फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS Highlights: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 44 रन से हराया, पांच मैच की सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई

Sun, 26 Nov 2023 10:55 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

खास बातें

India vs Australia 2nd T20 2023 Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला भारत ने 44 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैच की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। तिरुवनंतपुरम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने चार विकेट खोकर 235 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 191 रन ही बना सकी और मैच हार गई।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:49 PM, 26-Nov-2023

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टी20 में 44 रन से हराकर पांच मैच की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 235 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत के लिए तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए। यशस्वी जायसवाल ने 53, ऋतुराज गायकवाड़ ने 58 और ईशान किशन ने 52 रन की पारी खेली। अंत में रिंकू सिंह ने नौ गेंद में 31 रन बनाए। ऑस्ट्र्रेलिया के लिए नाथन एलिस ने तीन विकेट लिए। मार्कस स्टोइनिस को एक विकेट मिला।

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने अच्छी शुरुआत की और दूसरे ओवर में टीम का स्कोर 30 रन पहुंच गया। हालांकि, शॉर्ट 19 रन बनाकर आउट हुए और कंगारू टीम पटरी से उतर गई। इंग्लिस दो रन और मैक्सवेल 12 रन बनाकर आउट हुए। स्मिथ भी 19 रन बनाकर आउट हो गए। स्टोइनिस और डेविड ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम की वापसी कराई, लेकिन डेविड के आउट होने के बाद भारत की जीत लगभग तय हो गई। डेविड ने 37 और स्टोइनिस ने 45 रन बनाए। अंत में मैथ्यू वेड ने नाबाद 42 रन बनाए, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम नौ विकेट खोकर 191 रन ही बना सकी। भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और रवि बिश्नोई ने तीन-तीन विकेट लिए। अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और मुकेश कुमार को एक-एक विकेट मिला।

10:29 PM, 26-Nov-2023

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया का नौवां विकेट गिरा

155 रन पर ऑस्ट्रेलिया का नौवां विकेट गिरा है। अर्शदीप सिंह ने यॉर्कर पर एडम जैम्पा को बोल्ड किया। उन्होंने तीन गेंद में एक रन बनाया। अब वेड के साथ तनवीर सांघा क्रीज पर हैं। भारत जीत से एक विकेट दूर है।

10:23 PM, 26-Nov-2023

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया का आठवां विकेट गिरा

152 रन पर ऑस्ट्रेलिया का आठवां विकेट गिरा है। नाथन एलिस एक रन बनाकर आउट हो चुके हैं। प्रसिद्ध कृष्णा ने बेहतरीन यॉर्कर पर उन्हें भी बोल्ड किया। अब वेड के साथ एडम जैम्पा क्रीज पर हैं और भारत की जीत लगभग तय है।

विज्ञापन
10:20 PM, 26-Nov-2023

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया का सातवां विकेट गिरा

149 रन पर ऑस्ट्रेलिया का सातवां विकेट गिरा है। सॉन एबॉट दो गेंद में एक रन बनाकर आउट हो चुके हैं। प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें सटीक यॉर्कर पर बोल्ड किया। अब मैथ्यू वेड के साथ नाथन एलिस क्रीज पर हैं और ऑस्ट्रेलिया की जीत मुश्किल दिख रही है।

10:18 PM, 26-Nov-2023

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट गिरा

148 रन पर ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट गिरा है। मार्कस स्टोइनिस 25 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मुकेश कुमार ने उन्हें अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया। अब ऑस्ट्रेलिया के लिए मैच जीतना मुश्किल होगा, क्योंकि कप्तान वेड एक छोर पर अकेले रह गए हैं। दूसरे छोर पर कोई विशेषज्ञ बल्लेबाज नहीं है।

विज्ञापन
10:06 PM, 26-Nov-2023

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौटी

139 रन पर ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। टिम डेविड 22 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। रवि बिश्नोई ने उन्हें ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच कराया। अब मार्कस स्टोइनिस के साथ कप्तान मैथ्यू वेड क्रीज पर हैं। 14 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 142/5 है।

09:59 PM, 26-Nov-2023

IND vs AUS Live Score: टिम डेविड-स्टोइनिस के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

टिम डेविड और मार्कस स्टोइनिस के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज तूफानी अंदाज में रन बना रहे हैं और ऑस्ट्रेलियाई टीम को लक्ष्य के करीब ले जा रहे हैं। 12 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 131/4 है।

09:46 PM, 26-Nov-2023

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 रन के पार

चार विकेट के नुकसान पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। टिम डेविड और मार्कस स्टोइनिस ने तूफानी बल्लेबाजी कर अपनी टीम को मैच में वापस ला दिया है। 10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 104/4 है।

09:37 PM, 26-Nov-2023

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिरा

58 रन पर ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिरा है। स्टीव स्मिथ 16 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। अब मार्कस स्टोइनिस और टिम डेविड क्रीज पर हैं।

09:26 PM, 26-Nov-2023

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा

53 रन पर ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा है। ग्लेन मैक्सवेल आठ गेंद में 12 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। अक्षर पटेल ने उन्हें यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। अब स्टीव स्मिथ के साथ मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर हैं। सात ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 57/3 है।

09:25 PM, 26-Nov-2023

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 50 रन के पार

दो विकेट के नुकसान पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। स्टीव स्मिथ के साथ ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर हैं। इन दोनों को लंबी साझेदारी कर अपनी टीम को लक्ष्य के करीब ले जाना होगा। 

09:19 PM, 26-Nov-2023

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिरा

39 रन पर ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिरा है। पिछले मैच में शतक लगाने वाले जोश इंग्लिस चार गेंद में दो रन बनाकर आउट हो चुके हैं। रवि बिश्नोई ने उन्हें तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। अब स्टीव स्मिथ के साथ ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर हैं। पांच ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 43/2 है।

09:18 PM, 26-Nov-2023

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा

35 रन पर ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा है। मैथ्यू शॉर्ट 10 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। रवि बिश्नोई की गेंद को कट करने के प्रयास में वह स्टंप पर ढकेल बैठे और आउट हो गए।

08:59 PM, 26-Nov-2023

IND vs AUS Live Score:ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू

236 रन के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। स्टीव स्मिथ और मैथ्यू शॉर्ट क्रीज पर हैं। दोनों तेज गति से रन बना रहे हैं। दो ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के 31 रन है।

08:47 PM, 26-Nov-2023

IND vs AUS Live Score: भारत ने 235 रन बनाए

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने चार विकेट खोकर 235 रन बनाए हैं। भारत के लिए तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए। यशस्वी जायसवाल ने 53, ऋतुराज गायकवाड़ ने 58 और ईशान किशन ने 52 रन की पारी खेली। अंत में रिंकू सिंह ने नौ गेंद में 31 रन बनाए। ऑस्ट्र्रेलिया के लिए नाथन एलिस ने तीन विकेट लिए। मार्कस स्टोइनिस को एक विकेट मिला। ऑस्ट्रेलिया के लिए इस विशाल लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होगा, लेकिन रात में बल्लेबाजी आसान होती है और ओस आने पर भारत गेंदबाजी मुश्किल में फंस सकते हैं।

08:41 PM, 26-Nov-2023

IND vs AUS Live Score: भारत का चौथा विकेट गिरा

221 रन पर भारत का चौथा विकेट गिरा है। ऋतुराज गायकवाड़ 43 गेंद में 58 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए। नाथन एलिस ने उन्हें टिम डेविड के हाथों कैच कराया। अब रिंकू सिंह और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं।

08:37 PM, 26-Nov-2023

IND vs AUS Live Score: भारत का स्कोर 200 रन के पार

तीन विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। ऋतुराज गायकवाड़ के साथ रिंकू सिंह क्रीज पर हैं। दोनों तेज गति से रन बना रहे हैं। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 215/3 है।

08:36 PM, 26-Nov-2023

IND vs AUS Live Score: सूर्यकुमार आउट

सूर्यकुमार यादव 10 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। नाथन एलिस ने उन्हें मार्कस स्टोइनिस के हाथों कैच कराया। अब रिंकू सिंह और ऋतुराज क्रीज पर हैं।

08:30 PM, 26-Nov-2023

IND vs AUS Live Score: ऋतुराज गायकवाड़ का अर्धशतक

ऋतुराज गायकवाड़ ने 39 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने पूरे मैच में एक छोर संभालकर बल्लेबाजी की है और टीम को अच्छे स्कोर तक ले आए हैं। 

08:16 PM, 26-Nov-2023

IND vs AUS Live Score: भारत का दूसरा विकेट गिरा

164 रन पर भारत का दूसरा विकेट गिरा है। ईशान किशन 32 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में चार छक्के और तीन चौके लगाए। अब गायकवाड़ के साथ सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 173/2 है।

08:14 PM, 26-Nov-2023

IND vs AUS Live Score: ईशान किशन का अर्धशतक

ईशान किशन ने 29 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पारी में अब तक तीन चौके और चार छक्के लगाए हैं। टी20 में यह उनका लगातार दूसरा अर्धशतक है। किशन ने पिछले टी20 में भी अर्धशतकीय पारी खेली थी।

08:13 PM, 26-Nov-2023

IND vs AUS Live Score: भारत का स्कोर 150 रन के पार

भारत का स्कोर एक विकेट पर 150 रन के पार जा चुका है। ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ बेहतरीन साझेदारी कर चुके हैं। टीम इंडिया के लिए 200 से ज्यादा का स्कोर बेहद आसान दिख रहा है।

08:07 PM, 26-Nov-2023

IND vs AUS Live Score: ईशान और ऋतुराज के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों अच्छी गति से रन बना रहे हैं और भारत को बड़े स्कोर की तरफ ले जा रहे हैं। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 147/1 है।

07:52 PM, 26-Nov-2023

IND vs AUS Live Score: भारत का स्कोर 100 रन के पार

एक विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ के बीच शानदार साझेदारी हो चुकी है। दोनों अच्छी गति से रन बना रहे हैं। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 101/1 है।

07:32 PM, 26-Nov-2023

IND vs AUS Live Score: यशस्वी अर्धशतक लगाकर आउट

77 रन के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा है। यशस्वी जायसवाल 25 गेंद में 53 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। नाथन एलिस ने उन्हें एडम जैम्पा के हाथों कैच कराया। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और दो छक्के लगाए। अब ईशान किशन के साथ ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर हैं। सात ओवर के बाद भारत का स्कोर 81/1 है।

07:30 PM, 26-Nov-2023

IND vs AUS: जायसवाल का अर्धशतक

यशस्वी जायसवाल ने 24 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह तेज गति से रन बना रहे हैं और अपनी टीम को बड़े स्कोर की तरफ ले जा रहे हैं। पावरप्ले में ही उन्होंने अपना अर्धशतक कर लिया है और आसानी से इस मैच में शतक बना सकते हैं।

07:28 PM, 26-Nov-2023

IND vs AUS: भारत का स्कोर 50 रन के पार

भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 50 रन के पार जा चुका है। यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर हैं। जायसवाल आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर 52/0 है।

07:06 PM, 26-Nov-2023

IND vs AUS: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर हैं। दोनों अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। पहले ओवर में दोनों ने मिलकर 10 रन बनाए। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर 13/0 है।

06:38 PM, 26-Nov-2023

IND vs AUS Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा।

ऑस्ट्रेलिया: स्टीवन स्मिथ, मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर/कप्तान), सॉन एबॉट, नाथन एलिस, एडम जम्पा, तनवीर सांघा।

06:32 PM, 26-Nov-2023

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मैथ्यू वेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कंगारू टीम इस मैच में दो बदलावों के साथ उतरी है। वहीं, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वह भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

06:27 PM, 26-Nov-2023

IND vs AUS Live Score: भारत ने जीता था पहला टी20

पहला टी20 मैच भारतीय टीम ने दो विकेट से अपने नाम किया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 208 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया था। ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश इंग्लिस ने शतक लगाया था। भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने 80 रन बनाए थे।

05:54 PM, 26-Nov-2023

IND vs AUS Highlights: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 44 रन से हराया, पांच मैच की सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई

Live Cricket Score Today, India vs Australia 2nd T20 2023: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला तिरुवनंतपुरम में है। भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला अपने नाम किया था। अब भारत की कोशिश दूसरा मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने की होगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें