फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG Highlights: भारत ने इंग्लैंड को छह विकेट से हराया, गिल-अक्षर और वाशिंगटन ने जड़े अर्धशतक

Tue, 14 Jul 2026 11:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 14 Jul 2026 11:17 PM IST
खास बातें

India vs England (IND vs ENG) 1st ODI: भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को पहले वनडे मैच में हराया। भारत ने इस तरह इंग्लैंड दौरे पर पहली जीत का स्वाद चखा। भारत तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है।

विज्ञापन
IND vs ENG ODI Highlights: Today Match India vs England 1st ODI Scorecard Ball by Ball Updates in Hindi
अक्षर और वाशिंगटन - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

11:16 PM, 14-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: भारत की जीत

भारतीय टीम ने पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड को छह विकेट से हराया। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.5 ओवर में 258 रन बनाए। जवाब में भारत ने 45.2 ओवर में चार विकेट पर 262 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। भारत के लिए इस मैच में कप्तान शुभमन गिल, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने अर्धशतक लगाए। गिल हालांकि, रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे। 

रोहित शर्मा और विराट कोहली सस्ते में आउट हो गए थे जिसके बाद गिल और श्रेयस ने तीसरे विकेट के लिए 101 रनों की साझेदारी की। गिल जब 80 रन बनाकर खेल रहे थे तो उनके पैर में कुछ दिक्कत आ गई और वह मैदान से बाहर चले गए। इसके बाद श्रेयस अय्यर रन आउट हो गए और केएल राहुल भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। इसके बाद अक्षर और वाशिंगटन ने मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 102 रनों की अविजित साझेदारी की। अक्षर ने 39 गेंदों पर पचासा पूरा किया, जबकि वाशिंगटन ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई और अपना अर्धशतक भी पूरा किया। अक्षर नाबाद 57 और वाशिंगटन 52 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर, जोश टंग और सैम करन ने एक-एक विकेट झटके।
10:55 PM, 14-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: अक्षर का अर्धशतक

अक्षर पटेल ने इंग्लैंड के खिलाफ 39 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। अक्षर और वाशिंगटन के बीच पांचवें विकेट के लिए 70+ रनों की साझेदारी हो गई है। भारत का स्कोर 230 रन के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन
10:32 PM, 14-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: भारत के 200 रन पूरे

इंग्लैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के 200 रन पूरे हो गए हैं। अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर के बीच अच्छी साझेदारी चल रही है। इंग्लैंड को अब तक चार सफलता मिली है।
10:31 PM, 14-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: अक्षर-सुंदर की साझेदारी

अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर के बीच साझेदारी पनप रही है। भारत का स्कोर 200 रन के करीब पहुंच गया है।
10:00 PM, 14-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: भारत को चौथा झटका

भारत को केएल राहुल के रूप में चौथा झटका लगा है। जोश टंग ने राहुल को बोल्ड कर पवेलियन भेजा। राहुल तीन गेंदों पर एक रन बनाकर आउट हुए। 
09:55 PM, 14-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: श्रेयस रन आउट हुए

भारत को श्रेयस अय्यर के रूप में तीसरा झटका लगा है। श्रेयस रन आउट होकर पवेलियन लौटे। श्रेयस अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन 53 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 35 रन बनाकर आउट हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:46 PM, 14-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: गिल चोटिल हुए

भारतीय कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए हैं। गिल शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन पैर में उन्हें कुछ दिक्कत हुई जिसके बाद फिजियो को मैदान पर बुलाया गया। कुछ देर देखने के बाद गिल मैदान से बाहर चले गए। गिल 75 गेंदों पर 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 80 रन बना चुके थे, लेकिन रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे। 
09:16 PM, 14-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: गिल का अर्धशतक

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 51 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया है। गिल और श्रेयस के बीच तीसरे विकेट के लिए 50+ रनों की साझेदारी भी हो गई है जिससे भारतीय टीम का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है। 
09:15 PM, 14-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: गिल-श्रेयस के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

गिल और श्रेयस के बीच तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो गई है। 
08:46 PM, 14-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: श्रेयस-गिल की साझेदारी

दो झटके लगने के बाद श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल ने भारतीय पारी को संभाले रखा है। गिल और श्रेयस के बीच साझेदारी पनप रही है। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed