IND vs BAN Highlights: भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को नौ विकेट से हराया, तिलक वर्मा का शानदार अर्धशतक
{"_id":"651f048a58c945e8e404bfd7","slug":"ind-vs-ban-asian-games-semifinal-live-score-india-vs-bangladesh-live-updates-semifinal-match-updates-in-hindi-2023-10-06","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN Highlights: भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को नौ विकेट से हराया, तिलक वर्मा का शानदार अर्धशतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fri, 06 Oct 2023 11:53 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 06 Oct 2023 11:53 AM IST
खास बातें
Asian Games, India vs Bangladesh Highlights: हांगझोई एशियाई खेलों में पुरुष क्रिकेट के पहले सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को नौ विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली है और कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है। फाइनल में भारत का सामना अफगानिस्तान और पाकिस्तान के मैच के विजेता से होगा। इस मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 96 रन बनाए। टीम इंडिया ने एक विकेट खोकर 97 रन बनाए और मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन
भारत बनाम बांग्लादेश
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
09:19 AM, 06-Oct-2023
भारत ने बांग्लादेश को हराया
भारत ने बांग्लादेश को सेमीफाइनल मैच में नौ विकेट से हराकर एशियाई खेल 2023 के फाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है। फाइनल में भारत का सामना अफगानिस्तान और पाकिस्तान मैच के विजेता से होगा।इस मैच में भारतीय कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही और 18 रन के स्कोर पर पहला विकेट गिर गया। इसके बाद बांग्लादेश की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और 96 रन पर सिमट गई। बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 24 रन जाकिर अली ने बनाए। परवेज हुसन ने 23 रन का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा सिर्फ राकिबुल हसन (14 रन) ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। बांग्लादेश के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। दो बल्लेबाज तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। पांच बल्लेबाज सात से एक रन के स्कोर के बीच आउट हुए। भारत के लिए रवि साई किशोर ने तीन विकेट लिए। वॉशिंगटन सुंदर को दो विकेट मिले। अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई और शाहबाज अहमद को एक-एक विकेट मिले।
97 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। पिछले मैच में शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल खाता खोले बिना आउट हो गए। हालांकि, इसके बाद तिलक वर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ ने ताबड़तोड़ अंदाज में रन बनाए। चौथे ओवर में ही भारत का स्कोर 50 रन पहुंच गया। नौवें ओवर में तिलक ने अपना अर्धशतक पूरा किया और टीम इंडिया जीत की दहलीज पर पहुंच चुकी थी। भारत ने एक विकेट खोकर 9.2 ओवर में 97 रन बना लिए और मैच अपने नाम किया। तिलक वर्मा 26 गेंद में 55 और ऋतुराज गायकवाड़ 26 गेंद में 40 रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश के लिए एकमात्र विकेट रिपोन मोंडल ने लिया।
08:51 AM, 06-Oct-2023
IND vs BAN Live Score: ऋतुराज-तिलक ने संभाली पारी
शून्य के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा ने पारी संभाली है। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है और टीम इंडिया आसानी से जीत की तरफ बढ़ रही है। दोनों बल्लेबाज तूफानी अंदाज में रन बना रहे हैं। पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 67 रन है।
विज्ञापन
08:40 AM, 06-Oct-2023
IND vs BAN Live Score: भारत की खराब शुरुआत
97 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत बेहद खराब रही है। टीम का खाता खुलने से पहले ही यशस्वी जायसवाल आउट हो चुके हैं। पिछले मैच में उन्होंने शानदार शतक लगाया था, लेकिन इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके। रिपोन मोंडल ने उन्हें मृत्युंजय चौधरी के हाथों कैच कराया। अब कप्तान ऋतुराज के साथ तिलक वर्मा क्रीज पर हैं।08:18 AM, 06-Oct-2023
IND vs BAN Live Score: बांग्लादेश ने 96 रन बनाए
एशियाई खेलों के सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश की क्रिकेट टीम ने भारत के सामने 97 रन का लक्ष्य रखा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने नौ विकेट पर 96 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 24 रन जाकिर अली ने बनाए। परवेज हुसन ने 23 रन का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा सिर्फ राकिबुल हसन (14 रन) ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। बांग्लादेश के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। दो बल्लेबाज तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। पांच बल्लेबाज सात से एक रन के स्कोर के बीच आउट हुए।भारत के लिए रवि साई किशोर ने तीन विकेट लिए। वॉशिंगटन सुंदर को दो विकेट मिले। अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई और शाहबाज अहमद को एक-एक विकेट मिले।
08:02 AM, 06-Oct-2023
IND vs BAN Live Score: बांग्लादेश का आठवां विकेट गिरा
81 रन के स्कोर पर बांग्लादेश का आठवां विकेट गिरा है। राकिबुल हसन छह गेंद में 14 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। शाहबाज अहमद ने उन्हें तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। अब रिपोन मंडल और जाकिर अली क्रीज पर हैं।08:01 AM, 06-Oct-2023
IND vs BAN Live Score: बांग्लादेश का सातवां विकेट गिरा
65 रन के स्कोर पर बांग्लादेश का सातवां विकेट गिरा है। मृत्युंजय चौधरी 11 गेंद में चार रन बनाकर आउट हो चुके हैं। रवि बिश्नोई ने उन्हें विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों कैच कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:45 AM, 06-Oct-2023
IND vs BAN Live Score: बांग्लादेश का छठा विकेट गिरा
58 रन के स्कोर पर बांग्लादेश के छह विकेट गिर चुके हैं। साई किसोर ने अफीफ हुसैन को सात रन के स्कोर पर आउट किया। शिवम दुबे ने उनका कैच पकड़ा। यह इस मैच में उनका तीसरा विकेट है। अब जाकिर अली और मृतुंजय चौधरी क्रीज पर हैं। 14 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर छह विकेट पर 60 रन है।07:44 AM, 06-Oct-2023
IND vs BAN Live Score: बांग्लादेश का स्कोर 50 रन के पार
पांच विकेट के नुकसान पर बांग्लादेश का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। अफीफ हुसैन और जाकेर अली क्रीज पर हैं। दोनों अच्छी साझेदारी कर अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाना चाहेंगे।07:42 AM, 06-Oct-2023
IND vs BAN Live Score: बांग्लादेश की आधी टीम पवेलियन लौटी
45 रन के स्कोर पर बांग्लादेश की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। भारत के लिए वॉशिंगटन सुंदर और रवि साई किशोर ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, तिलक वर्मा को एक सफलता मिली। बांग्लादेश की टीम सेमीफाइनल मैच में संघर्ष कर रही है।07:30 AM, 06-Oct-2023