फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS Highlights: चौथे दिन का खेल समाप्त, भारत 252/9, बुमराह-आकाश की बहादुरी ने फॉलोऑन बचाया

Tue, 17 Dec 2024 02:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 17 Dec 2024 02:12 PM IST
खास बातें

India vs Australia (IND vs AUS) 3rd Test Day 4: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट ब्रिस्बेन में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम की पहली पारी जारी है।

विज्ञापन
IND vs AUS Test Highlights: BGT 2024 India vs Australia 3rd Test Day 4 Match Gabba Scorecard Result Updates
रवींद्र जडेजा - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

01:27 PM, 17-Dec-2024

चौथे दिन का खेल खत्म

चौथे दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत ने अपनी पहली पारी में नौ विकेट गंवाकर 252 रन बना लिए हैं। जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप की बहादुरी भरी बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने फॉलोऑन बचा लिया है। दोनों नाबाद हैं। इसके अलावा रवींद्र जडेजा और केएल राहुल ने भी शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगाया। आकाश 27 और बुमराह 10 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच 10वें विकेट के लिए अब तक 54 गेंद में 39 रन की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया अभी भी 193 रन पीछे है। फॉलोऑन बचाने के लिए भारत को 246 रन बनाने थे।

जैसे ही आकाश ने चौका लगाकर फॉलोऑन बचाया। ड्रेसिंग रूम में मौजूद रोहित शर्मा, विराट कोहली और गौतम गंभीर जोश में अपनी कुर्सी से कूद पड़े। तीनों ने एकदूसरे को हाई फाइव दिया। जब आकाश और बुमराह वापस ड्रेसिंग रूम लौट रहे थे तो तीनों ने स्टैडिंग ओवेशन दिया। साथ ही फैंस ने भी दोनों को स्टैंडिंग ओवेशन दिया। अब एक दिन का खेल बचा है। यह टेस्ट ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है।

भारत ने आज चार विकेट पर 51 रन से आगे खेलना शुरू किया। हालांकि, जल्द ही रोहित शर्मा के रूप में टीम को पांचवां झटका लगा। रोहित 10 रन बनाकर कमिंस का शिकार बने। इसके बाद राहुल ने जडेजा के साथ 67 रन की साझेदारी निभाई। राहुल शतक से चूक गए और 139 गेंद में आठ चौके की मदद से 84 रन बनाकर आउट हुए। 

इसके बाद नीतीश रेड्डी और रवींद्र जडेजा ने सातवें विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी निभाई। नीतीश 16 रन बनाकर कमिंस की गेंद पर बोल्ड हो गए। वहीं, सिराज एक रन बना सके। वहीं, दूसरे छोर पर मौजूद जडेजा ने टेस्ट करियर का 22वां अर्धशतक लगाया। वह नौवें विकेट के रूप में आउट हुए। उन्हें कमिंस ने मार्श के हाथों कैच कराया। जडेजा ने 123 गेंद में सात चौके और एक छक्के की मदद से 77 रन की पारी खेली।

इसके बाद बुमराह और आकाश ने हिम्मत दिखाई और भारत को फॉलोऑन खेलने से बचा लिया। दोनों ऑस्ट्रेलिया की लीड को और कम करने की कोशिश करेंगे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान कमिंस ने अब तक चार विकेट लिए हैं। वहीं, मिचेल स्टार्क को तीन विकेट मिले। जोश हेजलवुड और नाथन लियोन को एक-एक विकेट मिला। इससे पहले सोमवार को यशस्वी चार रन, गिल एक रन, विराट तीन रन और पंत नौ रन बनाकर आउट हुए। 
01:04 PM, 17-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: फॉलोऑन बचाने की जंग हुई दिलचस्प

भारत पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। टीम इंडिया को फॉलोऑन बचाने के लिए 12 रन की जरूरत है। टीम इंडिया ने नौ विकेट गंवाकर 234 रन बना लिए हैं। बुमराह और आकाश के बीच 21 रन की साझेदारी हो चुकी है। दोनों हिम्मत और बहादुरी से बल्लेबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
12:34 PM, 17-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: भारत को नौवां झटका

भारत को 213 के स्कोर पर नौवां झटका लगा। रवींद्र जडेजा को कमिंस ने मिचेल मार्श के हाथों कैच कराया। वह 123 गेंद पर सात चौके और एक छक्के की मदद से 77 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप क्रीज पर हैं। भारत को फॉलोऑन बचाने के लिए 33 और रन की जरूरत है।
12:19 PM, 17-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: भारत को आठवां झटका

201 के स्कोर पर भारत को आठवां झटका लगा। स्टार्क ने सिराज को विकेटकीपर कैरी के हाथों कैच कराया  वह एक रन बना सके। भारत पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। उसे फॉलोऑन बचाने के लिए और 45 रन बनाने हैं। फिलहाल रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह क्रीज पर हैं।
11:51 AM, 17-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: चायकाल

बारिश की वजह से समय से पहले ही चायकाल की घोषणा की गई। भारत ने सात विकेट गंवाकर 201 रन बना लिए हैं। फॉलोऑन से बचने के लिए टीम इंडिया को अभी भी 45 रन बनाने हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया फिलहाल 244 रन पीछे है। रवींद्र जडेजा 65 रन और मोहम्मद सिराज एक रन बनाकर नाबाद हैं।
11:34 AM, 17-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: भारत को सातवां झटका

194 के स्कोर पर भारत को सातवां झटका लगा। कमिंस ने नीतीश रेड्डी को क्लीन बोल्ड किया। वह 16 रन बना सके। फिलहाल मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं। भारत को फॉलोऑन बचाने के लिए अभी भी 52 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:04 AM, 17-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: खेल फिर शुरू

बारिश से करीब एक घंटे तक खेल बाधित रहने के बाद अब फिर से मैच की शुरुआत हो चुकी है। फिलहाल जडेजा और नीतीश क्रीज पर हैं। भारत को फॉलोऑन से बचने के लिए अभी भी 60+ रन की जरूरत है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के 445 रन से टीम इंडिया 260+ रन पीछे है।
10:54 AM, 17-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: 11 बजे शुरू होगा मैच

गाबा में बारिश रुक गई है और अंपायरों ने निरीक्षण के बाद मैच फिर शुरू कराने का फैसला किया है। भारतीय समयानुसार मुकाबला सुबह 11 बजे शुरू होगा। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में छह विकेट पर 180 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर रवींद्र जडेजा 52 और नीतीश कुमार रेड्डी नौ रन बनाकर मौजूद हैं। 
09:54 AM, 17-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: बारिश की वजह से फिर रुका खेल

बारिश की वजह से फिर से खेल को रोका गया है। अभी कुछ देर पहले लंच ब्रेक के दौरान बारिश हुई थी, जिसकी वजह से मैच को रोका गया था। भारत ने छह विकेट गंवाकर 180 रन बना लिए हैं। रवींद्र जडेजा ने टेस्ट करियर का 22वां अर्धशतक जमाया। उन्होंने बैट को तलवारबाजी वाले अंदाज में लहराकर जश्न मनाया। इस सीरीज में यह जडेजा का पहला मैच है और पहली पारी में ही उन्होंने अर्धशतक जमा दिया। इससे पहले पर्थ में सुंदर और एडिलेड में अश्विन खेले थे। जडेजा के रन बनाने से भारत का लोअर ऑर्डर मजबूत हुआ है। फॉलोऑन से बचने के लिए टीम इंडिया को अब 66 रन की जरूरत है। जडेजा के साथ नीतीश रेड्डी क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 39 रन की साझेदारी हो चुकी है।
09:48 AM, 17-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: जडेजा का अर्धशतक

रवींद्र जडेजा ने टेस्ट करियर का 22वां अर्धशतक जमाया। उन्होंने बैट को तलवारबाजी वाले अंदाज में लहराकर जश्न मनाया। इस सीरीज में यह जडेजा का पहला मैच है और पहली पारी में ही उन्होंने अर्धशतक जमा दिया। इससे पहले सुंदर और अश्विन खेले थे। जडेजा के रन बनाने से भारत का लोअर ऑर्डर मजबूत हुआ है। भारत का स्कोर फिलहाल छह विकेट पर 180 रन से ज्यादा है। फॉलोऑन से बचने के लिए टीम इंडिया को अब 66 रन की जरूरत है। जडेजा के साथ नीतीश रेड्डी क्रीज पर हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed