IND vs ENG: तीसरे टेस्ट में भारत की करारी हार, इंग्लैंड ने पारी और 76 रनों से जीता मैच, सीरीज 1-1 से बराबर
- तीसरे टेस्ट में भारत की करारी हार, इंग्लैंड ने पारी और 76 रन से हराया
- भारत की दूसरी पारी 278 रन हुई ऑलआउट, रॉबिन्सन ने झटके पांच विकेट
- दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर, चौथा टेस्ट दो सितंबर से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
तीसरे टेस्ट में भारत की करारी हार
पुजारा शतक से चूके, आखिरी शतक जनवरी 2019 में जड़ा था
दूसरी पारी में भी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। केएल राहुल आठ रन बनाए जल्दी आउट हो गए। वहीं, दूसरे विकेट के लिए पुजारा और रोहित के बीच 82 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद पुजारा ने तीसरे विकेट के विए विराट के साथ मिलकर 99 रनों की साझेदारी की। 91 गेंदों में अर्धशतक लगाने वाले पुजारा अपने 19वें शतक से चूक गए। वह खेल के चौथे दिन शुरुआत ही में 91 रन बनाकर आउट हो गए। जनवरी 2019 से उनके बल्ले से शतक नहीं निकला है। वहीं, कप्तान विराट कोहली 55 रन बनाकर आउट हुए। रहाणे के बल्ले से केवल 10 रन आया। विराट और रहाणे के आउट होने के बाद भारतीय पारी पूरी तरह से लड़खड़ा गई।
पहली पारी महज 78 रन पर सिमटी थी
तीसरे टेस्ट के पहले दिन भारतीय बल्लेबाज इंग्लिश गेंदबाजों के आगे घुटने टेकते नजर आए। 78 रन का स्कोर इंग्लैंड के खिलाफ यह तीसरा सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में साल 1974 में 42 और 1952 में मैनचेस्टर में 58 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। भारतीय टीम की खराब शुरुआत हुई। रोहित और रहाणे को छोड़कर छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। इंग्लैंड की तरफ से जेम्स एंडरसन और क्रेग ओवरटन ने तीन तीन जबकि सैम करन और ओली रॉबिन्सन ने दो-दो विकेट चटकाए थे। बटलर ने पांच कैच लपके थे।
India lose eight wickets on the morning of day four to set up an England victory by an innings and 76 runs!#WTC23 | #ENGvIND | https://t.co/qmnhRc14r1 pic.twitter.com/8sEWj8z1ZW
— ICC (@ICC) August 28, 2021
जडेजा 30 रन बनाकर आउट
भारत को लगा नौवां झटका, जडेजा 30 रन बनाकर आउटजडेजा ने लगाए हैट्रिक चौके
Three consecutive fours from Ravindra Jadeja!
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) August 28, 2021
Can he and the tail reduce the deficit to 0? https://t.co/idZEjQv3uS | #ENGvIND pic.twitter.com/HKDCjSh3p3
भारत को लगा आठवां झटका
96वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रॉबिन्सन ने इशांत शर्मा (2) को पवेलियन भेजा। इशांत के रूप में भारत को आठवां झटका लगा।भारत की पारी लड़खड़ाई,
And now Moeen Ali removes Mohammed Shami!
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) August 28, 2021
India seven down and trail by 100https://t.co/idZEjQv3uS | #ENGvIND pic.twitter.com/NFQYsp86lV