फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: तीसरे टेस्ट में भारत की करारी हार, इंग्लैंड ने पारी और 76 रनों से जीता मैच, सीरीज 1-1 से बराबर

Sat, 28 Aug 2021 05:18 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 28 Aug 2021 05:18 PM IST
खास बातें

  • तीसरे टेस्ट में भारत की करारी हार, इंग्लैंड ने पारी और 76 रन से हराया
  • भारत की दूसरी पारी 278 रन हुई ऑलआउट, रॉबिन्सन ने झटके पांच विकेट
  • दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर, चौथा टेस्ट दो सितंबर से

विज्ञापन
IND vs ENG 3rd Test Live Cricket Score Leeds Test Day 4 News In Hindi
तीसरे टेस्ट में भारत की करारी हार - फोटो : social media

लाइव अपडेट

05:18 PM, 28-Aug-2021

तीसरे टेस्ट में भारत की करारी हार

लीड्स के हेंडिग्ले में खेले गए तीसरे टेस्ट में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा। मेजबान इंग्लैंड ने टीम इंडिया को पारी और 76 रनों से शिकस्त दी इसी के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की पहली पारी महज 78 रन पर ही सिमट गई। इसके जवाब में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 432 रन बनाए। इस तरह पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम को 354 रन की बढ़त मिली। वहीं, भारत की दूसरी पारी में इंग्लैंड के गेंदबाजों के आगे भारतीय बल्लेबाज घुटने टेकते नजर आए। पूरी टीम 278 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड की तरफ से दूसरी पारी में ओली रॉबिन्सन ने 65 रन देकर सर्वाधिक पांच विकेट लिए। वहीं, क्रेग ओवरटन ने तीन जबकि जेम्स एंडरसन और मोईन अली को 1-1 विकेट मिला। 

पुजारा शतक से चूके, आखिरी शतक जनवरी 2019 में जड़ा था
दूसरी पारी में भी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। केएल राहुल आठ रन बनाए जल्दी आउट हो गए। वहीं, दूसरे विकेट के लिए पुजारा और रोहित के बीच 82 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद पुजारा ने तीसरे विकेट के विए विराट के साथ मिलकर 99 रनों की साझेदारी की। 91 गेंदों में अर्धशतक लगाने वाले पुजारा अपने 19वें शतक से चूक गए। वह खेल के चौथे दिन शुरुआत ही में 91 रन बनाकर आउट हो गए। जनवरी 2019 से उनके बल्ले से शतक नहीं निकला है। वहीं, कप्तान विराट कोहली 55 रन बनाकर आउट हुए। रहाणे के बल्ले से केवल 10 रन आया। विराट और रहाणे के आउट होने के बाद भारतीय पारी पूरी तरह से लड़खड़ा गई।   

पहली पारी महज 78 रन पर सिमटी थी
तीसरे टेस्ट के पहले दिन भारतीय बल्लेबाज इंग्लिश गेंदबाजों के आगे घुटने टेकते नजर आए। 78 रन का स्कोर इंग्लैंड के खिलाफ यह तीसरा सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में साल 1974 में 42 और 1952 में मैनचेस्टर में 58 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। भारतीय टीम की खराब शुरुआत हुई। रोहित और रहाणे को छोड़कर छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। इंग्लैंड की तरफ से जेम्स एंडरसन और क्रेग ओवरटन ने तीन तीन जबकि सैम करन और ओली रॉबिन्सन ने दो-दो विकेट चटकाए थे। बटलर ने पांच कैच लपके थे।

 
05:11 PM, 28-Aug-2021

जडेजा 30 रन बनाकर आउट

भारत को लगा नौवां झटका, जडेजा 30 रन बनाकर आउट
 
विज्ञापन
05:10 PM, 28-Aug-2021

जडेजा ने लगाए हैट्रिक चौके

98वें ओवर में ओवरटन की गेंदों पर रविंद्र जडेजा ने लगातार तीन चौके जड़ दिए। 
04:56 PM, 28-Aug-2021

भारत को लगा आठवां झटका

96वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रॉबिन्सन ने इशांत शर्मा (2) को पवेलियन भेजा। इशांत के रूप में भारत को आठवां झटका लगा। 
04:50 PM, 28-Aug-2021

भारत की पारी लड़खड़ाई,

95वें ओवर की दूसरी गेंद पर मोईन अली ने मोहम्मद शमी (6) को आउट कर भारत को सातवां झटका दिया। 
 
04:41 PM, 28-Aug-2021

पंत के रूप में भारत को लगा छठा झटका

92वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रॉबिन्सन ने ऋषभ पंत को ओवरटन के हाथों कैच आउट कराया।    
विज्ञापन
विज्ञापन
04:32 PM, 28-Aug-2021

विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे भी आउट

लीड्स में टीम इडिया के विकटों का पतझड़ जारी है। चेतेश्वर पुजारा के आउट होने के बाद सेट बल्लेबाज विराट कोहली भी 55 रन बनाकर आउट हो गए। इसके10  बाद उपकप्तान अजिंक्य रहाणे भी ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके और वह 10 रन बनाकर चलते बने। विराट को जहां रॉबिंसन ने अपना शिकार बनाया वहीं रहाणे को एंडरसन ने आउट किया। 
03:50 PM, 28-Aug-2021

चेतेश्वर पुजारा आउट

हेडिंग्ले टेस्ट में भारत का तीसरा विकेट गिर गया है। चेतेश्वर पुजारा 91 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ओली रॉबिंसन ने पगबाधा आउट किया। वह तीसरे दीन के स्कोर में कोई रन नहीं जोड़ सके। उनकी जगह लेने क्रीज पर उपकप्तान अजिंक्य रहाणे आए हैं। 84 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 217 रन है। 
03:42 PM, 28-Aug-2021

विराट-पुजारा क्रीज पर मौजूद

भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले में खेले जा रहे टेस्ट मैच में चौथे दिन का खेल शुरू हो चुका है। तीसरे दिन के नाबाद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली क्रीज पर मौजूद हैं। भी तक दोनोें बल्लेबाजों की तरफ से कोई रन नहीं लिया गया  है। 
02:32 PM, 28-Aug-2021

IND vs ENG: तीसरे टेस्ट में भारत की करारी हार, इंग्लैंड ने पारी और 76 रनों से जीता मैच, सीरीज 1-1 से बराबर

नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है...भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स के हेंडिग्ले में तीसरे टेस्ट के चौथे दिन का खेल शुरू हो चुका है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 215 रन बना लिए थे। फिलहाल कप्तान विराट कोहली 45 और चेतेश्वर पुजारा 91 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 99 रन की अटूट साझेदारी हो चुकी है। पहली पारी के आधार पर भारत अभी भी इंग्लैंड से 139 रन पीछे है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed