फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG 3rd ODI: भारत ने तीसरा वनडे पांच विकेट से जीता, हार्दिक-पंत ने पलटा मैच, सीरीज 2-1 से अपने नाम की

Mon, 18 Jul 2022 01:40 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 18 Jul 2022 01:40 AM IST
खास बातें

India vs England (IND vs ENG) 3rd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला आज मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला गया। भारत ने पहला वनडे 10 विकेट से जीता था, जबकि दूसरे वनडे में इंग्लैंड की टीम ने 100 रन से जीत हासिल की थी। भारतीय टीम ने तीसरा वनडे पांच विकेट से जीतकर वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। इंग्लैंड की टीम 259 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारत ने 42.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

विज्ञापन
IND vs ENG 3rd ODI Live Score: India vs England 3rd ODI at Manchester Old Trafford Cricket Stadium News Updates in Hindi
ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

10:48 PM, 17-Jul-2022

भारत ने तीसरे वनडे में इंग्लैंड को पांच विकेट से हराया

भारत ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड को पांच विकेट से हरा दिया है। इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 45.5 ओवर में 259 रन पर सिमट गई थी। जवाब में भारत ने एक वक्त 72 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत ने मिलकर मैच पलट दिया। इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 133 रन की साझेदारी निभाई। 

हार्दिक पांड्या ने 55 गेंदों पर 71 रन की पारी खेली। वहीं, ऋषभ पंत 113 गेंदों पर 125 रन बनाकर नाबाद रहे। यह उनका वनडे में पहला शतक रहा। इन दोनों की पारी की बदौलत भारतीय टीम ने 42.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। रवींद्र जडेजा भी सात रन बनाकर नाबाद रहे। पंत ने डेविड विली के 42वें ओवर में लगातार पांच चौके भी जड़े। 

इस जीत के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज भी 2-1 से अपने नाम की। भारत ने पहला वनडे 10 विकेट से जीता था, जबकि दूसरे वनडे में इंग्लैंड की टीम ने 100 रन से जीत हासिल की थी। एजबेस्टन टेस्ट हारने के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी की। टीम ने टी-20 सीरीज और फिर वनडे सीरीज जीती।

भारत ने वनडे में इंग्लैंड से अब तक 11 सीरीज जीती हैं, लेकिन इंग्लैंड की धरती पर यह टीम इंडिया की चौथी वनडे सीरीज जीत है (इसमें 1986 में 1-1 से बराबर छूटी सीरीज भी शामिल है, जिसमें भारत को विजेता घोषित किया गया था)। आठ साल बाद इंग्लैंड में भारतीय टीम वनडे सीरीज जीतने में कामयाब हो पाई है। पिछली बार टीम इंडिया ने इंग्लैंड में 2014 में 3-1 से वनडे सीरीज जीती थी।
10:39 PM, 17-Jul-2022

IND vs ENG Live: ऋषभ पंत का शतक

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में ऋषभ पंत का कहर देखने को मिला है। उन्होंने वनडे करियर का पहला शतक लगाया। पंत ने 106 गेंदों में सेंचुरी पूरी की। भारत ने 41 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 244 रन बना लिए हैं। फिलहाल रवींद्र जडेजा सात रन और पंत 100 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
10:36 PM, 17-Jul-2022

IND vs ENG Live: पंत शतक के करीब

40 ओवर के बाद भारत ने पांच विकेट गंवाकर 231 रन बना लिए हैं। भारत को अब 60 गेंदों में 29 रन की जरूरत है। फिलहाल ऋषभ पंत 102 गेंदों में 96 रन और रवींद्र जडेजा छह रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। पंत अपने पहले वनडे शतक से चार रन दूर हैं। 
10:19 PM, 17-Jul-2022

IND vs ENG Live: हार्दिक शानदार पारी खेल पवेलियन लौटे

भारत को 36वें ओवर में 205 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। हार्दिक पांड्या 55 गेंदों पर 71 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में हार्दिक ने 10 चौके लगाए। उन्होंने ऋषभ पंत के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 115 गेंदों पर 133 रन की साझेदारी निभाई और भारत को मुश्किल परिस्थिति से निकाला। 36 ओवर के बाद भारत ने पांच विकेट पर 206 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया को अब 84 गेंदों पर 54 रन की जरूरत है। फिलहाल पंत 88 गेंदों पर 77 रन और रवींद्र जडेजा एक रन बनाकर क्रीज पर हैं।
10:02 PM, 17-Jul-2022

IND vs ENG Live: हार्दिक-पंत का तूफान

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत का तूफान देखने को मिल रहा है। इन दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 100 प्लस रन की साझेदारी कर ली है। 33 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 179 रन है। ऋषभ पंत 79 गेंदों पर 65 रन और हार्दिक पांड्या 49 गेंदों पर 57 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत को अब 17 ओवर में 81 रन की जरूरत है। 
09:55 PM, 17-Jul-2022

IND vs ENG Live: ऋषभ पंत ने भी अर्धशतक जड़ा

31 ओवर में भारत ने चार विकेट गंवाकर 159 रन बना लिए हैं। हार्दिक पांड्या के बाद ऋषभ पंत ने भी वनडे करियर का छठा अर्धशतक लगाया। पंत ने 71 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। फिलहाल हार्दिक 52 रन और पंत 50 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत को अब 19 ओवर में 101 रन की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:50 PM, 17-Jul-2022

IND vs ENG Live: हार्दिक पांड्या का अर्धशतक

30 ओवर के बाद भारत ने चार विकेट गंवाकर 152 रन बना लिए हैं। हार्दिक पांड्या ने वनडे करियर का आठवां अर्धशतक लगाया। वहीं, ऋषभ पंत भी फिफ्टी के करीब हैं। फिलहाल पांड्या 43 गेंदों पर 50 रन और पंत 67 गेंदों पर 45 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत को अब 20 ओवर में 108 रन की जरूरत है। पांड्या और पंत के बीच अब तक पांचवें विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी हो चुकी है।
09:41 PM, 17-Jul-2022

IND vs ENG Live: पांड्या-पंत पर दारोमदार

28 ओवर के बाद भारत ने चार विकेट गंवाकर 141 रन बना लिए हैं। फिलहाल हार्दिक पांड्या 40 गेंदों पर 47 रन और ऋषभ पंत 58 गेंदों पर 37 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत को अब 22 ओवर में 119 रन की जरूरत है।
09:31 PM, 17-Jul-2022

IND vs ENG Live: भारत को 135 रन की जरूरत

25 ओवर के बाद भारत ने चार विकेट गंवाकर 125 रन बना लिए हैं। फिलहाल हार्दिक पांड्या 28 गेंदों पर 35 रन और ऋषभ पंत 52 गेंदों पर 35 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम इंडिया को अब 25 ओवर में 135 रन की जरूरत है। पांड्या और पंत के बीच पांचवें विकेट के लिए अब तक 50 प्लस रन की साझेदारी हो चुकी है। 
09:24 PM, 17-Jul-2022

IND vs ENG Live: 22 ओवर के बाद भारत 108/4

22 ओवर के बाद भारत ने चार विकेट गंवाकर 108 रन बना लिए हैं। फिलहाल हार्दिक पांड्या 18 गेंदों पर 22 रन और ऋषभ पंक 44 गेंदों पर 31 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। रोहित, कोहली, धवन और सूर्यकुमार फेल रहे। ये चारों बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed