ने लेग साइड में खेला और रूट के कॉल पर रन लेने के लिए दौड़ गए। शमी के थ्रो पर जडेजा ने नॉन स्ट्राइकर एंड पर लीस को रन आउट किया। लीस 65 गेंदों पर 56 रन बनाकर आउट हुए।अपनी पारी में उन्होंने आठ चौके लगाए। फिलहाल जो रूट और जॉनी बेयरस्टो बल्लेबाजी कर रहे हैं। इंग्लैंड ने लगातार दो ओवर में दो विकेट गंवाए हैं। 24वें ओवर में ओली पोप आउट हुए थे। वहीं, पिछले पांच ओवर में तीन विकेट गिरे हैं। 22वें ओवर में जैक क्रॉली आउट हुए थे। दोनों को कप्तान बुमराह ने पवेलियन भेजा।
08:39 PM, 04-Jul-2022
IND vs ENG Live: इंग्लैंड को दूसरा झटका
टी ब्रेक के बाद ओवर की पहली ही गेंद पर भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने विकेट हासिल किया। उन्होंने पहली ही गेंद पर ओली पोप को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। पोप खाता भी नहीं खोल सके। फिलहाल 24 ओवर के बाद इंग्लैंड ने दूसरी पारी में दो विकेट गंवाकर 109 रन बना लिए हैं। फिलहाल एलेक्स लीस 56 रन और जो रूट एक रन बनाकर आउट हुए।08:04 PM, 04-Jul-2022
IND vs ENG Live: टी ब्रेक तक इंग्लैंड 107/1
इंग्लैंड को 22वें ओवर में 107 के स्कोर पर पहला झटका लगा। कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जैक क्रॉली को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेजा। क्रॉली अर्धशतक से चूक गए। वे 76 गेंदों पर 46 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड की दूसरी पारी के 23 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर एक विकेट पर 107 रन है। अंपायर ने टी ब्रेक लेने का फैसला किया। फिलहाल ओली पोप और एलेक्स लीस 56 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इंग्लैंड को अब भी 271 रन की जरूरत है।07:53 PM, 04-Jul-2022