IND vs AUS Highlights: मैक्सवेल के शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया जीता, आखिरी ओवर में 21 रन नहीं बचा सकी टीम इंडिया
{"_id":"6565d5108a418abd19012b09","slug":"ind-vs-aus-live-cricket-score-india-vs-australia-3rd-t20-2023-barsapara-stadium-updates-2023-11-28","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS Highlights: मैक्सवेल के शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया जीता, आखिरी ओवर में 21 रन नहीं बचा सकी टीम इंडिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Tue, 28 Nov 2023 11:02 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 28 Nov 2023 11:02 PM IST
खास बातें
India vs Australia 3rd T20 2023 Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला गया। यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला गया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मैथ्यू वेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 222 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी गेंद पर स्कोर चेज कर लिया।
ये भी पढ़ें
IND vs AUS 2nd T20 Highlights: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 44 रन से हराया, पांच मैच की सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई
IND vs AUS Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया से गुवाहाटी में बदला लेने उतरेगा भारत, जानें फ्री में कहां देखें मैच
विज्ञापन
मैक्सवेल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:46 PM, 28-Nov-2023
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया
ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टी20 में भारत को पांच विकेट से हरा दिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 222 रन बनाए थे। ऋतुराज गायकवाड़ ने 57 गेंद में 123 रन की पारी खेली थी। जवाब में आखिरी ओवर में भारतीय टीम को 21 रन बचाने थे। प्रसिद्ध कृष्णा गेंदबाजी कर रहे थे, लेकिन टीम इंडिया यह रन नहीं बचा सकी। मैक्सवेल और वेड ने इतने रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई। वेड ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाया। फिर दूसरी गेंद पर एक रन आया। इसके बाद तो मैक्सवेल ने तीसरी गेंद पर छक्का लगाया। फिर चौथी गेंद पर चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर मैक्सवेल ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में चौथा शतक पूरा किया। उन्होंने 47 गेंद में शतक लगाया। आखिरी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को दो रन की दरकार थी और मैक्सवेल ने चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। मैक्सवेल 48 गेंद पर 104 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, मैथ्यू वेड 16 गेंद पर 28 रन बनाकर नाबाद रहे। मैक्सवेल अब रोहित शर्मा के साथ टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में वापसी की है। भारत अब भी सीरीज में 2-1 से आगे है। सीरीज का चौथा मैच एक दिसंबर को रायपुर में खेला जाएगा।10:10 PM, 28-Nov-2023
IND vs AUS Live: मैक्सवेल का अर्धशतक
ग्लेन मैक्सवेल ने 28 गेंद पर टी20 करियर का 11वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने अर्शदीप सिंह की गेंद पर रिवर्स लैप से छक्का लगाकर अर्धशतक पूरा किया। ऑस्ट्रेलिया को आखिरी पांच ओवर में 78 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
10:02 PM, 28-Nov-2023
IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका
ऑस्ट्रेलिया को 14वें ओवर में रवि बिश्नोई ने झटका दिया। उन्होंने टिम डेविड को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। डेविड खाता भी नहीं खोल सके। 14 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर पांच विकेट पर 136 रन है। फिलहाल मैथ्य वेड और ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया को 36 गेंद में 87 रन की जरूरत है।09:55 PM, 28-Nov-2023
IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका
ऑस्ट्रेलिया को 13वें ओवर में 128 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। अक्षर पटेल ने मार्कस स्टोइनिस को सूर्या के हाथों कैच कराया। वह 21 गेंद में 17 रन बना सके। स्टोइनिस ने मैक्सवेल के साथ 41 गेंद में 60 रन की साझेदारी निभाई। अब ऑस्ट्रेलिया को 42 गेंद में 95 रन की जरूरत है। फिलहाल मैक्सवेल और टिम डेविड क्रीज पर हैं।09:27 PM, 28-Nov-2023
IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका
ऑस्ट्रेलिया को सातवें ओवर में 68 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। रवि बिश्नोई ने छह गेंद में 10 रन बनाने वाले जोश इंग्लिस को क्लीन बोल्ड किया। सात ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर तीन विकेट पर 73 रन है। फिलहाल ग्लेन मैक्सवेल चार रन और मार्कस स्टोइनिस दो रन बनाकर क्रीज पर हैं।09:22 PM, 28-Nov-2023
IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका
ऑस्ट्रेलिया को छठे ओवर में 66 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। आवेश खान ने ट्रेविस हेड को रवि बिश्नोई के हाथों कैच कराया। हेड ने 18 गेंद में आठ चौके की मदद से 35 रन की पारी खेली। छह ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दो विकेट पर 67 रन है। जोश इंग्लिस और ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:15 PM, 28-Nov-2023
IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका
पांचवें ओवर में 47 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका लगा। अर्शदीप सिंह ने एरॉन हार्डी को विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच कराया। वह 12 गेंद में 16 रन बना सके। पांच ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट पर 56 रन है। फिलहाल ट्रेविस हेड 31 रन और जोश इंग्लिस पांच रन बनाकर क्रीज पर हैं।09:03 PM, 28-Nov-2023
IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया की तेज शुरुआत
ऑस्ट्रेलिया ने तेज शुरुआत की है। दो ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए 25 रन बना लिए हैं। भारत के खिलाफ विश्व कप फाइनल में शतक लगाने वाले ट्रेविस हेड तूफानी पारी खेल रहे हैं। वह 12 गेंद में 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।08:42 PM, 28-Nov-2023
IND vs AUS Live: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 223 रन का लक्ष्य दिया
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 223 रन का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 222 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ ने 57 गेंद में 123 रन की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा तिलक वर्मा 24 गेंद में 31 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 59 गेंद में 141 रन की नाबाद साझेदारी हुई। ऑस्ट्रेलिया ने 20वें ओवर में ग्लेन मैक्सवेल को गेंदबाजी दी। 20वां ओवर मैच में मैक्सवेल का पहला ओवर रहा और इस ओवर में ऋतुराज ने तीन छक्के और एक चौका लगाया। 20वें ओवर में भाृरत ने 30 रन बटोरे। आखिरी पांच ओवर में टीम इंडिया ने 79 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को सीरीज में वापसी करने के लिए 223 रन बनाने होंगे।ऋतुराज टी20 में भारत के लिए शतक लगाने वाले आठवें भारतीय बने। उनसे पहले रोहित शर्मा, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, विराट कोहली, दीपक हुड्डा और सुरेश रैना ऐसा कर चुके हैं। वहीं, ऋतुराज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने। ऋतुराज ने अपनी पारी में 13 चौके और सात छक्के लगाए। वहीं, तिलक ने अपनी पारी में चार चौके लगाए। उससे पहले यशस्वी जायसवाल छह रन बनाकर और ईशान किशन खाता खोले बिना आउट हुए थे। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ऋतुराज के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी निभाई थी। सूर्या 29 गेंद में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए थे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से केन रिचर्डसन, एरॉन हार्डी और जेसन बेहरेनडॉर्फ को एक-एक विकेट मिला।
08:11 PM, 28-Nov-2023