IND vs AFG: भारत ने अफगानिस्तान को आठ विकेट से हराया, 15 ओवर शेष रहते हासिल किया लक्ष्य, रोहित का शतक
{"_id":"652637e6a30593522e0ca4a4","slug":"ind-vs-afg-live-cricket-score-india-vs-afghanistan-wc-2023-9th-match-at-arun-jaitley-stadium-update-2023-10-11","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs AFG: भारत ने अफगानिस्तान को आठ विकेट से हराया, 15 ओवर शेष रहते हासिल किया लक्ष्य, रोहित का शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Wed, 11 Oct 2023 09:12 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 11 Oct 2023 09:12 PM IST
खास बातें
ICC ODI World Cup 2023 India vs Afghanistan 2023 Highlights: वनडे विश्व कप में भारतीय टीम का दूसरा मैच अफगानिस्तान के साथ था। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 272 रन बनाए। जवाब में भारत ने 35 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
09:00 PM, 11-Oct-2023
भारत ने अफगानिस्तान को आठ विकेट से हराया
विश्व कप 2023 में भारत का विजयी अभियान जारी है। अपने दूसरे मैच में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्ता ने 50 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 272 रन बनाए थे। कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 80 रन और अजमतुल्लाह उमरजई ने 62 रन की पारी खेली थी।Rohit Sharma Records: सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने रोहित, गेल को पीछे छोड़ा, कपिल का रिकॉर्ड तोड़ा
जवाब में भारत ने 35 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने 84 गेंदों में 16 चौके और पांच छक्के की मदद से 131 रन की पारी खेली। वहीं, विराट कोहली 56 गेंदों में 55 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 35वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। यह विराट के वनडे करियर का 68वां अर्धशतक रहा। वहीं, यह उनका लगातार दूसरा अर्धशतक रहा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले मैच में विराट ने 85 रन बनाए थे। भारत का अगला मैच अब 14 अक्तूबर को अहमदाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ है। मैच रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
08:46 PM, 11-Oct-2023
IND vs AFG Live: विराट और श्रेयस क्रीज पर
भारत ने 32 ओवर में दो विकेट गंवाकर 244 रन बना लिए हैं। फिलहाल श्रेयस अय्यर 11 रन और विराट कोहली 40 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत को अब 29 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
08:25 PM, 11-Oct-2023
IND vs AFG Live: भारत को दूसरा झटका
भारत को 205 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। कप्तान रोहित शर्मा 84 गेंदों में 131 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने 16 चौके और पांच छक्के लगाए। इस विश्व कप में यह भारत के लिए पहला शतक रहा। रोहित ने ईशान के साथ 156 रन की साझेदारी निभाई थी। 26 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 207 रन है। रोहित को राशिद खान ने आउट किया। राशिद को मिली यह दूसरी सफलता रही। इससे पहले उन्होंने ईशान को भी आउट किया था। फिलहाल विराट कोहली और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं।08:10 PM, 11-Oct-2023
IND vs AFG Live: विराट-रोहित क्रीज पर
23 ओवर के बाद भारत ने एक विकेट गंवाकर 194 रन बना लिए हैं। फिलहाल विराट कोहली नौ रन और रोहित शर्मा 129 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 30 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। 23वें ओवर में राशिद की गेंद पर रोहित ने दो चौके और एक छक्का लगाया। भारत को अब 79 रन की जरूरत है।07:54 PM, 11-Oct-2023
IND vs AFG Live: ईशान किशन आउट
भारत को 156 के स्कोर पर पहला झटका लगा। ईशान किशन 47 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें राशिद खान ने इब्राहिम जादरान के हाथों कैच कराया। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 158 रन है। फिलहाल रोहित 66 गेंदों में 103 रन और कोहली एक रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।रोहित ने तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड
रोहित ने 63 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। वह वनडे विश्व कप में भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मामले में रोहित ने महान कप्तान कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कपिल देव ने 1983 विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 गेंद पर ही शतक ठोक दिया था।
07:47 PM, 11-Oct-2023
IND vs AFG Live: रोहित शर्मा का शतक
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 63 गेंद में शतक लगाया। वह वनडे विश्व कप में भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मामले में रोहित ने महान कप्तान कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कपिल देव ने 1983 विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 गेंद पर ही शतक ठोक दिया था। रोहित के वनडे करियर का 31वां शतक रहा। साथ ही वह विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके नाम इस टूर्नामेंट में सात शतक हैं। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर (छह शतक) को पीछे छोड़ा। 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट गंवाए 154 रन है। रोहित 64 गेंदों में 101 रन और ईशान किशन 46 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत को अब 119 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:38 PM, 11-Oct-2023
IND vs AFG Live: रोहित शतक के करीब
भारत ने 16 ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए 135 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान रोहित शर्मा 58 गेंदों में 93 रन और ईशान किशन 38 गेंदों में 35 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।07:28 PM, 11-Oct-2023
IND vs AFG Live: 13 ओवर के बाद भारत 111/0
13 ओवर के बाद भारत ने बिना विकेट गंवाए 111 रन बना लिए हैं। फिलहाल रोहित शर्मा 48 गेंदों में 79 रन और ईशान किशन 30 गेंदों में 25 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। रोहित ने 30 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। साथ ही विश्व कप में हजार रन भी पूरे कर लिए।07:11 PM, 11-Oct-2023
IND vs AFG Live: रोहित शर्मा का 30 गेंदों में अर्धशतक
रोहित शर्मा गजब के फॉर्म में दिख रहे हैं। उन्होंने 30 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। यह उनके वनडे करियर का 53वां अर्धशतक रहा। नौ ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए 87 रन हैं। फिलहाल रोहित 38 गेंदों में 71 रन और ईशान 16 गेंदों में 10 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत को अब 186 रन की जरूरत है।06:52 PM, 11-Oct-2023